मंगलवार, 21 जनवरी 2020

तंजावुर एयरबेस पर SU-30 MKI एयरक्राफ्ट स्‍क्‍वाड्रन तैनात

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत और वायुसेना के एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को तंजावुर एयरबेस में पहले सुखोई-30MKI (Sukhoi-30MKI) को शामिल किया। इस मौके पर DRDO के चेयरमैन G Satheesh Reddy भी मौजूद थे। फाइटर एयरक्राफ्ट को वाटर सैल्‍यूट दिया गया।


रक्षा ताकतों में इजाफा करते हुए सोमवार को तंजावुर एयरबेस पर सुखोई का फाइटर एयरक्राफ्ट SU-30 MKI तैनात किया गया है।  यह दक्षिण भारत में पहला एसयू -30 एमकेआई लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन है जो समुद्र में भी अहम भूमिका निभाएगा। SU-30 MKI में ब्रह्मोस सुपर सोनिक मिसाइलों को भी लगाया गया जो 300 किमी दूरी तक निशाना साध सकता है। नए नाम टाइगर शार्क वाला यह फाइटर एयरक्राफ्ट अपने साथ 2.5 टन के वजन वाला सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल को अपने साथ रखने में सक्षम है। चौथी पीढ़ी का यह सुखोई 12वां स्क्वाड्रन है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...