मंगलवार, 21 जनवरी 2020

ट्रैफिक पार्क में होगा पुलिस कमिश्नर का ऑफिस

नोएडा। सेक्टर-108 के ट्रैफिक पार्क में अपने कार्यालय से पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह जल्द ही लोगों की फरियाद सुनेंगे और कानून व्यवस्था देखेंगे। कमिश्नर ने नोएडा प्राधिकरण से जगह मांगी थी। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को सेक्टर-108 के ट्रैफिक पार्क में जगह दे दी है। इसे 31 जनवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव के तौर पर भी शामिल किया जाएगा।
सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने नोएडा में कार्यालय के लिए जगह मांगी थी। इस पर उन्होंने ट्रैफिक पार्क में जगह देने का विकल्प दिया था। उन्हें वहां कार्यालय के लिए इमारत दी जाएगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES