बुधवार, 22 जनवरी 2020

विकलांगता से IAS Topper तक की कहानी

IAS – UPSC Civil Services Exams! इसकी प्रतिष्ठा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि हर वर्ष लाखों विद्यार्थी IAS Officer बनने के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा देते है, लेकिन मुश्किल से .025% विद्यार्थी ही IAS Officer बन पाते है|



Civil Services Exams की Final Success Rate सामान्यत: .30% के करीब होती है जिसमें से भी सबसे प्रतिष्ठित Indian Administrative Services की Success Rate सामान्यत: .025% से भी कम होती है|


लेकिन जिनके हौसले बुलंद होते है, वे मुश्किलों से डरते नहीं और सफलता को उनके आगे झुकना ही पड़ता


UPSC Civil Services Exam 2014 के नतीजे कुछ खास रहे क्योंकि पहले 4 स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी और उसमें से भी पहले स्थान पर एक ऐसी लड़की सफल हुई, जिसका 60% शरीर विकलांग है|


Ira Singhal ने UPSC Civil Service Exams 2014 में सर्वोच्च स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया है कि मेहनत और बुलंद हौसलों के आगे विकलांगता बहुत कमजोर है|


इरा सिंघल को अपनी विकलांगता के कारण कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी|


इरा सिंघल ने 2010 में ही सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी और वे Indian Revenue Service – IRS पद पर नियुक्ति की हकदार थी लेकिन शारीरिक रूप से विकलांग होने के कारण डिपार्टमेंट ने उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी| लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और उन्होंने Central Administrative Tribunal (CAT)  में मामला दर्ज कराया |


CAT का फैसला IRA Singhal के पक्ष में आया और उन्हें Assistant Commissioner of Customs and Central Excise Service (IRS) पर नियुक्त किया गया|


कई मुसीबतों के बावजूद इरा सिंघल ने प्रयास जारी रख और फिर से सिविल सेवा की परीक्षा दी| उन्होंने 2014 Civil Service Exam में Top कर, फिर से यह साबित कर दिया कि भले ही वे शारीरिक रूप से थोड़ी कमजोर है लेकिन मानसिक रूप से वे बेहद शक्तिशाली है| आज हमें इरा सिंघल जैसे लोगों पर गर्व होता है, क्योंकि ऐसे लोग हर बार यह साबित कर देते है कि – नामुनकिन कुछ भी नहीं


| 


दलित समाज के लोगों को चोरी का इल्जाम लगाकर पीटा

शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गांव बडौदा की भरी पंचायत में दबंग ग्राम प्रधान ने दलित समाज के दो लोगों पर आलू चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई की इतना ही नहीं पिटाई के बाद भरी पंचायत में दोनों लोगों पर तीन तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगा दिया भरी पंचायत में दबंग प्रधान द्वारा की गई पिटाई का वीडियो भी अज्ञात लोगों द्वारा बनाया गया उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया।


देशभक्त हरनामसिंह

देश के लिए क्रांतिकार्य करनेवाले अनेक क्रांतिकारियोंमें से एक है, देशभक्त हरनामसिंह ! उनकी पुण्यतिथि के निमित्त उनका अल्पपरिचय…


१. कैनडा में ‘दी हिंदुस्थान’ पत्रिका के माध्यम से बमविद्या का प्रसार करनेवाले हरनामसिंह !


उद्यम हेतु कैनडा में गए हरनामसिंहजीने ‘दी हिंदुस्थान’ नामक पत्रिका आरंभ की । हरनामसिंहजी अत्यंत प्रभावशाली लेखक थे । उनकी इस पत्रिका से कैनडास्थित अनेक भारतीय प्रभावित हुए । कैनडा के प्रशासनने उनपर बम बनाना, उसे सीखाना और विद्रोही प्रचार करना, ऐसे आरोप रखकर उन्हें ४८ घंटो में कॅनडा छोडने के लिए बाध्य किया ।


२. भिन्न-भिन्न देशों में ‘गदर’ पत्रिका प्रसारित करनेवाले देशाभिमानी हरनामसिंह


हरनामसिंहजी के मित्र रेमिस्बर्ग ने अपनी बोट से उन्हें अमरिका में लाया । अमरिका में ‘गदर’ नामक पत्रिका को हरनामसिंह सहायता करने लगे । ‘कोमागाटामारू जहाज’के प्रकरण के उपरांत हरनामसिंह अमरिका छोड चले गए । जापान, चीन और सयाम (थायलंड) इन देशों में ‘गदर’का प्रचार करते हुए वे ब्रह्मदेश चले गए ।


३. क्रांतिकार्य के लिए फांसी का दंड


खिस्ताब्द १९५५ में सिंगापुर का विद्रोह विफल हो जानेपर बडी मात्रा में लोगों को बंदी बनाया गया । इसलिए अनेक नेता ब्रह्मदेश चले गए । परंतु लोगों को बंदी बनाया जाने के कारण हरनामसिंहजी को भी बंदी बनाया गया । उनपर अभियोग चलाया गया और उन्हें मृत्युदंड सुनाया गया । कारागृह से हरनामसिंहजीने पलायन किया ! उन्हें पुनः बंदी बनाया गया और फांसी दी गई । वह दिन था, १९ अक्तूूबर १९१६ !


हरनामसिंह और उनके क्रांतिकारी मित्र भाई भागासिंह, भाई बलवंतसिंह, ये तीनों भाई एक के उपरांत एक कर देशकार्य के लिए अजरामर हुए !


संदर्भ : ‘दैनिक लोकमत’, ११.५.२००७


गुरु गोविंद सिंहजी – खालसा पंथ के संस्थापक

सिखों का सिख पंथ भक्ति सिखाता है । उसमें प्रेम एवं अहिंसा प्रमुख तत्त्व हैं । गुरुनानकजी को बाबर ने कारागृह में डाला, तो भी पहले ९धर्मगुरूओंने अपने उपदेश में केवल भक्ति एवं प्रेम का उपदेश किया । मुसलमानों का प्रतिकार करने के लिए नहीं कहा । सिखों के ९वें धर्मगुरु तेग बहादुरजी को को भी मुगलों ने कष्ट देकर अंत में मार डाला । सिखों के १०वें गुरु, गोविंद सिंहने अनेक वर्ष मुगलोंद्वारा होनेवाले अन्याय को सहन किया ।


मुगलों ने गुरु गोविंद सिंह के पिताजी की निर्दयता से हत्या की । पश्‍चात गुरु गोविंद सिंहने सब सिखों को संगठित कर धर्म के लिए मर-मिटनेवाले ५शिष्यों को चुना, जिन्हें पंच प्यारे कहते हैं । उन्होंने धर्मयुद्ध के लिए खालसा पंथ की स्थापना की । खालसा का अर्थ शुद्ध, पवित्र । खालसा पंथी प्रार्थना करते हैं, परमेश्‍वर, मैं अन्याय के विरुद्ध लडूंगा । युद्ध करने जाते समय मेरा मन निर्भय रहे । हम ही युद्ध जीतेंगे ऐसा आत्मकिश्‍वास मन में उत्पन्न हो । मुझमें आपका गुणगान करने की रुचि उत्पन्न हो एवं अंत समय आपके चरणो में स्थान पाऊं । खालसा पंथ निरंकारी है। निरंकारी का अर्थ है, ईश्‍वर को निराकार माननेवाला । इसका दूसरा अर्थ है निरहंकार । श्री, यह देवी का नाम है और भगवती का अर्थ तलकार है । सिखो में युद्ध करनेवाले को संत-सिपाही, कहते हैं।


नरवीर उमाजी नाईक : अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध गरजनेवाले वीरपुरुष क्रांतिकारी

नरवीर उमाजी नाईक का जन्म पुरंदर तहसील के भिवडी गांव में हुआ था । अंग्रेजों के अत्याचारी शासन के विरोध में उमाजी नाईकने ही सर्वप्रथम क्रांतिकी मशाल जलाई थी । यह उनका पहला विद्रोह माना जाता है । उन्होंने सर्वप्रथम अंग्रेजों की आर्थिक नाडी को दुर्बल करने का प्रयास किया । २४ फरवरी १८२४ को अंग्रेजों का ‘भांबुडा’के दुर्ग में छिपाकर रखा गया कोष (खजाना) उमाजीने अपने सशस्त्र साथियों की सहायता से लूटा एवं अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया ।


उसी समय अंग्रजोंने उमाजी नाईक को पकडने का आदेश दिया । उमाजी नाईक को पकडनेवाले को १० सहस्र रुपयों का पुरस्कार घोषित किया गया । उमाजीने लोगों को संगठित कर छापामार पद्धति से युद्ध करते हुए अंग्रेजों के सामने बहुत बडी चुनौती खडी कर दी । १५ दिसंबर १८३१, उमाजी के जीवन का काला दिन बना । भोर के एक गांव में अंग्रेज सरकारने उन्हें पकडकर उनपर न्यायालय में राजद्रोह एवं देशद्रोह का अभियोग चलाया इस अभियोग में फांसी का दंड सुनाकर, ३ फरवरी १८३२ को पुणे के खडकमाल न्यायालय में उमाजी नाईक को फांसी दे दी गई । केवल ४१ वर्ष की अवस्था में उमाजी नाईक देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए ।


Celerio BS6 हुई लॉन्च

देश की नबंर वन कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा BS-6 इंजन वाली कारों की पेशकश की है और अब मारुति सुजुकी ने भारत में नई Maruti Suzuki Celerio BS-6 लॉन्च कर दी है। यहां हम आपको BS-6 Celerio के फीचर्स और स्पेशिफिकेशन से लेकर डाइमेंशन आदि के बारे में बता रहे हैं। यह कार मिडिल क्लास परिवारों के लिए सबसे ज्याद फिट बैठने वाली कार है।


तानाजी ने महाराष्ट्र में की सबसे ज़्यादा कमाई

महाराष्ट्र में तानाजी को टैक्स फ्री करने के मामले ने पॉलिटिकल एंगल ले लिया था, जब पूर्व सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने प्रदेश में इसे कर मुक्त करने की मांग मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की थी। महाराष्ट्र के लिए तानाजी की अहमियत अलग ही है। फ़िल्म मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे पर आधारित है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में सूबेदार थे। तानाजी ने सामरिक दृष्टि से अहम कोंढाणा के किले को मुगलों के क़ब्ज़े से छुड़ाने में अहम भूमिका निभायी थी। फ़िल्म का निर्दशन ओम राउत ने किया है। तानाजी 2 डी के साथ 3 डी में भी बनायी गयी है। फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान ने मुगल सेना के लड़ाके उदय भान का रोल निभाया है, जबकि काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई के किरदार में हैं। 


AAP, कांग्रेस और भाजपा के बीच ट्वीटर वार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इस बीच ट्वीटर वार भी चल रहा है। ट्वीटर पर प्रमुख दलों आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।


कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से बुधवार को ट्वीट कर आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल की जमकर आलोचना की।


प्राधिकरण के आवंटन निरस्तीकरण का फैसला पलटने से खरीदार खुश

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के यूनिटेक के सेक्टर-113 स्थित प्रोजेक्ट के जमीन आवंटन निरस्तीकरण के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को निरस्त कर दिया। इसके साथ ही आवंटन फिर से बहाल हो गया। कुछ माह पहले नोएडा प्राधिकरण ने बकाया नहीं चुकाने और बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराने का आरोप लगा सेक्टर-113 का प्लॉट आवंटन निरस्त कर दिया था। इसके बाद खरीदार सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। सोमवार को कोर्ट ने प्राधिकरण के आवंटन निरस्तीकरण आदेश को निरस्त कर दिया। कोर्ट के इस फैसले से यूनिटेक के खरीदार खुश हैं।


अवैध बोरवेल करने वालों पर दर्ज होगा केस

गुरुग्राम। अवैध तरीके से बोरवेल करने वालों के खिलाफ नगर निगम और पुलिस सख्त हो गई है। गुरुग्राम पुलिस ने निगम के साथ मिलकर बीते एक माह में विशेष अभियान चलाते हुए 15 बोरवेल सील किए। सील किए गए बोरवेल के खिलाफ पुलिस अब एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) चंद्रमोहन ने बताया कि पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए है कि थाना क्षेत्र में अवैध बोरवेल करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।


साइबर सिटी में जल स्तर में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए पुलिस ने निगम के साथ मिलकर दिसंबर माह में बिना अनुमति बोरवेल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस और निगम अधिकारियों की टीम ने सरस्वती कुंज, डीएलएफ फेज एक व दो, साउथ सिटी फेज-2, इस्लामपुर और झाड़सा में 15 बोरवेल को पकड़ते हुए सील किया।


दूध की थैलियां चोरी करते नोएडा पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल

नोएडा कोतवाली फेस-2 क्षेत्र में एक सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सिपाही कैरेट से दूध की थैलियां निकालता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे चोरी की बात कर रहे हैं लेकिन कोतवाली पुलिस ने चोरी की किसी घटना से इनकार किया है।


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें गेझा चौकी पर तैनात रहे पुलिस कर्मी पास में ही रखे दूध क्रेट से दूध के पैकेट निकालते दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि यह गलत सूचना है और पुलिसकर्मी उसी दुकान से हमेशा दूध लेकर चाय बनाते हैं।


21 शोधार्थी पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने शोध समिति तथा परीक्षकों के बोर्ड की अनुशंसा पर 21 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि पीएचडी उपाधि के पात्र घोषित किए गए शोधार्थियों में हिंदी से यशवंती व सुनील कुमार, पंजाबी से जसविंद्र कौर व रणधीर सिंह, कामर्स से मोनिका सैनी, किरण चौधरी, अनुपम व जीवन ज्योति, जर्नलिज़्म एवं मास कम्यूनिकेशन से रूपिका शर्मा, एजूकेशन से आशू, फिजिकल एजूकेशन से अनुराग व अमित, यूआईटी विभाग के इलेक्ट्रोनिक्स से संदीप कुमार, म्यूजिक वोकल से ऋषि पाल, लॉ से सुनील कुमार, कंप्यूटर साइंस से रेनू जांगडा, इलेक्ट्रॉनिक्स से कपिल सिरोही, गणित से कविता रानी, सांख्यिकी से प्रवीन कुमारी, अर्थशास्त्र से सुंदर सिंह व सोशल वर्क से नीरज शामिल हैं।


एटीएम तोड़ने वाले दो युवक पक

कुरुक्षेत्र। बैंकों के एटीएम तोड़ कर नकदी निकालने के प्रकरण में आरोपी दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। समाचार लिखे जाने तक यह पुष्टि नहीं हुई थी कि इन दोनों आरोपियों ने अभी तक कुल कितने एटीएम पर हाथ साफ किया और कितनी नकदी निकाली। बहरहाल पुलिस इन दोनों से कुरुक्षेत्र व अन्य वारदातों की जानकारी जुटाने में लगी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशनलाल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की अपराध शाखा-2 ने एटीएम तोड़ने के दो आरोपी पिहोवा के गांव गुमथलागढ़ू वासी हरप्रीत सिंह और संदीप सिंह को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी 2020 को शमशेर सिंह वासी गुमथलागढ़ ने थाना पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह एक प्राईवेट कंपनी में बतौर सुपरवाईजर का नौकरी करता है। उनकी कंपनी के पास एसबीआई बैंक का एक एटीएम लगा हुआ है। 


विधानसभा की 17 और लोकसभा की दो सीटें अगले दस साल के लिए फिर से आरक्षित

हरियाणा में विधानसभा की 17 और लोकसभा की दो सीटें अगले दस साल के लिए फिर से आरक्षित रहेंगी। इस संदर्भ में एससी आरक्षण संशोधन विधेयक को सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से पारित किया। लोकसभा व राज्यसभा में इस बाबत विधेयक पहले ही पारित हो चुका है।


हरियाणा में भी विधानसभा व लोकसभा चुनावों के दौरान सीटों के आरक्षण संबंधी व्यवस्था कायम रहे, इसलिए इस संशोधन विधेयक को हरियाणा विधानसभा में भी पारित करवाना जरूरी था। विधानसभा सत्र के दौरान इसी संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया। जिसमें संविधान (एक सौ छब्बीसवां संशोधन) विधेयक, 2019 के अनुसमर्थन को पारित करने का आग्रह किया गया।


दुष्यंत चौटाला की पार्टी नहीं लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव को जननायक जनता पार्टी ने नहीं लड़ने का फैसला लिया है। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जेजेपी को चाबी और चप्पल का चुनाव निशान नहीं मिलने के चलते पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि जेजेपी अब चुनाव न लड़कर हरियाणा में सहयोगी दल बीजेपी की दिल्ली में सहायता करके दिल्ली की राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभाएगी।


चंडीगढ़ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम एवं जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के दिल्ली प्रभारी दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी की दिल्ली यूनिट ने वहां अपना संगठन तैयार कर रखा है। पार्टी की तैयारी थी कि चाबी के चुनाव निशान पर वहां चुनाव लड़ा जाए, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा चाबी और चप्पल का निशान दिल्ली चुनाव के लिए किसी अन्य दो संगठनों को दिया जा चुका था।


सीआईडी मुझे ही करेगी रिपोर्टिंग: अनिल विज

हरियाणा में सीआईडी को लेकर चल रहे विवाद के बीच गृह मंत्री अनिल विज ने बयान दिया है कि विभाग किसी के पास हो लेकिन जब तक मैं गृह मंत्री हूं रिपोर्टिंग मुझे ही रहेगी। यह बयान विज ने दिल्ली में मंगलवार को सुबह दिया है। जबकि सोमवार को उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी हुई। शिष्टाचार भेंट सीएम मनोहर लाल ने भी की।


जिसके बाद सुबह अनिल विज अपने हलके के लिए निकल पड़े। दिल्ली से निकलने से पहले उन्होंने वहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीआईडी चीफ मेरे बार-बार कहने के बावजूद वह है प्रदेश का इंटेलिजेंस इनपुट नहीं दे रहे थे। यह गंभीर मामला है। गृह मंत्री होने के नाते प्रदेश की जनता की सुरक्षा की जानकारी मेरी जिम्मेदारी है। ऐसे में खुफिया जानकारी मुझ तक पहुंचनी जरूरी है। 


हरियाणाः अब उपभोक्ताओं को मिलेगी प्री-पेड बिजली की सुविधा

स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम की ओर बढ़ रहे हरियाणा में अब बिजली उपभोक्ताओं को प्री-पेड बिजली सुविधा भी दी जाएगी। इसके जरिये उपभोक्ता जितनी चाहें उतना रिचार्ज करवाकर बिजली का उपयोग कर सकेंगे। रिचार्ज खत्म तो बिजली सप्लाई भी आटोमैटिक कट हो जाएगी। न बिल आने व भरने का झंझट रहेगा और न ही गलत बिलिंग की समस्या। उपभोक्ता अपना बिजली मीटर रिचार्ज भी अपने मोबाइल के जरिए कर सकेंगे।


विदेशों और देश के बड़े शहरों की तर्ज पर प्रदेश सरकार हरियाणवियों को ये सुविधा ‘ऑप्शनल’ देने जा रही है। इस योजना के तहत प्री-पेड बिजली के लिए एक खास साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। यह साफ्टवेयर अप्रैल माह तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से ये सुविधा बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवानी शुरू कर दी जाएगी।


सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन

पदोन्नति, वेतनमान सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भी कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा गया कि लंबे समय से वे मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।


धरनास्थल पर हुई सभा में दशोली ब्लॉक अध्यक्ष अनीता नेगी ने कहा कि यदि मांग पर यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अनीता नेगी, उपाध्यक्ष गुड्डी, लक्ष्मी, दीपा, चंदा गड़िया, सुलोचना, सर्वेश्वरी देवी, कमला, रजनी, पुष्पा, गीता और शांति तिवाड़ी आदि मौजूद थे।


रानीखेत में ली बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ

रानीखेत(अल्मोड़ा)। बाल विकास परियोजना ताड़ीखेत और द्वाराहाट की ओर से बेटी बचाओ-बोटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। रानीखेत तहसील मुख्यालय में बालिका संरक्षण की शपथ ली गई। कहा कि समाज को भी बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया जाएगा।


कार्यकर्ता संगठन को दें मजबूती: यादव

अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव संजय यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर का अल्मोड़ा पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी संजय यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए संगठन को मजबूती देने को कहा।


उन्होंने कहा कि युकां संगठन में हर जमीनी कार्यकर्ता को सम्मान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों को निष्कासित कर नए लोगों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष निर्मल रावत को संगठन को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी फैसले लेने के लिए भी अधिकृत किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए युवा आगे आएं।


पुलिस ने बरामद किया 52.75 किलो गांजा

अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने जसपुर निवासी एक युवक को 52.75 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सराईखेत से गांजा खरीदकर जसपुर बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो कार को सीज कर दिया है। जनवरी में अब तक पुलिस एनडीपीएस के चार मामलों में 88.37 किलो गांजा और 2.30 किलो चरस की बरामदगी कर चुकी है और 11 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।


आपरेशन नया सवेरा के तहत रविवार को भतरौंजखान की एंटी ड्रग टास्क फोर्स की टीम ने मोहान पुलिस सहायता केंद्र के पास वाहन संख्या यूके 18 बी 3690 स्कार्पियों के साथ जावेद पुत्र गुलाम अली निवासी छिपयान नई बस्ती जसपुर ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर लिया।


अमेरिका भी धर्मशासित देश, केवल हम ही धर्मनिरपेक्ष: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय मूल्यों में सभी धर्मों को बराबर माना जाता है और यही वजह है कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है और यह पाकिस्तान की तरह धर्मशासित देश कभी नहीं बना।


दिल्ली में एनसीसी के गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में रक्षा मंत्री ने कहा कि हम (भारत) कहते हैं कि हम धर्मों के बीच भेदभाव नहीं करेंगे। तो हम ऐसा क्यों करेंगे? हमारा पड़ोसी देश तो यह एलान कर चुका है कि उनका एक धर्म है। उन्होंने खुद को धर्मशासित देश घोषित किया है। हमने ऐसी घोषणा नहीं की है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां तक कि अमेरिका भी धर्मशासित देश है। भारत एक धर्मशासित देश नहीं है। क्यों? क्योंकि हमारे साधु-संतों ने न केवल हमारी सीमाओं के भीतर रहने वाले लोगों को अपने परिवार का हिस्सा माना बल्कि पूरी दुनिया में रहने वाले लोगों को उन्होंने एक परिवार बताया।


कांग्रेस हिंदुओं को गाली देती है: भाजपा

भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर महाराष्ट्र में सरकार बनाती है और हिंदुओं को गाली देती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सीएए-एनपीआर पर देश में भ्रम का माहौल बना रहा है। इसमें खासतौर पर कांग्रेस पार्टी है। इस विरोध की आड़ में उन्होंने हिन्दुओं को गाली देने का काम किया है।


पात्रा ने कहा कि दो दिन पहले अशोक चव्हाण ने एक सभा में कहा कि हमने मुसलमान भाईयों के कहने पर महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाई है। मुस्लिमों का कहना था कि भाजपा हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए हमने शिवसेना के साथ सरकार बनाई। इसका एक ही निचोड़ है कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर ही सरकार बनाती है, किसी और धर्म के लोगों को ध्यान में रखकर नहीं।


कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम शामिल हैं। 


इनके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। वहीं गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। 


विश्व बैंक ने की विकास दर के अनुमान में कटौती

विश्व बैंक ने कहा है कि वित्त वर्ष 2019-2020 में भारत की जीडीपी में बढ़त दर सिर्फ पांच फीसदी रह सकती है। लेकिन अगले वित्त वर्ष में भारत के जीडीपी में विश्व बैंक ने 5.8 फीसदी बढ़त का अनुमान जताया है। यह वर्ल्ड बैंक के अनुमान में बड़ी कटौती है। इससे पहले अक्तूबर माह में विश्व बैंक ने कहा था कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत के जीडीपी में छह फीसदी की ग्रोथ हो सकती है।


फिच ने घटाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

रेटिंग एजेंसी फिच इंडिया ने कहा है कि वित्त वर्ष 2021 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बढ़त दर 5.5 फीसदी रह सकती है और नकारात्मक जोखिम बना रह सकता है। इससे पहले सरकार के अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती को दूर करने के तमाम प्रयासों के बीच फिच ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए विकास दर के 4.6 फीसदी रहने की संभावना जताई थी। वहीं 2020-21 के लिए 5.6 फीसदी और 2021-22 के लिए 6.5 फीसदी का अनुमान जताया गया था। 


सत्येन्द्र जैन की संपत्ति पांच साल में आधी से भी कम हुई

आम आदमी पार्टी के शकूरपुर से प्रत्याशी और दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के विधायक बनने के बाद से इनकम के साथ ही चल संपत्ति भी तेजी से घटी है। वहीं,आठ साल में उनके पास चार कार से सिर्फ दो ही बची है।  सोमवार को सत्येन्द्र जैन ने शकूरपुर से अपना नामांकन दाखिल किया। जैन के हलफनामे के अनुसार 2020 में सालाना आय 1 लाख 75 हजार रुपए है। जबकि वर्ष 2013 के चुनाव में उनकी सालाना आय 8 लाख 51 हजार रुपए थी।


यादव तगड़े उम्मीदवार:प्रवीन शंकर

अरविंद केजरीवाल संगठन को नहीं जानते इसलिए हल्का प्रत्याशी बता रहे हैं। 2013 में केजरीवाल तो नई दिल्ली के बाहर से आए थे। तीन बार की सीएम को हरा दिया था। सुनील यादव तो यहीं पले-बढ़े हैं। वो हल्के प्रत्याशी के तौर पर सामने वाले प्रत्याशी को लेकर राय बनाना चाहते हैं। वह 3 साल से तैयारी में थे। हमें टिकट यही देना था, सरप्राइज सामने वालों को किया हुआ था।


सीएम के सामने भाजपा ने उतारा हारा प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने गठबंधन राजनीति और नई दिल्ली सीट पर चेहरा उतारने में खूब मशक्कत की। फिर भी भाजपा का 22 साल पुराना अकाली दल के साथ गठबंधन टूटा और जन नायक जनता पार्टी के साथ बात नहीं बनी। जेडीयू को दो सीटें संगम विहार और बुराड़ी व लोकजनशक्ति पार्टी को सीमापुरी सीट दे दी। लेकिन नई दिल्ली सीट को लेकर तमाम सेलिब्रिटी, लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को टटोलने के बाद जब तैयार नहीं हुए तो एक ऐसे प्रत्याशी को उतारा जो युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं।


डीएसपी ने चूमा महिला कर्मचारी का माथा

डीएसपी अतुल सोनी और उनकी पत्नी सुनीता सोनी का झगड़ा दो दिन से चर्चा में है। सेक्टर-26 के जिस डिस्क में दोनों के बीच झगड़े की शुरुआत हुई, उसकी एक वीडियो सामने आई है। डिस्क में एंट्री करते हुए डीएसपी अतुल सोनी वहां खड़ी एक महिला कर्मी का माथा चूमते हैं। यह देखकर पीछे आ रही डीएसपी की पत्नी भड़क जाती है। डीएसपी हाथ जोड़कर समझाने की कोशिश करते हैं। सूत्रों की मानें तो डिस्क में जो झगड़ा शुरू हुआ, वह इतना बढ़ा कि डीएसपी ने डराने के उद्देश्य से पत्नी पर घर जाकर गोली तक चला दी।


लड़की के माथे पर चूमने के बाद डीएसपी की पत्नी ने उस लड़की को डांटा। वीडियो में डिस्क में चल रहे म्यूजिक की ऊंची आवाज सुनाई देती है, लेकिन क्या बातचीत हो रही है, यह नहीं पता चल रहा। वीडियो में 18 जनवरी रात 10:38 पर सोनी लड़की को चूमते हुए अंदर जाते हैं और 11:19 पर वे अपनी पत्नी काे डिस्क के अंदर डांस फ्लोर पर धक्का मारते हुए दिखाई देते हैं।


विकास की दौड़ से प्रकृति बढ़ रही विनाश की ओर : पद्मभूषण भट्‌ट

गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्‌ट ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज विकास के अंधी दौड़ से प्रकृति विनाश की ओर बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में अभी भी पर्यावरण की स्थिति ठीक है। अमरकंटक एरिया भी संतुलित है, पर पेड़ों की कटाई होना दिखाई दे रहा है। अगर इसे अभी नहीं रोका गया तो आगे इसे भी दिल्ली की तरह प्रदूषण, पानी सहित अन्य जरूरतों के लिए मुश्किलों का सामना करना होगा। 


देश के जंगल में हमारा 12 फीसदी हिस्सा

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पर्यावरण की चिंता स्वाभाविक है। दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट को कहना पड़ा कि दिल्ली को गैस का चेंबर बना दिया, यहां रहना मुश्किल है। किसी के घर में जाते थे तो गिलास में पानी देते थे, अब बोतल में देते हैं। जब नेता कार्यक्रमों में आएंगे तो ऑक्सीजन की बोतल भी रखी जाएगी। छत्तीसगढ़ में 44 फीसदी जंगल है और देश के जंगल में हमारा 12 फीसदी हिस्सा है। हम पूरे हिंदुस्तान को आक्सीजन दे रहे हैं जबकि जंगल के लोगों के पास सिंचाई और रोजगार की व्यवस्था नहीं है। अब विश्वयुद्ध पानी के लिए होगा। इसलिए हमें पानी और पर्यावरण बचाना है। 


उनका मकसद मुझे हराना, मेरा भ्रष्टाचार को हराना: केजरीवाल

चाहे जितनी साजिश कर लो! अरविंद केजरीवाल को न नामांकन भरने से रोक पाओगे और न ही तीसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने से... तुम्हारी साजिशें कामयाब नहीं होंगी। वहीं, गोपाल राय ने कहा कि बिना कागज के लोग जाकर लाइन में खड़े हुए है। इसमें मन में प्रश्न आ रहा है कि इसके पीछे कोई प्लांड गेम है। केजरीवाल ने ट्वीट किया- मेरे सब परिवार के सदस्य है। मैं उनके साथ इंतजार करके एंज्वाय कर रहा हूं। एक तरफ भाजपा, जदयू, कांग्रेस और अन्य दल हैं। दूसरी तरफ स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, फ्री, महिला यात्रा, दिल्ली की जनता है। मेरा मकसद भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना है। उनका सबका मकसद मुझे हराना है। 


मुख्यमंत्री केजरीवाल की संपत्ति 5 साल में दोगुनी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन मंगलवार को नाटकीय घटनाक्रम के बीच पर्चा भरा। उनकी नई दिल्ली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने से मुख्यमंत्री को नामांकन दाखिल करने के लिए करीब 7 घंटे कतार में लगे रहना पड़ा। केजरीवाल की ओर से दायर चुनावी हलफनामे के मुताबिक, वे अब करोड़पतियों की सूची में शामिल हो गए हैं। बीते 5 साल में उनकी संपत्ति दोगुनी हुई। उनकी चल और अचल संपत्ति बढ़कर 1 करोड़ 86 लाख रुपए हो गई। जो 2015 में 94 लाख थी।


ट्रम्प को मारने वाले को 21 करोड़ रु. का इनाम देंगे

ईरान के एक सांसद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के लिए 21 करोड़ रुपए का इनाम रखा है। ईरान के कह्नूज शहर से सांसद अहमद हामजे ने कहा है कि यह इनाम केरमान के लोगों की तरफ से होगा। केरमान वही जगह है जहां जनरल कासिम सुलेमानी को दफनाया गया। सांसद जनरल सुलेमानी की मौत पर काफी गुस्से में थे। इसीलिए उन्होंने संसद (मजलिस) में भाषण के दौरान ट्रम्प को मारने वाले को इनाम देने का ऐलान कर दिया।


हामजे ने संसद में यहां तक कह दिया कि ईरान को खुद की सुरक्षा के लिए परमाणु हथियार बनाने शुरू कर देने चाहिए। अगर हमारे पास आज परमाणु हथियार होता तो हम खतरों से सुरक्षित होते। अब हमें ऐसी लॉन्ग रेंज मिसाइल बनानी चाहिए, जो परमाणु हथियारों को अपने साथ ले जा सकें। अपनी सुरक्षा हमारा अधिकार है।


कोरोना वायरस : वायरस का असर कहां तक?

भारतीय मूल की शिक्षक प्रीति माहेश्वरी (45) इस एसएआरएस जैसे कोरोना वायरस की चपेट में आईं। चीन ने बताया कि इस वायरस चपेट में आने वाली प्रीति पहली विदेशी हैं। जापान, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया में भी रहस्यमयी कोरोना वायरस के मामले सामने आए। जापान में भी अलर्ट जारी किया गया है। भारत समेत एशिया के 6 देशों ने भी वायरस को लेकर एडवायजरी जारी की। चीन से आने वाले यात्रियों की जांच के निर्देश दिए गए? अमेरिका में भी अलर्ट।


कोरोना वायरस: क्या है लक्षण?

यह नए किस्म का वायरस है। संभव है कि यह पशुओं से ही इंसानों में पहुंचा हो। यह इंसानों को संक्रमण में लेता है तो इसका पता नहीं चलता। कोरोना वायरस में तेज बुखार, ज्यादा थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, भूख न लगना और डायरिया जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।


कोरोना वायरस: इतनी तेजी से संक्रमण क्यों?

31 दिसंबर को चीन में इस वायरस का पता चला। वुहान के सीफूड मार्केट से यह वायरस फैला था। इसके बाद मार्केट को बंद कर दिया गया। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, कोरोना वायरस भी सार्स जितना खतरनाक है। सार्स ने 2002 में चीन को अपनी चपेट में लिया था। इससे 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के प्रोफेसर मार्क वूलहाउस का कहना है कि इसके लक्षण सर्दी और जुकाम जैसे नहीं हैं और यही इसकी पहचान में परेशानी की बात है।


चीन जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेवल एडवाइजरी जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर ट्रेवल एडवाइजरी भी जारी की थी। इसमें यात्रियों से चीन की यात्रा के दौरान कुछ ऐहतियात बरतने के लिए कहा गया था। एयरलाइंस कर्मचारियों से भी आग्रह किया गया था कि वे जहाज से उतरने से पहले सेल्फ-रिपोर्टिंग फॉर्म भरने में यात्रियों की मदद करें, ताकि भरे हुए फॉर्मेट को एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन द्वारा चेक किया जा सके।


चीन से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी

नई दिल्ली. चीन में कोरोना वायरस से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को बताया कि देश में 440 लोग इसकी चपेट में आए। इधर,भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को देश के 7 हवाईअड्डों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोच्चि को चीन से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने इस बीमारी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।


मंगलवार, 21 जनवरी 2020

जोमैटो ने उबर ईट्स का भारतीय बिजनेस खरीदा

जोमैटो ने फूड डिलीवरी में अमेरिकी कंपनी उबर ईट्स के भारतीय कारोबार को खरीद लिया है। इस स्टॉक डील के तहत उबर को जोमैटो के 9.99% शेयर मिलेंगे। जोमैटो के वैल्यूएशन के हिसाब से इतने शेयरों की कीमत (35 करोड़ डॉलर) करीब 2,500 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। उबर ईट्स अपने ऐप पर रेस्टोरेंट पार्टनर, डिलीवरी पार्टनर और ग्राहकों को जोमैटो के प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर देगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उबर ने घाटे की वजह से फूड डिलीवरी बिजनेस बेचने का फैसला किया। उबर ईट्स को खरीदने से जोमैटो का मार्केट शेयर 50% से ज्यादा हो जाएगा। अभी स्विगी 48% शेयर के साथ पहले नंबर पर है। 


इजराइल की सॉल्टम से भी बेहतर है सारंग तोप, 70 डिग्री तक घूमकर वार कर सकती है

खमरिया की फायरिंग रेंज में पहली बार तोप का परीक्षण किया गया। अलग-अलग एंगल से फायरिंग के बाद जांच की गई। अब यह सारंग गन (तोप) सेना को सौंपी जाएगी। सारंग गन की क्षमता 36 किमी से ज्यादा है। परीक्षण में 4 फायर किए गए, जिसमें 15 डिग्री, फिर 0 डिग्री, फिर 15 डिग्री पर फायर हुए। यह तोप धनुष और बोफोर्स से भी ज्यादा घातक है।


सूत्रों की मानें तो इस तोप का निर्माण कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में किया गया है। इसको इजराइल की सॉल्टम गन से भी ज्यादा बेहतर बताया जा रहा है। यह नाटो के मापदंडों के अनुरूप है। इसका परीक्षण पिछले 2 सालों से सिक्किम की बेहद ऊंचाई वाले इलाकों के अलावा जैसलमेर के तपते रेगिस्तान में किया गया। इसके बाद मऊ में परीक्षण किया गया था। मंगलवार सुबह जबलपुर में परीक्षण हुआ। 


सिगरेट के पैसे न देने पर युवक को धुना

युक्त यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित दुकानदार और ग्राहक के बीच पैसे लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ग्राहक को पीट डाला। पुलिस के पास पहुंचने पर उनके बीच समझौता हुआ। पुलिस के अनुसार सोमवार की दोपहर संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित पान की दुकान में एक युवक सिगरेट लेने आया। आरोप है कि सिगरेट लेने के बाद वह पैसे दिए बगैर जाने लगा। दुकानदार ने पैसे मांगे तो वह हनक दिखाने लगा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दुकानदार के पक्ष में एकत्रित हुए लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। मामला बस अड्डा चौकी पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। बस अड्डा चौकी प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि लेने देन को लेकर विवाद हुआ। 


20 साल पुराने अतिक्रमण को तोड़ा

नगर निगम क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों पर सख्ती तेज हो गई है। करीब 20 साल पुराने अवैध कब्जे को ध्वस्त किया गया। निगम प्रशासन ने भरत मंदिर मार्ग पर नाली के ऊपर हुए अवैध कब्जे को ध्वस्त किया।सोमवार को मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल जेसीबी और निगम कर्मियों के साथ भरत मंदिर मार्ग पर पहुंचे। नाली के ऊपर हुए अवैध कब्जे को चिह्नित किया गया। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। जेसीबी के वार से अवैध निर्माण बहुत जल्द ध्वस्त हो गया। नगर निगम कार्रवाई का विरोध भी हुआ। लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन एमएनए ने सख्त तेवर दिखाए। इसके चलते विरोध करने वाले पीछे हट गए। इसके बाद निगम की जेसीबी ने नाली के ऊपर हुए पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से आसपास के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने नाली के ऊपर सजे सामान को समेट लिया। मौके पर सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल भी मौजूद थे।


सचिवालय क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष बने अनिल जोशी

सचिवालय क्रिकेट क्लब की आम बैठक आयोजित हुई। इसमें पूर्व अध्यक्ष संतोष बडोनी ने कार्यकारिणी को भंग करने की सिफारिश की। इसके बाद सचिवालय बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष रणजीत सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके बाद 3 साल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए टीएच खान और अनिल जोशी, उपाध्यक्ष पद पर दीपक जोशी व राकेश महर, सचिव पद पर आशुतोष विमल व हरीश सैनी, संयुक्त सचिव पद पर अमित तोमर, कोषाध्यक्ष पर राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, टीकराज सिंह, चंदन सिंह बिष्ट ने नामांकन किया। मगर बाद में अध्यक्ष पद से टीएच खान, उपाध्यक्ष पद से दीपक जोशी, सचिव पद से आशुतोष विमल, कोषाध्यक्ष पद से राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, टीकराज सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद पर अनिल जोशी, उपाध्यक्ष राकेश महर, सचिव हरीश सैनी, संयुक्त सचिव अमित तोमर, कोषाध्यक्ष चंदन बिष्ट, मीडिया प्रभारी अनुज शेखर को निर्विरोध नियुक्त किया गया।


पत्नी ने गुस्से में चबाई अंगुली तो पति ने जान से मार डाला

हज्जूपुरा ताजगंज में पति-पत्नी का झगड़ा खून खराबे तक जा पहुंचा। पत्नी ने गुस्से में पति की अंगुली चबा ली। पति ने पत्नी का सिर दीवार पर दे मारा। गंभीर हालत में पत्नी को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। बेटी ने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि मूलत: सिक्किम निवासी अमृता देवी  की शादी संजय के साथ हुई थी। संजय एक होटल में वेटर है। 


उधार दिए पैसे मांगे तो दोस्त ने मार दी गोली

एटा चौराहा पर उधारी के 23 हजार रुपए मांगने पर एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पर युवक की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। उमाकांत पुत्र अमरपाल निवासी पट्टी बनवारा हाल निवासी प्रोफेसर कॉलोनी ने एक युवक को रुपए उधार दिए थे। मंगलवार की देर रात एटा चौराहा पर उमाकांत ने आरोपी युवक से उधारी के रुपये मांगे तो इसी बात को लेकर के दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि आरोपी युवक ने गोली चला दी।


परिवार आर्थिक तंगी से गुजरा तो मां ने बेटी को देह व्यापार धकेला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के जनपद संभल के हयातनगर थाना इलाके में एक महिला ने पहचान के युवक को घर में बुलाकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ अपनी ही मौजूदगी में दुष्कर्म कराया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी युवक और मां ने किशोरी के साथ मारपीट की। जब परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक तमंचा लहराता हुआ भाग गया। ताऊ ने किशोरी की मां और दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रविवार की दोपहर में लगभग तीन बजे घर पर थी। इसी दौरान उसकी मां की पहचान वाला संभल का एक युवक घर पहुंच गया। युवक कमरे में जाकर बैठा तो कुछ ही देर में मां किशोरी को भी उसी कमरे में ले गई जहां युवक बैठा था। किशोरी का कहना है कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती कमरे में बैठा युवक उस पर टूट पड़ा और मां भी उसका सहयोग करने लगी। मां और युवक ने डरा-धमकाकर किशोरी के कपड़े उतरवा लिये। किशोरी ने शोर मचाया तो युवक और मां ने किशोरी के साथ मारपीट की। इसके बाद युवक ने तमंचा निकालकर किशोरी को डराया धमकाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी युवक तमंचा लहराते हुए कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।


गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

हरियाणा के जींद जिले के खानसर चौक के निकट गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 


पुलिस को सूचना मिली थी कि खानसर चौक स्थित गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति का धंधा होता है और यहां पर बाहर से लड़कियां बुलाई जाती है, जिसके आधार पर पुलिस ने गेस्ट हाउस पर निगाह रखनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम को पुलिस ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बना कर वहां भेजा और मोल भाव तय होने के बाद इशारा मिलते ही, पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की तो दो महिलाएं एवं एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में पाए गए।


भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक आधिकारिक पत्र में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।


इस पत्र में कहा गया है कि राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने चौधरी बीरेंद्र सिंह का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। दो अगस्त 2016 को वह तीसरी बार राज्यसभा के सदस्य बने थे और उनकी सदस्यता एक अगस्त 2022 को समाप्त होनी थी।


नेपाली लड़के ने हजारों लोगों से की लाखों की ठगी

सुन्नी बरेलवी मुसलमानों का मरकज कहे जाने वाले बरेली शहर में नेपाली लड़के ने ऐसा कारनामा कर दिया है कि सभी लोग हैरान और परेशान हैं। बरेलवी धर्मगुरुओं के नाम पर दूसरों से ठगी करने वाले नेपाली लड़के से होशियार रहने के लिए दरगाह से अपील की गई है। 


बता दें कि दरगाह आला हजरत के मुरीद दुनिया भर में फैले हुए हैं। बरेलवी मसलक के सबसे बड़े धर्म गुरु ताजुशरिया का विसाल हो चुका है। उनके चाहने वाले लाखों मुरीद हैं।


दंपति समेत चार की गड़ासे से काटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मऊ में दंपति समेत चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हमला तब हुआ जब रानीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव के हुड़हरा की मठिया पुरवे में रहने वाला परिवार ट्यूबवेल पर सो रहा था। हमलावर आधा दर्जन की संख्या में थे। इसमें एक हमलावर भी मारा गया है। एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई। जिसे उपचार के लिये वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना का कारण एक दशक से पट्टीदारों के बीच पोखरी पर कब्जे को लेकर माना जा रहा है। घटना से गांव में दहशत फैल गई। 


ग्राम सभा ब्राह्मणपुरा के हुड़हरा की मठिया पुरवा निवासी शिवचंद घर से भोजन करने के बाद अपनी पत्नी 40 वर्षीय गीता , 60 वर्षीय पिता देवकी, 12 वर्षीय बेटा राज, 16 वर्षीय गोलू के साथ ट्यूबवेल पर सोने चला गया । शुक्रवार की रात 12 बजे पट्टीदार टुनटुन आधा दर्जन बदमाशों के साथ ट्यूबवैल पर आया। बाहर सो रहे शिवचंद पर हमला बोल दिया। मौके पर ही इसकी मौत हो गई। शोर सुनकर जैसे ही शिवचंद की पत्नी गीता बाहर निकली हमलावरों ने इसे भी गड़ासे से काटकर हत्या कर दी।


सुहागरात पर अपहरण के बाद दुल्हन से गैंगरेप

थाना हाफिजपुर इलाके के एक गांव में 17 जनवरी को ससुराल पहुंची दुल्हन सुहागरात को संदिग्ध परिस्थतियों में गायब हो गई। दो दिन बाद रविवार सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बदहवास हालात में मिली। दुल्हन ने बताया कि दो नकाबपोश युवकों ने उसका अपहरण करके दो दिन तक उससे गैंगरेप किया, फिर बाइक पर बैठाकर छोड़ गए।


पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। दुल्हन के अपहरण के बाद गैंगरेप की घटना से हड़कंप मचा है। थाना देहात के एक गांव में के मजदूर परिवार की बेटी की शादी 17 जनवरी को थाना हाफिजपुर इलाके के एक गांव में हुई थी। ससुराल पहुंची दुल्हन को ससुराल वालों ने रात में पड़ोस के एक घर में सोने के लिए भेजा था। सुबह 9 बजे ससुरालियों ने दुल्हन के घर वालों को सूचना दी कि उनकी बेटी रात में गायब हो गई।


अवैध बालू खनन में दो डंपर मालिकों पर भारी जुमार्ना

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला प्रशासन ने अवैध रेत से भरे पांच डंपरों के पकड़े जाने मामले में राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी दो डंपर मालिकों पर कार्रवाई करते हुए आठ लाख रुपए का जुमार्ना लगाया है। 


आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कल इस मामले में डंपर मालिक मुकेश गुर्जर और ललित चौधरी पर आठ लाख रुपए का जुमार्ना लगाया। राजस्थान की बनास नदी से डंपरो के रेत निकालने की सूचना के बाद जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने एक टीम गठित कर चार दिन पूर्व इन डंपरों को टोंक-चिरगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर  जाटखेड़ा के पास से पकड़ा था।


नरेला में दोस्तों ने किशोरी के साथ किया गैंगरेप

बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक शख्स ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किशोरी दोस्त से गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पीसीआर को शनिवार (18 जनवरी) रात साढ़े नौ बजे कॉल मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच आरंभ की तो पता चला कि किशोरी को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी में फंसे 170 छात्रों को बचाया

हिमाचल प्रदेश के शिमला में कुफरी के पास भारी बर्फबारी के बीच फंसे 170 छात्रों को शनिवार तड़के बचाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। शिमला के पुलिस अधीक्षक उमापति जामवाल ने बताया कि महाराष्ट्र के 90 छात्र और राजस्थान के 80 छात्र राज्य की पर्यटन यात्रा पर थे, लेकिन शुक्रवार शाम को कुफरी के पास बर्फबारी में फंस गए।
एसपी ने बताया कि महाराष्ट्र से छात्रों को लेकर मनाली जा रही बस रात करीब 8 बजे कुफरी के पास फागु में फिसल गई। एसपी ने बताया कि ढल्ली के एसएचओ राजकुमार और उनकी टीम ने पर्यटकों को बचाया और उन्हें पास के एक रिसॉर्ट में सुरक्षित स्थान पर ले गए जहां वे अभी ठहरे हुये हैं।


वजीफा घोटाले में तीन आरोपी को 4 दिन की रिमांड पर

हिमाचल प्रदेश में बहुचर्चित 265 करोड़ के वजीफा घोटाले में तीन आरोपियों को आज सीबीआई कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर भेज दिया तथा बड़ी मछलियों की तलाश जारी है। 


सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौड ने आज यहां बताया कि आठ जनवरी को सभी आरोपियों शिक्षा विभाग के पूर्व अधीक्षक अरबिंद राजटा, के सी ग्रुप के वाइस चेयरमेन हितेश गांधी और सेंटर बैंक आफ इंडिया के हेड केशियर एस पी सिंह को फिर से सीबीआई कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


वहीं इस घोटाले में संलिप्त सात से आठ मुख्य आरोपियों को सीबीआई कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। करोड़ों रूपये की इस स्कॉलरशिप को फजीर् बैंक खाता और फजीर् प्रवेश के माध्यम से हड़पने वाले कई शिक्षण संस्थानों पर सीबीआई की पैनी नजर है। उच्च शिक्षा विभाग के पूर्व अधिकारियों सहित स्कॉलरशिप ब्रांच में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों से भी पूछताछ होगी। स्कॉलरशिप घोटाले मामले में निजी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है। 


अब अखिलेश यादव की बेटी CAA के खिलाफ धरने में पहुंचीं

सर्द हवाएं, गलन और कड़ाके की ठंड के बाद भी लखनऊ के घंटाघर पर नागरिकता संशोधन कानून को वापस लिए जाने के लिए महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी टीना यादव भी अपने दोस्तों के साथ धरने पर पहुंची थी। टीना को वहां देख सभी लोग हैरान हो गए और चारों तरफ उन्हीं की चर्चा होने लगी।


झारखंड का झरिया भारत का सबसे प्रदूषित शहर

कोयले के मुख्य स्रोत में से एक झारखंड के झरिया को देश का सबसे प्रदूषित शहर पाया गया है। हालांकि दिल्ली की हवा में हल्का सुधार देखने को मिला है। ये जानकारी मंगलवार को ग्रीन पीस इंडिया द्वारा जारी रिपोर्ट में दी गई। बता दें कि दिल्ली पूरे देश में प्रदूषण के मामले में नंबर 10 पर है जबकि साल भर पहले ये आठवें नंबर पर थी।


झारखंड के धनबाद को उसके कोयले और इंडस्ट्री के लिए जाना जाता है। और ये भारत का दूसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर है। देश भर के 287 शहरों से पीएम 10 डेटा के विश्लेषण के आधार पर रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी सामने आई है। 


ब्राजील के राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर विशेष अतिथि शामिल होने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो शुक्रवार को चार दिवसीय दौर पर भारत आएंगे। राष्ट्रपति पद का कार्यभर संभालने के बाद बोलसोनारो की यह पहली भारत यात्रा होगी। बोलसोनारो सात मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों और एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचेंगे।
     
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा , 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो 24 से 27 जनवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे। वह 26 जनवरी को भारत की 71वीं गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि होंगे।'


मस्जिदों में लाउड स्पीकर से सामाजिक संतुलन बिगड़ेगा: इलाहाबाद हाईकोर्ट

यूपी के एक गांव में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर और एम्प्लीफायर लगाने पर एसडीएम द्वारा लगाई रोक हटाने से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया। अदालत ने एसडीएस के आदेश में विशेष न्यायिक क्षेत्राधिकार का उपयोग करते हुए हस्तक्षेप करने से यह कहते हुए इनकार किया कि ऐसा करने पर सामाजिक असंतुलन खड़ा हो सकता है। एसडीएम ने दो समुदायों के बीच विवाद को रोकने के लिए किसी भी धार्मिक स्थल पर इन उपकरण को न लगाने का आदेश दिया था।


याचिका करने वालों की दलील थी कि वे मस्जिदों में रोजाना पांच बार दो मिनट के लिए इन उपकरणों के प्रयोग की अनुमति चाहते हैं। दावा था कि इससे प्रदूषण या शांति व्यवस्था को खतरा नहीं है। यह उनके धार्मिक कार्यों का हिस्सा है, बढ़ती आबादी की वजह से लोगों को लाउडस्पीकर के जरिए नमाज के लिए बुलाना जरूरी हो जाता है। 

इसे नकारते हुए जस्टिस पंकज मित्तल और जस्टिस विपिन चंद्र दीक्षित ने कहा कि निश्चित रूप से संविधान का अनुच्छेद 25 (1) सभी नागरिकों को अपने धर्म को मानने और उसका प्रचार करने की अनुमति देता है। दूसरी ओर यह बुनियादी मूल्य है कि हाईकोर्ट को सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए उचित ढंग से अपने विशेष न्यायिक क्षेत्राधिकार का उपयोग करना चाहिए। मौजूदा मामले में यह साफ है कि ऐसा कराने की जरूरत नहीं है। इससे सामाजिक असंतुलन पैदा हो सकता है।


ट्रैफिक पार्क में होगा पुलिस कमिश्नर का ऑफिस

नोएडा। सेक्टर-108 के ट्रैफिक पार्क में अपने कार्यालय से पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह जल्द ही लोगों की फरियाद सुनेंगे और कानून व्यवस्था देखेंगे। कमिश्नर ने नोएडा प्राधिकरण से जगह मांगी थी। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को सेक्टर-108 के ट्रैफिक पार्क में जगह दे दी है। इसे 31 जनवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव के तौर पर भी शामिल किया जाएगा।
सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने नोएडा में कार्यालय के लिए जगह मांगी थी। इस पर उन्होंने ट्रैफिक पार्क में जगह देने का विकल्प दिया था। उन्हें वहां कार्यालय के लिए इमारत दी जाएगी। 


ads


अवैध खनन में 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

तावडू। अवैध खनन पर सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहे अवैध खनन के 7 मामलों में 26 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


ये सभी मामले खनन विभाग और वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर दर्ज किए गए हैं। खनन अधिकारी का कहना है कि पिछले साल गांव सालाका, मालाका, धुलावट, घुसपैठी, पाटूका, सिलखो, चाहलका, भगांह कोटा-खंडेलवाल में विभाग की टीम द्वारा पहाड़ों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवैध खनन पाया गया। इसकी शिकायत तावडू पुलिस को दर्ज कराई गई।


बैंक का एटीएम काटकर 69 हजार चोरी

गुरुग्राम। शीतला कॉलोनी छोटूराम चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को काटकर बदमाश नकदी चुराकर ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि एटीएम में 69 हजार रुपये थे। बदमाशों ने एटीएम ने घुसते ही पहचान छिपाने के लिए सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे छिड़क दिया। बूथ के अंदर पानी बिखरा भी मिला, आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने एटीएम को कटर की मदद से काटा। इसमें चार से पांच बदमाशों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।


इलाके में इस साल की एटीएम चोरी की यह पहली वारदात है। थाना प्रभारी निरीक्षक शमशुद्दीन ने बताया कि कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधन धीरेंद्र यादव के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा बैंक की तकनीकी टीम से सीसीटीवी फुटेज को देखने में भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।


वीर सावरकर अंग्रेजों के दलाल थेः संदीप

नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, जेएनयू हिंसा आदि को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चल रहे विरोध प्रदर्शन का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार को धरना-प्रदर्शन और सभा में मैग्सेसे पुरस्कार विजेता सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय और प्रवीर पुरकायस्था शामिल हुए। पहले ये लोग जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पर आयोजित सभा में शामिल हुए और बाद में बाब ए सैयद पर चल रहे धरने में पहुंचे। इस दौरान संदीप पांडेय ने सावरकर को अंग्रेजों का दलाल तक कह डाला।


संदीप पांडेय ने कहा कि देश में पिछले कुछ समय में जितने भी बड़े आंदोलन हुए हैं, उन सभी का युवाओं ने नेतृत्व किया है। जब इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लागू की तो जेपी आंदोलन युवाओं का आंदोलन था। ऐेसे अन्य आंदोलन समय समय पर हुए। उन्होंने कहा कि 1942 में भारत छोड़ो का नारा दिया गया और कांग्रेस की सारी लीडरशिप जेल में चली गई। तब युवाओं ने ही आंदोलन की कमान संभाली थी। यहां एएमयू में भी युवा ही इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। यह सफल होगा।


वीर सावरकर को अंग्रेजों का दलाल कहने पर मुकदमा दर्ज

मैग्सेसे पुरस्कार विजेता सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय पर थाना सिविल लाइंस में भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने रविवार को एएमयू में वीर सावरकर को अंग्रेजों का दलाल कहा था। वह एएमयू में नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, जेएनयू हिंसा आदि को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे।


राजीव कुमार आशीष निवासी सरस्वतीपुरम गोरखनाथ मंदिर गोमती नगर लखनऊ ने सिविल लाइंस थाने में उक्त मुकदमा दर्ज करया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। समाचार पत्रों के माध्यम से उनको जानकारी हुई है कि संदीप ने सावरकर को दलाल कहा है। यही नहीं उनके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत चक्रपाणी महराज का भी अपमान किया है।


गाड़ी रुकवा कर पेट्रोल पंप के 6.51 लाख लूटे

थाना गांधी पार्क के बोरना इलाके में जीटी रोड पर सोमवार शाम चार बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर की गाड़ी रुकवा कर हथियारों के बल पर 6.51 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी आकाश कुलहरि व अन्य पुलिस अधिकारी और इलाका पुलिस पहुंच गई। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


थाना बन्ना देवी के बारहद्वारी निवासी प्रशांत अग्रवाल का गांधी पार्क के बौनेर पर नव दुर्गा फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। यहां पर देहली गेट के नगला मौलवी निवासी जगमोहन अग्रवाल मैनेजर के पद पर काम करते हैं। सोमवार की शाम को जगमोहन पंप के कर्मचारी बबलू के साथ स्विफ्ट गाड़ी से पंप का कैश लेकर शहर की ओर आ रहे थे। हाईवे से जीटी रोड की ओर आने पर बोरना गांव के गेट पर तीन बाइक सवारों ने कार के आगे बाइक लगा दीं। एक ने अपनी बाइक कार के पीछे लगा दी। सभी बाइक सवारों के चेहरे ढके हुए थे। 


गैस एजेंसी में घुसकर 1.40 लाख लूटे

मथुरा। महावन की गैस एजेंसी में सोमवार को बदमाशों ने तमंचे के बल पर कैशियर से 1.40 लाख रुपये लूट लिए। दोपहर करीब 3:30 बजे हुई महावन में गौशाला रोड स्थित गैस एजेंसी पर हुई वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस देर रात तक बदमाशों की तलाश में जुटी रही।


महावन में गौशाला रोड पर शिवांगी गैस एजेंसी है। दोपहर करीब 3:30 बजे यहां पर आधा दर्जन कर्मचारी एजेंसी पर अंदर काम कर रहे थे। कैशियर सदर बाजार निवासी दानिश गेट के निकट बैठकर कैश गिन रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने कैशियर पर तमंचा तान दिया और थैला लूट कर ले गए। थैला में 1.40 लाख रुपये रखे थे। वारदात कर बदमाश भाग निकले।
घटना की सूचना कैशियर ने एजेंसी के मालिक तथा कर्मचारियों को दी । इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, परंतु सफलता नहीं मिल सकी। देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही।


पागल कुत्ते ने 50 को काटा

बागपत जनपद में छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव में एक पागल कुत्ता लोगों के लिए मुसीबत बन गया। सोमवार को डेढ़ घंटे में इस कुत्ते ने गांव में 50 ग्रामीणों और 20 से अधिक पशुओं को काट लिया। गांव में भगदड़ की स्थिति बन गई। युवाओं ने कुत्ते को घेरा और लाठी-डंडों से मार दिया। घायलों का सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया है।


मुजफ्फरनगर: खुदाई के दौरान मिली ब्रिटिश काल की तोप

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के हरिनगर गांव में सोमवार को ग्रामीण उस समय हैरान रह गए, जब एक खेत में तोप दबी मिली। यह तोप ब्रिटिश काल की बताई जा रही है। वहीं भाकियू नेताओं ने शहीदों के सम्मान का प्रतीक बताते हुए तोप को सूलीवाला बाग में रखवा दिया है। 


पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी किसान विनोद कश्यप का कहना है कि उनके बुजुर्गों ने 12 साल पूर्व तोप के बारे में बताया था। प्रशासन को अवगत कराया था, मगर तोप निकालने का प्रयास नहीं हुआ। सोमवार दोपहर भाकियू नेता एवं पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी कर्मचारियों और जेसीबी समेत खेत पर पहुंचे। खुदाई करने पर शाम को जमीन में दबी तोप मिली। इस दौरान उसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। 


नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैला रहे कांग्रेस-बसपा: रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस व बसपा सहित विपक्षी दलों ने भ्रम फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की। इस कानून से किसी भारतीय मुसलमान को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है, भारत जब चाहे इसे पाकिस्तान से वापस ले सकता है। 


सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष ने मुसलमानों को भड़काकर माहौल खराब करने कोशिश की, जबकि मुसलमानों की सुरक्षा के लिए ही उनकी पार्टी सरकार में शामिल है। केंद्र सरकार ने तीन तलाक पर कानून बनाया और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया। अयोध्या मामले पर आए फैसले का भी मुसलमानों ने स्वागत किया। किसी ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन अब मुस्लिम समाज को विपक्ष ने भ्रम फैलाकर भड़काने का काम किया है। 


रुपये लेकर भागी कंपनी, सीएमडी समेत सात पर केस

करोड़ों रुपये जमा कराकर कंपनी अपने कार्यालयों पर ताला लगाकर भाग गई। एजेंट की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के सीएमडी और राज्यसभा के पूर्व सदस्य समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाली के देवरिया खास, रजला निवासी अवधेश कुमार चौरसिया ने बताया कि वर्ष 2007 में अलकेमिस्ट कंपनी ने देवरिया और सलेमपुर में कार्यालय खोला था। 


तभी से तमाम लोग एजेंट का काम करते थे। वर्ष 2017 तक इस कंपनी में करोड़ों रुपये जमा कराए गए। जब भुगतान देने की बारी आई तो जिम्मेदार आनाकानी करने लगे। समय बीतने के साथ ठगी का शिकार होने का अहसास हुआ। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। 


फेसबुक पर जातीय टिप्पणी करने पर अधिवक्ता पर केस

फेसबुक पर आपत्तिजनक एवं जातीय टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता संजय प्रिय सत्यम पर जातीय उन्माद फैलाने और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दीवानी कचहरी के अधिवक्ता अमित शुक्ला ने संजय पी सत्यम के खिलाफ कैंट थाने में साथी अधिवक्ताओं के साथ जाकर तहरीर दी थी। कैंट पुलिस ने देर शाम इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाने में दर्ज केस मुताबिक सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अमित शुक्ला का कहना है कि सोमवार की सुबह वह मोबाइल चला रहे थे। उनके फेसबुक से अधिवक्ता संजय प्रिय सत्यम भी जुड़े हुए हैं। फेसबुक खोलते ही उनका एक आपत्तिजनक पोस्ट देखने को मिला। जिसमें एक जाति विशेष व एक धर्म विशेष पर उन्होंने गंदी टिप्पणी की है।


मुनव्वर राना की बेटियों सहित 150 पर मुकदमा दर्ज

सीएए और एनआरसी के खिलाफ घंटाघर पर तीन दिनों से लगातार प्रदर्शन चल रहा है। ठाकुरगंज पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शायर मुनव्वर राना की दो बेटियों सहित 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठाकुरगंज थाने में तीन अलग-अलग मुकदमों में यह कार्रवाई की गई है। जिसमें रास्ता जामकर प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल करने, धारा 144 का उल्लंघन व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है।


ठाकुरगंज थाने में सुमैय्या राना, फैजिया राना, रुखसाना, शफी फातिहा समेत 10 अन्य के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा महिला आरक्षी ज्योति कुमारी ने दर्ज कराया है। सुमैय्या राना व फैजिया राना मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटियां है। 

वहीं सब इंस्पेक्टर सेठ पाल सिंह व सिपाही विक्रांत कुमार की तहरीर पर दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें लईक अमहद, नसरीन जावेद, मोउद्दीन, रसूख अहमद, शवी फामिता, शाफिया हाफिजा, राफिया, नाजनीन, इरफाना, राजिया, रेहाना, नूर बानो, कौशर, फिरदौस, अफरोज, पूजा, फरीन बानो समेत करीब 125 लोगों के खिलाफ  केस दर्ज कराया गया हैं।


बाइक सवार तीन लोगो को रोंधा

मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में बलदेव-राया रोड पर गांव खानपुर मैरिज होम के पास सोमवार की रात 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन किशोर दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।हादसे में तीनों किशोरों की मौत हो गई। तीनों किशोर शादी समारोह से लौट रहे थे।


थाना बलदेव के गांव हथकौली निवासी तीन दोस्त 16 वर्षीय कान्हा पुत्र राजेंद्र, 15 वर्षीय सूर्या पुत्र योगेंद्र, 16 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र महाराज सिंह सोमवार को गांव के निकट ही शादी समारोह में गए थे। रात करीब 11 बजे एक ही बाइक पर तीनों अपने गांव लौट रहे थे।


ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, छह की मौत

अमेठी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में मौके पर पांच लोगों की जबकि घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 


अमेठी कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा भरेथा निवासी छह लोग सोमवार देर रात बोलेरो से गौरीगंज थाना क्षेत्र के संभावा गांव रिश्तेदारी आए हुए थे। देर शाम संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज का हाल-चाल लेने के बाद सभी लोग बोलेरो से वापस लाला का पुरवा के लिए निकले। 

गौरीगंज- अमेठी मार्ग पर अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बारहमासी कस्बे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 45 वर्षीय सुरेंद्र कश्यप, 42 वर्षीय श्रीचंद, 43 वर्षीय कल्पनाथ, 38 वर्षीय धीरज और 27 वर्षीय मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। 


सालासर में ट्रक से भिड़ी कार, सात लोगों की मौत

राजस्थान के चुरू जिले में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार जिले के सालासर क्षेत्र में सालासर फतेहपुर रोड पर यह हादसा उस समय हुआ जबकि एक एसयूवी और ट्रोले की टक्कर हो गयी।


पुलिस के अनुसार एसयूवी फॉर्चूनर में सवार इमरान खान, गाजी खान, इमरान उर्फ गांधी, रफीक, इकबाल खान, बाबू खां और इस्लाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।


नागरिकता कानून किसी कीमत पर वापस नहीं होगा: अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस कानून को लेकर देश को गुमराह किया जा रहा है। आज विपक्ष नागरिकता कानून का विरोध कर रहा है। यह सिर्फ एक दुष्प्रचार है। इससे किसी को नागरिकता नहीं जाएगी। 


अमित शाह ने कहा कि सीएए पर विरोधी पार्टियां दुष्प्रचार करके और भ्रम फैला रही हैं, इसीलिए भाजपा जन जागरण अभियान चला रही है, जो देश को तोड़ने वालों के खिलाफ जन जागृति का अभियान है।

नरेन्द्र मोदी सीएए लेकर आए हैं। कांग्रेस, ममता बनर्जी, अखिलेश, मायावती, केजरीवाल सभी इस बिल के खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं। इस बिल को लोकसभा में मैंने पेश किया है। मैं विपक्षियों से कहना चाहता हूं कि आप इस बिल पर सार्वजनिक रूप से चर्चा कर लो। ये अगर किसी भी व्यक्ति की नागरिकता ले सकता है, तो उसे साबित करके दिखाओ।


किसी भी विकल्‍प के लिए तैयार है सेना: बिपिन रावत

तमिलनाडु के तंजावुर में सुखोई के फाइटर एयरक्राफ्ट की तैनाती के मौके पर मौजूद चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ बिपिन रावत ने पाकिस्‍तान का नाम लिए बगैर पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, ‘सभी सुरक्षा सेवाओं को किसी भी विकल्‍प के लिए तैयार रहने को कहा गया है। परिदृश्‍य के बारे में पूर्वानुमान काफी मुश्‍किल है लेकिन हमें मिलने वाले किसी भी काम के लिए हम हमेशा तैयार हैं।’


देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया तंजावुर एयरबेस पर फाइटर एयरक्राफ्ट लड़ाकू विमान सुखोई-30एमकेआई को स्क्वॉड्रन में शामिल किया।


तंजावुर एयरबेस पर SU-30 MKI एयरक्राफ्ट स्‍क्‍वाड्रन तैनात

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत और वायुसेना के एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को तंजावुर एयरबेस में पहले सुखोई-30MKI (Sukhoi-30MKI) को शामिल किया। इस मौके पर DRDO के चेयरमैन G Satheesh Reddy भी मौजूद थे। फाइटर एयरक्राफ्ट को वाटर सैल्‍यूट दिया गया।


रक्षा ताकतों में इजाफा करते हुए सोमवार को तंजावुर एयरबेस पर सुखोई का फाइटर एयरक्राफ्ट SU-30 MKI तैनात किया गया है।  यह दक्षिण भारत में पहला एसयू -30 एमकेआई लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन है जो समुद्र में भी अहम भूमिका निभाएगा। SU-30 MKI में ब्रह्मोस सुपर सोनिक मिसाइलों को भी लगाया गया जो 300 किमी दूरी तक निशाना साध सकता है। नए नाम टाइगर शार्क वाला यह फाइटर एयरक्राफ्ट अपने साथ 2.5 टन के वजन वाला सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल को अपने साथ रखने में सक्षम है। चौथी पीढ़ी का यह सुखोई 12वां स्क्वाड्रन है।


K-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 3,500 किलोमीटर है मारक क्षमता

भारत ने दुश्मन को हराने के लिए अपनी सामरिक क्षमता में विस्तार करते हुए रविवार को शक्तिशाली के-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। आंध्र प्रदेश के समुद्री तट से दागी गई इस मिसाइल की रेंज 3,500 किलोमीटर है और यह पनडुब्बी से दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम है।


सरकारी सूत्रों ने बताया कि मिसाइल का परीक्षण दिन के समय समुद्र में पानी के भीतर बने प्लेटफॉर्म से किया गया। इसका विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने किया है। इसे अरिहंत श्रेणी की परमाणु क्षमता से संपन्न पनडुब्बियों में तैनात किया जाना है। परमाणु क्षमता से संपन्न पनडुब्बियों पर तैनाती से पहले भारत इस मिसाइल के अभी और परीक्षण करेगा।


भारतीय नौसेना के पास फिलहाल अरिहंत ही एक ऐसा परमाणु क्षमता वाला पोत है, जो परिचालन में है। के-4 उन दो अंडरवाटर मिसाइलों में से एक है, जिन्हें भारत नौसेना के लिए तैयार कर रहा है। दूसरी मिसाइल का नाम बीओ-5 है और उसकी रेंज 700 किलोमीटर है। परमाणु हमला करने में सक्षम इस मिसाइल की जद में पाकिस्तान, चीन एवं दक्षिण एशिया के कई देश आ गए हैं। 


ललित होटल्स की प्रमोटर ज्योत्सना सूरी के यहां आयकर छापे

आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले की जांच के सिलसिले में भारत होटल्स ग्रुप की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ज्योत्सना सूरी, उनके कुछ सहयोगियों और कार्गो मोटर्स के प्रमोटर जयंत नंदा से संबंधित आठ परिसरों की तलाशी ली है। ये परिसर दिल्ली और आस-पास स्थित हैं।


अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ये तलाशियां रविवार को शुरू की गई थीं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इन समूहों के जिन लेन-देन पर विभाग की नजरें थीं, वे आपस में जुड़े हुए हैं। भारत होटल्स ग्रुप के पास ललित होटल्स का मालिकाना हक है। यह ग्रुप वर्तमान में दर्जनभर से ज्यादा लग्जरी होटलों का परिचालन कर रहा है।


शाहीन बाग: यातायात बहाली के लिए अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले करीब एक महीने से शाहीन बाग में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं और इस वजह से कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग का हिस्सा बंद है। इस मार्ग पर सुचारू तरीके से यातायात बहाली के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।


याचिका में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 जनवरी को इस मार्ग पर हो रही यातायात संबंधी बाधाओं को लेकर तत्काल फैसला सुनाने से इन्कार कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि वह सीधे तौर पर प्रदर्शन से निपटने, प्रदर्शन स्थल या यातायात को लेकर कोई निर्देश नहीं देगा क्योंकि इससे निपटना वास्तविक स्थिति और पुलिस के विवेक पर निर्भर करता है। वकील और सामाजिक कार्यकर्ता अमित साहनी ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर करके शाहीन बाग में स्थिति के निरीक्षण का आग्रह किया है।


कुछ ऐसे नोटबंदी को चूना लगाया ज्वैलरों ने

वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसियां पहले ही इस बात के संकेत दे चुकी थी कि नवंबर, 2016 में लागू नोटबंदी को चूना लगाने में सबसे आगे देश के ज्वैलर्स रहे थे। तकरीबन चार वर्षो की जांच के बाद जो बात सामने आ रही है वे इन एजेंसियों के संकेत को सही साबित करते हैं। नोटबंदी 09 नवंबर, 2016 को लागू की गई थी और 30 दिसंबर, 2016 के आकड़े बताते हैं कि किसी ज्वैलर ने सामान्य से 93 हजार फीसद ज्यादा रकम बैंकों में जमा करवाई तो किसी ज्वैलर ने अपनी सालाना कमाई से एक हजार फीसद ज्यादा राशि सिर्फ उक्त अवधि जमा करा दी। पांच लाख रुपये की सालाना आय वाले ज्वैलरों ने दो-तीन दिनों में करोड़ों रुपये जमा करा दी।


CAA के समर्थन में जागरूकता अभियान चलाएंगे साधु-संत समाज

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के लेकर लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए साधु-संत भी मैदान में आ गए हैं। वे देशभर में जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस कानून के समर्थन में सोमवार को भी कहीं रैलियां तो कहीं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।


प्रयागराज में माघ मेला में विश्व ¨हदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में सोमवार को संतों ने प्रस्ताव पारित कर पूरे देश में जन जागरूकता अभियान चलान का प्रस्ताव पारित किया। विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया कि सीएए के समर्थन में विहिप, अखिल भारतीय संत समिति और अखिल भारतीय साध्वी शक्ति परिषद की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। धर्मातरण पर रोक के लिए भी रणनीति बनी।


सूरत के टेक्‍सटाइल मार्केट की इमारत में आग

सूरत के सरोली इलाके में रघुवीर टेक्‍सटाइल मार्केट में स्थित एक 10 मंजिली इमारत में मंगलवार को सुबह आग लग गई। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर 40 से अधिक दमकलकर्मियों ने काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरोली इलाके के बड़े कपड़ा बाजार रघुवीर कॉम्‍प्‍लेक्‍स में आग लगने से कई दुकानें जलकर नष्‍ट हो गईं। 


अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए शहर भर से दमकल की 60 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और हाइड्रोलिक की मदद से ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों की मानें तो सुबह करीब चार बजे उन्‍हें आग लगने की जानकारी मिली। आग कपड़े होने के कारण तेजी से फैली। यह एक बड़ा बाजार क्षेत्र है जहां व्‍यापारी ने अपनी दुकानों में बिना सिले और सिले हुए कपड़े रखते हैं। अभी कुछ ही दिन पहले इस बाजार के एक इमारत की चौथी मंजिल पर भी आग लग गई थी।  


विधायक और सांसदों को अयोग्य घोषित करने की स्‍पीकर की शक्तिओ पर पुनर्विचार किया जाये

सुप्रीम कोर्ट ने संसद को सलाह दी है कि वह सांसदों और विधायकों को अयोग्य घोषित करने के मामले में सदन के स्पीकर की शक्तियों पर दोबारा विचार करे। मणिपुर के वन मंत्री टी श्यामकुमार की अयोग्यता के मामले में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा के स्पीकर को कहा कि वो अयोग्यता पर चार सप्‍ताह में निर्णय करें। अगर स्पीकर चार हफ्ते में फैसला नहीं लेते हैं तो याचिकाकर्ता फिर सुप्रीम कोर्ट आ सकते हैं।


अयोध्या मामला: अब सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल

अयोध्या मामले में पहली सभी पुनर्विचार याचिकाओं के खारिज होने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल की गई है। यह क्यूरेटिव याचिका पीस पार्टी द्वारा दाखिल की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीस पार्टी के डॉक्टर अय्यूब ने 9 नवंबर के फैसले पर दोबारा विचार किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले आया हुआ फैसला आस्था के आधार पर लिया गया था। बता दें कि 12 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने पीस पार्टी समेत 19 पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज किया था।


ads


बुधवार, 15 जनवरी 2020

बुर्का नहीं लाने पर बरातियों से मारपीट

रगडगंज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बरात में लड़के पक्ष की ओर से चढ़ावा में नकाब (बुर्का) नहीं लाने पर विवाद हो गया। बराती-घराती में मारपीट से अफरातफरी मच गई। मारपीट के बाद दूल्हा पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। गांव के कुछ लोगों और रिश्तेदारों के समझाने पर मामला शांत हुआ। करीब तीन घंटे बाद निकाह हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों से लगभग दस लोगों के घायल होने की सूचना है।


कानपुर में भी जल्द लागू होगी पुलिस कमिश्नरी

लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद अब कानपुर की बारी है। भविष्य में जिन जिलों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होनी है, उनमें वाराणसी व गाजियाबाद के साथ कानपुर का नाम भी शामिल है। यह प्रणाली जल्द ही लागू हो जाएगी।


जनसंख्या और थानों की संख्या लगभग एक होने की वजह से शहर में लखनऊ की तर्ज पर ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की जाएगी। लखनऊ में कुल 45 पुलिस थाने हैं। इनमें से 40 थाने जो शहर में हैं, उनमें पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई है।


प्रदर्शनकारियों को आज हटा सकती है पुलिस

दिल्ली हाईकोर्ट से सड़क खाली कराने का आदेश मिलने के बाद अब दिल्ली पुलिस के अधिकारी शाहीन बाग की गलियों में जाकर महिलाओं को सड़क खाली करने के लिए मनाने में जुटे हैं।



हालांकि जब इस बात की जानकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों को मिली तो प्रदर्शनस्थल से एलान किया गया है कि दम है तो पुलिस प्रदर्शन स्थल पर आकर बात करे। महिलाएं कह रही हैं कि वो किसी सूरत में सड़क खाली नहीं करेंगी।  यदि पुलिस जबरदस्ती करेगी, तो महिलाएं आगे बढ़कर मोर्चा संभालेंगी। 


मैं सिंधिया जी का चमचा हू : महेंद्र सिंह

मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि मैं महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का चमचा हूं और जीवन पर्यंत रहूंगा। इसमें दिक्कत ही क्या है और मुझे इस बात पर गर्व है।सोमवार को मीडिया के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि कल तक सांसद केपी यादव (गुना के भाजपा सांसद) सिंधिया का चमचा नहीं थे क्या? वह महाराज की गाड़ी के पीछे नहीं दौड़ते थे क्या? उन्होंने कहा कि इसमें कौन सी बात है। महाराज ने मुझे टिकट दिया। मेरा जीवन संवारा, मुझे कैबिनेट मंत्री बनाया। 


मीडिया से बात करते हुए जब भाजपा सांसद द्वारा उनको सिंधिया का गुलाम कहने के बारे में प्रतिक्रिया पर पूछा गया तो सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने मुझे गुलाम नहीं चमचा कहा था। 
उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं इतने बड़े कद के व्यक्ति का चमचा हूं। मैं तो चाहूंगा कि आप मुझे कढ़ाई भी कहो। चमचा कढ़ाई इकट्ठी साथ में कह दो। मंत्री ने कहा कि मैं हूं तो हूं इसमें क्या बात है और जीवन पर्यन्त रहूंगा, अपने जीवन की आखिरी सांस तक रहूंगा। मैं राजनीति छोड़ दूंगा लेकिन महाराज सिंधिया को नहीं छोडूंगा। 


कांग्रेस के रास्ते पर चल रही मोदी सरकार: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज 64वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मायावती ने कांशीराम को याद किया। मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी दिवस के रूप में अपना जन्मदिन मनाने का आह्लान किया। मायावती ने कहा कि कार्यकर्ता आज मेरा जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से नववर्ष की शुभकामनाएं देना चाहती हूं। 

मायावती ने बसपा प्रदेश मुख्यालय पर अपने 64 वें जन्मदिन पर पार्टी की ‘ब्लू बुक’ मेरे संघर्षमय जीवन व बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा के 15 वें संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने इसका अंग्रेजी संस्करण भी जारी किया। इसी तरह जिला स्तर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मायावती ने जन्मदिन के बहाने हमला भी किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। मायावती ने कहा कि मोदी राज में अर्थव्यवस्था बीमार हालत में है। 


विधायक एनडी शर्मा निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली के बदरपुर से आप विधायक रहे एनडी शर्मा ने इस विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद से ही वह पार्टी पर और मनीष सिसोदिया पर बड़े आरोप लगा रहे हैं।


एनडी शर्मा का कहना है कि सिसोदिया ने मुझे अपने घर पर बुलाया और कहा कि राम सिंह इस क्षेत्र से टिकट चाहते हैं और वो 20-21 करोड़ रुपये दे रहे हैं। सिसोदिया ने मुझसे दस करोड़ मांगे और कहा कि तुम 10 करोड़ दे दो तो तुम्हें टिकट देंगे। मैंने मना कर दिया और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।


आप पर लगाया 21 करोड़ लेकर टिकट देने का आरोप

आम आदमी पार्टी की सूची जारी होते ही टिकट कटने से नाराज विधायकों के विरोध भी खुलकर सामने आने लगा है। टिकट कटने से नाराज बदरपुर विधायक एनडी शर्मा ने आप से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही पार्टी पर 21 करोड़ रुपये लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। इस विवाद में आप के बागी नेता कुमार विश्वास कूद पड़े हैं। 



पार्टी जिसे भू-माफिया कहती थी उसे ही आज टिकट देकर बदरपुर की जनता के साथ धोखा दिया है। मीडिया से बात करते हुए एनडी शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जिस नेता को टिकट दिया है, 2015 के चुनाव में उसकी जमानत जब्त हो गई थी। एनडी शर्मा ने कहा कि वह बदरपुर की जनता के साथ खड़े हैं।


शनिवार, 11 जनवरी 2020

वेद-श्रचाओं






इतरा यों उत्पन्न तो शूद्रकुल में हुई थी, पर उसे महर्षि शाल्विन की धर्मपत्नी बनने का सहयोग मिल गया।  उसके 1 पुत्र था। एक बार राजा ने बड़ा यज्ञ आयोजन किया। उसमें सभी ब्राह्मणों और ब्रह्मकुमारो को सत्कार हुआ। सभी को दक्षिणा मिली, किंतु इतरा के पुत्रों को शूद्र कहकर उस सम्मान से वंचित कर दिया गया। साल्विन बहुत दु:खी हुए। इतरा को भी चोट लगी। बच्चा भी उदास था। इस असमंजस ने उन्हें एक नया प्रकाश दिया। तीनों ने मिलकर निश्चय किया कि वे जन्म से बढ़कर कर्म की महत्ता सिद्ध करेंगे। शिक्षण का नया दौर आरंभ हुआ। इतना पुत्र ऐतरेय को धर्मशास्त्रों की शिक्षा में परंपरागत कराया गया। देखते-देखते वे अपनी प्रतिभा का परिचय देने लगे। एक बार वेद-श्रचाओं के अर्थ करने की प्रतिस्पर्धा हुई। दूर-दूर देशों के विद्वान और राजा एकत्र हुए। प्रतियोगिता में सभी की पांडुलिपियां जांची गई। सर्वश्रेष्ठ ऐतरेय घोषित किए गए। इतरा शूद्र थी। उसके पुत्र ने पिता के नाम पर नहीं, माता की कुल परंपरा प्रकट करने के लिए अपना नाम 'ऐतरेय' घोषित किया। 'ऐतरेय ब्राह्मण' श्रचाओंके भावार्थ को प्रकट करने वाला उदभुत ग्रंथ है और यह सिद्ध करता है कि व्यक्ति जन्म से नहीं, संस्कारों से ही श्रेष्ठ कहलाता है। 

 

 



 



 













 





सोमवार, 6 जनवरी 2020

कल्याण सिंह ने परिवार संग केक काटकर मनाया जन्‍मदिन

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 88वां जन्मदिन राजधानी में धूमधाम से मनाया गया। रविवार यानी आज कल्याण सिंह ने अपने पौत्र संदीप सिंह के आवास 2 माल एवेन्यू पर केक कटा।



इस दौरान उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई देने कई दिग्‍गज भी मौजूद रहे। बता दें, संदीप प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। यह आवास पहले बतौर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को ही आवंटित था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्‍याण सिंह के जन्‍मदिन को लेकर काफी तैयारी की है। 


भारत में 6 लाख डॉक्टरों की कमी

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) आते हैं। हालांकि सार्वजनिक स्वास्थ्य में मानव संसाधन की कमी से जूझ रहा है, बावजूद इसके प्रयास बेहतर परिणाम दे रहे हैं।



एनआरएचएम संसाधनों की कमी को बहुत हद तक दूर करने में कामयाब रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की 2016- 17 की रिपोर्ट के मुताबिक करीब एक लाख 82 हजार अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मी लगाए गए हैं। साथ ही एनआरएचएम ने डॉक्टर के बहुकौशल पर ध्यान दिया है। 25 हजार से अधिक आयुष डॉक्टर्स को राज्यों में लगाया गया है। त्वरित इलाज के लिए राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। करीब साढ़े नौ लाख आशा सहयोगिनी सामुदायिक स्तर पर देखभाल कर रही हैं। इसके अतिरिक्त मुफ्त दवा, मुफ्त जांचें, कायाकल्प, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम जैसी सार्थक पहल की गई है।


 एक स्वस्थ समाज ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। इसलिए हमें अपनी स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वो भी ऐसे वक्त में जब प्रदूषण जनित रोगों में इजाफा हो रहा है और हमारा जीवन जीने का तरीका ही रोगों को दावत दे रहा है। उस पर डॉक्टर और नर्सों की कमी के चलते बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में भी हम पूरी तरह से सफल नहीं हो रहे हैं।


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...