मंगलवार, 21 जनवरी 2020

शाहीन बाग: यातायात बहाली के लिए अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले करीब एक महीने से शाहीन बाग में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं और इस वजह से कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग का हिस्सा बंद है। इस मार्ग पर सुचारू तरीके से यातायात बहाली के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।


याचिका में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 जनवरी को इस मार्ग पर हो रही यातायात संबंधी बाधाओं को लेकर तत्काल फैसला सुनाने से इन्कार कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि वह सीधे तौर पर प्रदर्शन से निपटने, प्रदर्शन स्थल या यातायात को लेकर कोई निर्देश नहीं देगा क्योंकि इससे निपटना वास्तविक स्थिति और पुलिस के विवेक पर निर्भर करता है। वकील और सामाजिक कार्यकर्ता अमित साहनी ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर करके शाहीन बाग में स्थिति के निरीक्षण का आग्रह किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...