मंगलवार, 21 जनवरी 2020

जोमैटो ने उबर ईट्स का भारतीय बिजनेस खरीदा

जोमैटो ने फूड डिलीवरी में अमेरिकी कंपनी उबर ईट्स के भारतीय कारोबार को खरीद लिया है। इस स्टॉक डील के तहत उबर को जोमैटो के 9.99% शेयर मिलेंगे। जोमैटो के वैल्यूएशन के हिसाब से इतने शेयरों की कीमत (35 करोड़ डॉलर) करीब 2,500 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। उबर ईट्स अपने ऐप पर रेस्टोरेंट पार्टनर, डिलीवरी पार्टनर और ग्राहकों को जोमैटो के प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर देगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उबर ने घाटे की वजह से फूड डिलीवरी बिजनेस बेचने का फैसला किया। उबर ईट्स को खरीदने से जोमैटो का मार्केट शेयर 50% से ज्यादा हो जाएगा। अभी स्विगी 48% शेयर के साथ पहले नंबर पर है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES