मंगलवार, 21 जनवरी 2020

फेसबुक पर जातीय टिप्पणी करने पर अधिवक्ता पर केस

फेसबुक पर आपत्तिजनक एवं जातीय टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता संजय प्रिय सत्यम पर जातीय उन्माद फैलाने और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दीवानी कचहरी के अधिवक्ता अमित शुक्ला ने संजय पी सत्यम के खिलाफ कैंट थाने में साथी अधिवक्ताओं के साथ जाकर तहरीर दी थी। कैंट पुलिस ने देर शाम इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाने में दर्ज केस मुताबिक सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अमित शुक्ला का कहना है कि सोमवार की सुबह वह मोबाइल चला रहे थे। उनके फेसबुक से अधिवक्ता संजय प्रिय सत्यम भी जुड़े हुए हैं। फेसबुक खोलते ही उनका एक आपत्तिजनक पोस्ट देखने को मिला। जिसमें एक जाति विशेष व एक धर्म विशेष पर उन्होंने गंदी टिप्पणी की है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...