मंगलवार, 21 जनवरी 2020

अवैध बालू खनन में दो डंपर मालिकों पर भारी जुमार्ना

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला प्रशासन ने अवैध रेत से भरे पांच डंपरों के पकड़े जाने मामले में राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी दो डंपर मालिकों पर कार्रवाई करते हुए आठ लाख रुपए का जुमार्ना लगाया है। 


आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कल इस मामले में डंपर मालिक मुकेश गुर्जर और ललित चौधरी पर आठ लाख रुपए का जुमार्ना लगाया। राजस्थान की बनास नदी से डंपरो के रेत निकालने की सूचना के बाद जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने एक टीम गठित कर चार दिन पूर्व इन डंपरों को टोंक-चिरगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर  जाटखेड़ा के पास से पकड़ा था।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...