नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के लेकर लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए साधु-संत भी मैदान में आ गए हैं। वे देशभर में जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस कानून के समर्थन में सोमवार को भी कहीं रैलियां तो कहीं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
प्रयागराज में माघ मेला में विश्व ¨हदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में सोमवार को संतों ने प्रस्ताव पारित कर पूरे देश में जन जागरूकता अभियान चलान का प्रस्ताव पारित किया। विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया कि सीएए के समर्थन में विहिप, अखिल भारतीय संत समिति और अखिल भारतीय साध्वी शक्ति परिषद की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। धर्मातरण पर रोक के लिए भी रणनीति बनी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें