मंगलवार, 21 जनवरी 2020

उधार दिए पैसे मांगे तो दोस्त ने मार दी गोली

एटा चौराहा पर उधारी के 23 हजार रुपए मांगने पर एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पर युवक की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। उमाकांत पुत्र अमरपाल निवासी पट्टी बनवारा हाल निवासी प्रोफेसर कॉलोनी ने एक युवक को रुपए उधार दिए थे। मंगलवार की देर रात एटा चौराहा पर उमाकांत ने आरोपी युवक से उधारी के रुपये मांगे तो इसी बात को लेकर के दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि आरोपी युवक ने गोली चला दी।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES