बुधवार, 22 जनवरी 2020

नरवीर उमाजी नाईक : अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध गरजनेवाले वीरपुरुष क्रांतिकारी

नरवीर उमाजी नाईक का जन्म पुरंदर तहसील के भिवडी गांव में हुआ था । अंग्रेजों के अत्याचारी शासन के विरोध में उमाजी नाईकने ही सर्वप्रथम क्रांतिकी मशाल जलाई थी । यह उनका पहला विद्रोह माना जाता है । उन्होंने सर्वप्रथम अंग्रेजों की आर्थिक नाडी को दुर्बल करने का प्रयास किया । २४ फरवरी १८२४ को अंग्रेजों का ‘भांबुडा’के दुर्ग में छिपाकर रखा गया कोष (खजाना) उमाजीने अपने सशस्त्र साथियों की सहायता से लूटा एवं अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया ।


उसी समय अंग्रजोंने उमाजी नाईक को पकडने का आदेश दिया । उमाजी नाईक को पकडनेवाले को १० सहस्र रुपयों का पुरस्कार घोषित किया गया । उमाजीने लोगों को संगठित कर छापामार पद्धति से युद्ध करते हुए अंग्रेजों के सामने बहुत बडी चुनौती खडी कर दी । १५ दिसंबर १८३१, उमाजी के जीवन का काला दिन बना । भोर के एक गांव में अंग्रेज सरकारने उन्हें पकडकर उनपर न्यायालय में राजद्रोह एवं देशद्रोह का अभियोग चलाया इस अभियोग में फांसी का दंड सुनाकर, ३ फरवरी १८३२ को पुणे के खडकमाल न्यायालय में उमाजी नाईक को फांसी दे दी गई । केवल ४१ वर्ष की अवस्था में उमाजी नाईक देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए ।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...