मंगलवार, 21 जनवरी 2020

गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

हरियाणा के जींद जिले के खानसर चौक के निकट गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 


पुलिस को सूचना मिली थी कि खानसर चौक स्थित गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति का धंधा होता है और यहां पर बाहर से लड़कियां बुलाई जाती है, जिसके आधार पर पुलिस ने गेस्ट हाउस पर निगाह रखनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम को पुलिस ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बना कर वहां भेजा और मोल भाव तय होने के बाद इशारा मिलते ही, पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की तो दो महिलाएं एवं एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में पाए गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...