युक्त यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित दुकानदार और ग्राहक के बीच पैसे लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ग्राहक को पीट डाला। पुलिस के पास पहुंचने पर उनके बीच समझौता हुआ। पुलिस के अनुसार सोमवार की दोपहर संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित पान की दुकान में एक युवक सिगरेट लेने आया। आरोप है कि सिगरेट लेने के बाद वह पैसे दिए बगैर जाने लगा। दुकानदार ने पैसे मांगे तो वह हनक दिखाने लगा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दुकानदार के पक्ष में एकत्रित हुए लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। मामला बस अड्डा चौकी पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। बस अड्डा चौकी प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि लेने देन को लेकर विवाद हुआ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें