मंगलवार, 21 जनवरी 2020

ब्राजील के राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर विशेष अतिथि शामिल होने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो शुक्रवार को चार दिवसीय दौर पर भारत आएंगे। राष्ट्रपति पद का कार्यभर संभालने के बाद बोलसोनारो की यह पहली भारत यात्रा होगी। बोलसोनारो सात मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों और एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचेंगे।
     
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा , 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो 24 से 27 जनवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे। वह 26 जनवरी को भारत की 71वीं गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि होंगे।'


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES