करोड़ों रुपये जमा कराकर कंपनी अपने कार्यालयों पर ताला लगाकर भाग गई। एजेंट की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के सीएमडी और राज्यसभा के पूर्व सदस्य समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाली के देवरिया खास, रजला निवासी अवधेश कुमार चौरसिया ने बताया कि वर्ष 2007 में अलकेमिस्ट कंपनी ने देवरिया और सलेमपुर में कार्यालय खोला था।
तभी से तमाम लोग एजेंट का काम करते थे। वर्ष 2017 तक इस कंपनी में करोड़ों रुपये जमा कराए गए। जब भुगतान देने की बारी आई तो जिम्मेदार आनाकानी करने लगे। समय बीतने के साथ ठगी का शिकार होने का अहसास हुआ। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें