बुधवार, 22 जनवरी 2020

सीआईडी मुझे ही करेगी रिपोर्टिंग: अनिल विज

हरियाणा में सीआईडी को लेकर चल रहे विवाद के बीच गृह मंत्री अनिल विज ने बयान दिया है कि विभाग किसी के पास हो लेकिन जब तक मैं गृह मंत्री हूं रिपोर्टिंग मुझे ही रहेगी। यह बयान विज ने दिल्ली में मंगलवार को सुबह दिया है। जबकि सोमवार को उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी हुई। शिष्टाचार भेंट सीएम मनोहर लाल ने भी की।


जिसके बाद सुबह अनिल विज अपने हलके के लिए निकल पड़े। दिल्ली से निकलने से पहले उन्होंने वहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीआईडी चीफ मेरे बार-बार कहने के बावजूद वह है प्रदेश का इंटेलिजेंस इनपुट नहीं दे रहे थे। यह गंभीर मामला है। गृह मंत्री होने के नाते प्रदेश की जनता की सुरक्षा की जानकारी मेरी जिम्मेदारी है। ऐसे में खुफिया जानकारी मुझ तक पहुंचनी जरूरी है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...