थाना गांधी पार्क के बोरना इलाके में जीटी रोड पर सोमवार शाम चार बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर की गाड़ी रुकवा कर हथियारों के बल पर 6.51 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी आकाश कुलहरि व अन्य पुलिस अधिकारी और इलाका पुलिस पहुंच गई। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बन्ना देवी के बारहद्वारी निवासी प्रशांत अग्रवाल का गांधी पार्क के बौनेर पर नव दुर्गा फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। यहां पर देहली गेट के नगला मौलवी निवासी जगमोहन अग्रवाल मैनेजर के पद पर काम करते हैं। सोमवार की शाम को जगमोहन पंप के कर्मचारी बबलू के साथ स्विफ्ट गाड़ी से पंप का कैश लेकर शहर की ओर आ रहे थे। हाईवे से जीटी रोड की ओर आने पर बोरना गांव के गेट पर तीन बाइक सवारों ने कार के आगे बाइक लगा दीं। एक ने अपनी बाइक कार के पीछे लगा दी। सभी बाइक सवारों के चेहरे ढके हुए थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें