उत्तर प्रदेश पुलिस का थर्ड डिग्री का वीडियो सामने आया।
कानपुर। दिल्ली में वकीलों द्वारा पीटने के बाद देश की जांबाज पुलिस दुसरो के साथ कैसा व्यवहार करती है। गौरतलब है कि वकीलों के खिलाफ गुस्सा दिखाकर अस्लाह की धमकी देने वाली पुलिस का एक थर्ड डिग्री टॉर्चर का वोडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे कानपूर पुलिस की दरिंदगी दिखाई दे रही हैं।
बिधनू थाने में बेटे बर्बर पिटाई से क्षुब्ध बुजुर्ग किसान रमाशंकर के फांसी लगाने के मामले की जाँच अभी शुरू नहीं हुई थी कि शुक्रवार को थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया।
सोशल मिडिया पर शुक्रवार को इसका विडियो वायरल हो रहा हैं। वीडियो में दो सिपाही युवक का हाथ पकड़ कर खम्भे से चिपकाये खड़े हैं और थानेदार उसे पीट रहे हैं। एसपी ग्रामीण ने सीओ सदर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सचेंडी से छह सितम्बर को धरंमगढ़पुर गांव निवासी शिवम् उर्फ़ लाला एक किशोर को बहला फुसला कर ले गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पंजाब के भटिंडा से किशोर को बरामद कर आरोपीत शिवम् को पकड़ा था। किशोरी के बयां के बाद पुलिस ने मुकदमे में पॉक्सो व दुष्कर्म की धरा बढ़ाई। 31 अक्टूबर सुबह पूछताछ के दौरान संचेडी प्रभावी शेष नारायण पाण्डे ने आरोपी को खम्भे से बंधवाकर पट्टे और लाठी से पीटा। बाद में कोर्ट में पेश किया। इसी दौरान किसी पुलिस कर्मी ने घटना का वीडियो बनाया। थाना प्रभावी सचेंडी ने बताया कि नाबालिक से दुष्कर्म मामले में युवक से पूछताछ हो रही थी। सच जानने के लिए थोड़ी सख्ती की गई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें