मंगलवार, 12 नवंबर 2019

सात बिजली चोरो पर 14 लाख जुर्माना

नोएडा। पश्चिमांचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड की तरफ से नोएडा फेस टू में बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए मार्निंग रेड अभियान चलाया गया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी पंचम सूर्यकांत शर्मा, अवर अभियंता अमित कुमार,सर्वेश यादव विधुत विभाग एवं प्रवर्तन दल के अधिकारियो ने याकूबपुर और इलाहबाद में 25 उपभोग्ताओ के घर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि सात उपभोक्ता मीटर कनेक्शन के अलावा अतिरिक्त केबल के द्वारा नजदीकी एलटी से लगभग 11 किलोमीटर बिजली चोरी कर रहे थे। सभी उपभोक्ताओ पर 8 किलोमीटर का भार पाया गया। विभाग की तरफ से चोरी कर रहे लोगो के खिलाफ फेस टू थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही 14 लाख रूपयो का जुर्माना लगाया गया। विधुत निगम के मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि इस सप्ताह भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही बिजली चोरी करने वालो के अलावा बकाया बिल वालो के खिलाफ राजस्व विभाग की मदद से वसूली ली जाएगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes