मंगलवार, 21 जनवरी 2020

गैस एजेंसी में घुसकर 1.40 लाख लूटे

मथुरा। महावन की गैस एजेंसी में सोमवार को बदमाशों ने तमंचे के बल पर कैशियर से 1.40 लाख रुपये लूट लिए। दोपहर करीब 3:30 बजे हुई महावन में गौशाला रोड स्थित गैस एजेंसी पर हुई वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस देर रात तक बदमाशों की तलाश में जुटी रही।


महावन में गौशाला रोड पर शिवांगी गैस एजेंसी है। दोपहर करीब 3:30 बजे यहां पर आधा दर्जन कर्मचारी एजेंसी पर अंदर काम कर रहे थे। कैशियर सदर बाजार निवासी दानिश गेट के निकट बैठकर कैश गिन रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने कैशियर पर तमंचा तान दिया और थैला लूट कर ले गए। थैला में 1.40 लाख रुपये रखे थे। वारदात कर बदमाश भाग निकले।
घटना की सूचना कैशियर ने एजेंसी के मालिक तथा कर्मचारियों को दी । इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, परंतु सफलता नहीं मिल सकी। देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes