मंगलवार, 21 जनवरी 2020

ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, छह की मौत

अमेठी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में मौके पर पांच लोगों की जबकि घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 


अमेठी कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा भरेथा निवासी छह लोग सोमवार देर रात बोलेरो से गौरीगंज थाना क्षेत्र के संभावा गांव रिश्तेदारी आए हुए थे। देर शाम संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज का हाल-चाल लेने के बाद सभी लोग बोलेरो से वापस लाला का पुरवा के लिए निकले। 

गौरीगंज- अमेठी मार्ग पर अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बारहमासी कस्बे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 45 वर्षीय सुरेंद्र कश्यप, 42 वर्षीय श्रीचंद, 43 वर्षीय कल्पनाथ, 38 वर्षीय धीरज और 27 वर्षीय मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...