गुरुवार, 14 नवंबर 2019

शराब माफिया से मिलीभगत, पुलिस अधिकारियो की जांच

पूर्वी दिल्ली के नन्द नगरी में शराब माफिया के साथ मिलकर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ जनहित याचिका का दिल्ली हाई कोर्ट ने निपटारा कर दिया। मुख्य न्यायमूर्ति डीएन पटेल व न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने कहा कि इस मामले में 52 पुलिस अधिकारियो के खिलाफ जांच चल रही हैं। इसमें 37 की जांच पूरी हो चुकी है और 15 मामलो में जांच जारी हैं। मुख्य पीठ ने निर्देश दिया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियो के खिलाफ कार्यवाई कि बिक्री रोकी जाये। पीठ ने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले में कार्रवाही कर रही हैं तो अब इसमें आगे निगरानी की जरुरत नहीं है। इससे पहले हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा था कि नन्द नगरी इलाके में अवैध शराब बिक्री मामले में कितने पुलिस अधिकारियो के खिलाफ शिकायत मिली है और कितने मामले में विभागीय जांच शुरू की गई है ?किस तरह के आरोप लगे है, क्या कार्रवाई की गई है और कब तक कार्रवाई पूरी हो जाएगी ? पीठ ने यह पूछा था की क्या किसी मामले में अफ़सरो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की गई ? इनका संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियो ने आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। इस दौरान 43 पुलिस अधिकारियो को निलंबित रखा गया व 52 पुलिस अधिकारियो के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई। अब तक कुल 37 अधिकारियो के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है और 15 मामले की जांच जारी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...