नोएडा। कोतावली सेक्टर-58 क्षेत्र में दो कारो में हुई टक्कर के बाद तीन युवको ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। खोदा निवासी विक्रम रविवार तड़के वह अपनी कार से घर की तरफ आ रहे थे। रस्ते मार उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। उस कार से तीन युवक उतर कर उनसे मारपीट किये व क्षतिग्रस्त कार के लिए जुर्माना मांगने लगे। आरोप है कि इसके बाद आरोपित युवक अपनी कार में उसे डालकर रूपए का इंतजार करने के लिए बोलने लगे। आरोप है कि उसे दो घंटे तक सड़को पर घुमाया व मारपीट कर उन्हें फिर सेक्टर 62 के डी पार्क के पास छोड़कर फरार हुए। आरोप है कि उनसे आरोपित चेन लेकर चले गए। एसओ शावेज खान ने बताया कि मामला में एनसीआर दर्ज की गई हैं। जांच के आधार पर कार्रवाही होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें