मंगलवार, 21 जनवरी 2020

परिवार आर्थिक तंगी से गुजरा तो मां ने बेटी को देह व्यापार धकेला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के जनपद संभल के हयातनगर थाना इलाके में एक महिला ने पहचान के युवक को घर में बुलाकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ अपनी ही मौजूदगी में दुष्कर्म कराया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी युवक और मां ने किशोरी के साथ मारपीट की। जब परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक तमंचा लहराता हुआ भाग गया। ताऊ ने किशोरी की मां और दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रविवार की दोपहर में लगभग तीन बजे घर पर थी। इसी दौरान उसकी मां की पहचान वाला संभल का एक युवक घर पहुंच गया। युवक कमरे में जाकर बैठा तो कुछ ही देर में मां किशोरी को भी उसी कमरे में ले गई जहां युवक बैठा था। किशोरी का कहना है कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती कमरे में बैठा युवक उस पर टूट पड़ा और मां भी उसका सहयोग करने लगी। मां और युवक ने डरा-धमकाकर किशोरी के कपड़े उतरवा लिये। किशोरी ने शोर मचाया तो युवक और मां ने किशोरी के साथ मारपीट की। इसके बाद युवक ने तमंचा निकालकर किशोरी को डराया धमकाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी युवक तमंचा लहराते हुए कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...