मंगलवार, 21 जनवरी 2020

मुजफ्फरनगर: खुदाई के दौरान मिली ब्रिटिश काल की तोप

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के हरिनगर गांव में सोमवार को ग्रामीण उस समय हैरान रह गए, जब एक खेत में तोप दबी मिली। यह तोप ब्रिटिश काल की बताई जा रही है। वहीं भाकियू नेताओं ने शहीदों के सम्मान का प्रतीक बताते हुए तोप को सूलीवाला बाग में रखवा दिया है। 


पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी किसान विनोद कश्यप का कहना है कि उनके बुजुर्गों ने 12 साल पूर्व तोप के बारे में बताया था। प्रशासन को अवगत कराया था, मगर तोप निकालने का प्रयास नहीं हुआ। सोमवार दोपहर भाकियू नेता एवं पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी कर्मचारियों और जेसीबी समेत खेत पर पहुंचे। खुदाई करने पर शाम को जमीन में दबी तोप मिली। इस दौरान उसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes