साहीबाबाद। जुअरोयो को बिना कार्रवाई के छोड़ने और उनसे बरामद करीब 12.20 लाख रूपए हड़पने के मामले में आरोपित इंदिरापुरम थाने के पूर्व प्रभारी निरिक्षक दीपक शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप कुमार और सचिन पर 25-25 हजार रूपए के इनाम घोषित हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने तीनो आरोपितों पर इनाम घोषित किया हैं।
ग्रैंड इन होटल वैशाली में 13 जुआरियो को छोड़ने और उनसे बरामद 12.20 लाख रूपए के गबन के आरोपित दीपक शर्मा, संदीप कुमार व सचिन के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रविवार को सहायक पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने लोक सेवक द्वारा गबन करने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराइ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें