बुधवार, 22 जनवरी 2020

सीएम के सामने भाजपा ने उतारा हारा प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने गठबंधन राजनीति और नई दिल्ली सीट पर चेहरा उतारने में खूब मशक्कत की। फिर भी भाजपा का 22 साल पुराना अकाली दल के साथ गठबंधन टूटा और जन नायक जनता पार्टी के साथ बात नहीं बनी। जेडीयू को दो सीटें संगम विहार और बुराड़ी व लोकजनशक्ति पार्टी को सीमापुरी सीट दे दी। लेकिन नई दिल्ली सीट को लेकर तमाम सेलिब्रिटी, लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को टटोलने के बाद जब तैयार नहीं हुए तो एक ऐसे प्रत्याशी को उतारा जो युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES