बुधवार, 22 जनवरी 2020

तानाजी ने महाराष्ट्र में की सबसे ज़्यादा कमाई

महाराष्ट्र में तानाजी को टैक्स फ्री करने के मामले ने पॉलिटिकल एंगल ले लिया था, जब पूर्व सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने प्रदेश में इसे कर मुक्त करने की मांग मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की थी। महाराष्ट्र के लिए तानाजी की अहमियत अलग ही है। फ़िल्म मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे पर आधारित है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में सूबेदार थे। तानाजी ने सामरिक दृष्टि से अहम कोंढाणा के किले को मुगलों के क़ब्ज़े से छुड़ाने में अहम भूमिका निभायी थी। फ़िल्म का निर्दशन ओम राउत ने किया है। तानाजी 2 डी के साथ 3 डी में भी बनायी गयी है। फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान ने मुगल सेना के लड़ाके उदय भान का रोल निभाया है, जबकि काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई के किरदार में हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES