बुधवार, 15 जनवरी 2020

बुर्का नहीं लाने पर बरातियों से मारपीट

रगडगंज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बरात में लड़के पक्ष की ओर से चढ़ावा में नकाब (बुर्का) नहीं लाने पर विवाद हो गया। बराती-घराती में मारपीट से अफरातफरी मच गई। मारपीट के बाद दूल्हा पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। गांव के कुछ लोगों और रिश्तेदारों के समझाने पर मामला शांत हुआ। करीब तीन घंटे बाद निकाह हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों से लगभग दस लोगों के घायल होने की सूचना है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES