मंगलवार, 21 जनवरी 2020

सूरत के टेक्‍सटाइल मार्केट की इमारत में आग

सूरत के सरोली इलाके में रघुवीर टेक्‍सटाइल मार्केट में स्थित एक 10 मंजिली इमारत में मंगलवार को सुबह आग लग गई। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर 40 से अधिक दमकलकर्मियों ने काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरोली इलाके के बड़े कपड़ा बाजार रघुवीर कॉम्‍प्‍लेक्‍स में आग लगने से कई दुकानें जलकर नष्‍ट हो गईं। 


अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए शहर भर से दमकल की 60 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और हाइड्रोलिक की मदद से ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों की मानें तो सुबह करीब चार बजे उन्‍हें आग लगने की जानकारी मिली। आग कपड़े होने के कारण तेजी से फैली। यह एक बड़ा बाजार क्षेत्र है जहां व्‍यापारी ने अपनी दुकानों में बिना सिले और सिले हुए कपड़े रखते हैं। अभी कुछ ही दिन पहले इस बाजार के एक इमारत की चौथी मंजिल पर भी आग लग गई थी।  


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes