पुरवा। सांसद साक्षी महाराज ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई बनाने वालों पर हमला बोला। कहा कि दोहरे आरक्षण का लाभ लेने के लिए कुछ लोग हिंदू धर्म को बदलकर ईसाई बनने हैं। ऐसे लोग का आरक्षण समाप्त होना चाहिए। वह रविवार को नगर पंचायत के दुर्गापुर में बनने वाले पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। किसी पार्टी का नाम लिए बिना सांसद ने कहा कि भाजपा, मां-बेटे व बाप-बेटे की तरह लिमिटेड कंपनी नहीं है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। सांसद ने कहा कि भाजपा पर दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगता था। जबकि भाजपा ने मुस्लिम समाज से अब्दुल कलाम को और दलित समाज के रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया सांसद ने आरोप लगाया कि 65 वर्षों से मुस्लिमों को बरगलाने का कार्य कांग्रेस कर रही है।
सोमवार, 28 दिसंबर 2020
मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर नया कानून
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का कथित 'लव जिहाद' रोकने का कानून कोरोना के चलते अटक गया है। शिवराज सरकार आज से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में इसे लाने की तैयारी में थी। शनिवार को ही कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी दी गई। लेकिन, रविवार को पांच विधायकों और विधानसभा सचिवालय के 61 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आज से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र स्थगित कर दिया गया है। अब देखना होगा कि क्या शिवराज सरकार इसके लिए अध्यादेश लाती है या नहीं।
बिहार की तरह ओवैसी फैक्टर काम करेगा या कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन पड़ेगा भारी
पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखें अब नजदीक आ रही हैं। अगले साल अप्रैल मई में रणभेरी बजेगी। हाल ही में हुए बिहार चुनाव जीतने के बाद भाजपा का मनोबल हाई है। अब उसके सामने पश्चिम बंगाल में तृणमूल का किला ढहाने की चुनौती है। उसके बड़े नेताओं ने बंगाल में डेरा जमा लिया है। वहीं TMC भी भाजपा पर वार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस बीच कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी ने भी अपने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। यानी पश्चिम बंगाल में इस बार TMC, भाजपा और लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन के बीच मुकाबला त्रिकोणीय होने जा रहा है।
रविवार, 27 दिसंबर 2020
10 साल में किसान विकास पत्र योजना की रकम हो सकती है डबल
अगर आप एक सुरक्षित और जीरो रिस्क वाला निवेश खोज रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स 'किसान विकास पत्र' यानी KVP बेहतर विकल्प हो सकता है। किसान विकास पत्र भारत सरकार की एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जहां एक तय अवधि में आपका पैसा दोगुना हो जाता है। यह देश के सभी पोस्ट ऑफिस और बड़े बैंकों में मौजूद है। इसका मेच्योरिटी पीरियड अभी 124 महीने यानी 10 साल 4 महीने है।
इंडिया पोस्ट वेबसाइट indiapost.gov.in के अनुसार योजना में कम से कम एक हजार रुपए का निवेश होता है। इसके लिए अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है, लेकिन 50 हजार रुपए से अधिक के निवेश पर पैन कार्ड की आवश्यकता होती है।
जनता के दिल की बात समझने में मोदी जी जैसा दूसरा कोई नहीं : मणिपुर में शाह ने कहा
गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मणिपुर में आईआईटी और मेडिकल कॉलेज की नींव रखी। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने यहां के लोगों को बिना कहे इनर परमिट दिया है। जनता के दिल की बात समझने में उनके जैसा दूसरा कोई नहीं है। शाह ने कहा पहले यहां बाढ़ आती थी, अब विकास हो रहा है।
कोरोना काल में छूटी पढ़ाई तो शुरू की मुफ्त पाठशाला
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक प्राइवेट स्कूल चर्चा में है। यहां प्रबंधन अपने व्यवसायिक हितों के साथ सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन कर रहा है। यहां दो घंटे की पाठशाला शुरू की गई है जिसमें सिर्फ वही बच्चे पढ़ते हैं, जिनके माता-पिता की आंखों में अपने बेटे को पढ़ाने के सपने तो हैं, लेकिन उनका पेट पालना ही उनके लिए मुश्किल है। इन बच्चों को मुफ्त पढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में यहां 220 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। कभी इन बच्चों के लिए ABCD पढ़ पाना मुश्किल था, अब वे फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए आने वाली टीचरों का कहना है कि, सब कुछ पैसा नहीं होता है। हम चाहते हैं कि गरीब बच्चों का भविष्य संवार दें। क्योंकि ऐसा करने से दिल को सुकून मिलता है।
कोरोना से भी जानलेवा है वायु प्रदूषण
वायु प्रदूषण कोरोनावायरस से भी ज्यादा खतरनाक है। इसका सबूत हाल में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की एक रिपोर्ट में मिला है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में वायु प्रदूषण की वजह से भारत में 16.7 लाख लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा 2020 में देश में कोरोना महामारी से हुई कुल मौतों से करीब 12 गुना ज्यादा है। देश में कोरोना से अब तक 1.47 लाख लोगों की जान गई है।
यही नहीं, वायु प्रदूषण के कारण देश को 2.60 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल देश में करीब 14 करोड़ लोग खराब हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारत में ही हैं। ऐसे में खराब हवा स्वस्थ लोगों को भी बीमार बना रही है और पहले से बीमार लोगों के लिए जानलेवा बन रही है।
ट्रम्प बोले- मेलानिया सबसे खूबसूरत महिला, पर मैगजीन के कवर पर नहीं आईं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प को नजरअंदाज करने के लिए मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। ट्रम्प ने कहा- मेलानिया ट्रम्प अमेरिका के इतिहास की सबसे खूबसूरत फर्स्ट लेडी हैं। फिर भी पिछले 4 साल में उन्हें कभी किसी बड़ी मैगजीन ने अपने कवर पेज पर जगह नहीं दी। जबकि, बराक ओबामा के कार्यकाल में उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को 8 साल में 12 बड़ी मैगजीन ने कई बार अपने कवर पेज पर प्रकाशित किया था।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा- यह अमेरिकी मीडिया का भेदभाव पूर्ण रवैया है। मेरे कार्यकाल में उन्हें किसी भी मैगजीन ने कवर पेज पर नहीं रखा और न किसी प्रकार का मौका दिया। लेकिन जब उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है, तब मीडिया मेलानिया ट्रम्प को महान बता रहा है।
राम मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाया
मोदी सरकार का पूरा साल कोरोना से निपटने के लिए गाइडलाइन बनाने और देश को लॉक-अनलॉक करने में गुजर गया। इन सबके बीच सरकार ने कुछ बड़े फैसले लिए और कुछ नए कानून भी बनाए। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक तीन दिन पहले प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट बनाने का ऐलान किया। कोरोना के बीच संसद खुली और सरकार ने किसानों से जुड़े ताबड़तोड़ तीन कृषि बिल संसद में पास करवा लिए। अब इन्हीं बिलों के खिलाफ किसान सड़कों पर हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान भी सरकार ने शुरू किया।
कानून वापसी पर अड़े किसान ; 30 दिसंबर को सिंघु बॉर्डर से ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे
नए कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के किसान 32 दिन से दिल्ली बॉर्डर पर जमे हुए हैं। किसान संगठन कानून वापसी पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि वे कानून में किसी भी तरह के संशोधन के लिए तैयार नहीं हैं, सरकार को इसे वापस ही लेना पड़ेगा।
वहीं, क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में टोल स्थायी तौर पर खुले रहेंगे। 30 दिसंबर को सिंघु बॉर्डर से ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। हम दिल्ली समेत पूरे देश के लोगों से अपील करते हैं कि यहां आकर हमारे साथ नया साल मनाएं।
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020
कोविंद और मोदी ने सदैव अटल जाकर पूर्व PM को श्रद्धांजलि दी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई नेता मौजूद थे। इससे पहले PM मोदी ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, संसद में PM मोदी ने अटलजी पर आधारित एक किताब 'अटल बिहारी वाजपेयी इन पार्लियामेंट : अ कॉमेमोरेटिव वॉल्यूम' भी लॉन्च की।
तुर्की कंपनी ने इमरान सरकार से माफी मांगने को कहा
पाकिस्तान सरकार की हरकत से तुर्की की एक बड़ी कंपनी नाराज हो गई है। लाहौर में मौजूद इस कंपनी के ऑफिस पर मंगलवार को पुलिस ने रेड की थी। कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया था और इनसे मारपीट भी की गई थी। कंपनी का नाम अल्बायर्क एंड ओज्पैक ग्रुप है। कंपनी पर रेड के बाद इसके प्रोजेक्ट मैनेजर केग्री ओजेल ने पाकिस्तान सरकार को खत लिखकर माफी मांगने को कहा है। कंपनी ने अगली नीलामी में हिस्सा लेने से भी इनकार कर दिया।
संसद भंग होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची नेपाल की राजनीतिक लड़ाई
नेपाल में राजनीतिक संकट गहरा गया है। एक तरफ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की संसद भंग करने की सिफारिश को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति ने दो चरणों में 30 अप्रैल और 10 मई को चुनाव का भी ऐलान कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर ओली के विरोधी और उनकी ही पार्टी के नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड समेत विपक्षी पार्टियां ओली के फैसले के खिलाफ हैं। ये लोग ओली के फैसले को असंवैधानिक बता रहे हैं। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। पांच जजों की संवैधानिक पीठ शुक्रवार से इस मामले की सुनवाई करेगी।
जो बंगाल में फायदा नहीं पहुंचने दे रहे, वे दिल्ली आकर किसानों की बात करते हैं : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 करोड़ किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की किश्त के 18 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। अब वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अलग-अलग प्रदेशों के किसानों से बात कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि नए कृषि कानूनों से आपकी जमीन चली जाएगी। ऐसे लोगों की बातों में नहीं आएं। कुछ नेता किसानों के नाम पर अपना एजेंडा चला रहे हैं।
सरकार की नई चिट्ठी पर किसान आज फैसला ले सकते हैं
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को आज एक महीना हो गया है। सरकार से बातचीत के न्योते की नई चिट्ठी पर किसान आज फैसला ले सकते हैं। सरकार की तरफ से गुरुवार को चिट्ठी लिखी गई थी। इसमें कहा कि किसान नेता बातचीत के लिए तारीख और समय तय कर बताएं। लेकिन, मांगें पूरी नहीं होते देख किसानों ने विरोध तेज कर दिया है। हरियाणा में आज से 3 दिन तक टोल फ्री करेंगे।
8 दिन में सरकार ने किसानों को तीसरी चिट्ठी लिखी है। इसमें लिखा है कि तीनों कानूनों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस पर लिखित भरोसा देने को तैयार हैं, लेकिन इस बारे में कृषि कानूनों से अलग नई मांग रखना ठीक नहीं।
कोरोना वैक्सीन को लेकर मुस्लिमों, यहूदियों और ईसाइयों के कुछ धड़ों में विरोध
कोरोना वैक्सीन जिस तेजी से अप्रूव हो रही हैं और वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है, उसी रफ्तार से उससे जुड़े विवाद भी सामने आ रहे हैं। नया विवाद वैक्सीन में इस्तेमाल होने वाले जिलेटिन को लेकर है, जो सुअर के गोश्त से बनाया जाता है। मुस्लिम देशों और संगठनों को इस पर आपत्ति है। वहीं, क्रिश्चियन कैथोलिक्स में इस बात को लेकर गुस्सा है कि कुछ वैक्सीन में अबॉर्ट किए गए भ्रूण से मिले सेल्स का इस्तेमाल किया है।
इन विवादों के बीच अलग-अलग देशों में सरकारें और धार्मिक संगठन भी सक्रिय हो गए हैं, ताकि वैक्सीन को लेकर किसी तरह का संदेह या फेक न्यूज प्रसारित न हो जाए। UAE में देश के सर्वोच्च धार्मिक संगठन फतवा काउंसिल ने कहा कि वैक्सीन में पोर्क जिलेटिन का इस्तेमाल हुआ भी होगा, तो वैक्सीन खानी थोड़ी है। यह तो दवा है। इंजेक्शन के तौर पर लगेगी। वहीं, इजराइल में यहूदी धार्मिक संगठन भी जिलेटिन से जुड़े विरोध को दूर करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कैथोलिक्स के संदेहों को दूर करने का जिम्मा वेटिकन ने उठाया है।
9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रु. ट्रांसफर करेंगे PM मोदी
एक तरफ कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चल रहा है, तो वहीं, केंद्र सरकार आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की किश्त जारी करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए की किश्त ट्रांसफर करेंगे। हर किसान के खाते में 2-2 हजार रुपए जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 6 राज्यों के किसानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात भी करेंगे। इस कार्यक्रम को देशभर के 2 करोड़ से ज्यादा किसानों को दिखाया जाएगा।
गुरुवार, 24 दिसंबर 2020
उपभोक्ता आयोग ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लगाया 70 हज़ार ररूपये का जुर्माना
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-19 में सड़क पर जलभराव होने से घर में पानी घुसने और सामान खराब होने के एक मामले में उपभोक्ता आयोग ने नोएडा प्राधिकरण पर 60 हज़ार रूपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही 10 हज़ार रूपये मानसिक प्रताड़ना व 1000 रुपए खर्च के रुप में भुगतान का आदेश दिया है। नोएडा के सेक्टर-19 निवासी अनिल गर्ग ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ, चीफ इंजीनियर (जल एवं सिविल) के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया था। आरोप था कि उनके मकान के पास सड़क पर जलभराव होने से पानी घर के अंदर पहुंच जाता था इससे आवागमन में दिक्कत के साथ ही घर में रखा सामान खराब हो जाता था। अनिल क्षतिपूर्ति के रूप में करीब 10 लाखरूपये की मांग की थी। आयोग ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद माना की शिकायतकर्ता 'उपभोक्ता' की परिभाषा के तहत आता है। नालियों को साफ करना, नागरिक की सुविधाओं का रखरखाव, कूड़ा एवं जलभराव, सड़क आदि निर्माण की प्रधीकरण है।
वही, जलभराव से महामारी का प्रसार हो सकता है। ऐसे कार्यों को सार्वजनिक, प्राधिकरणों, नगर निकायों अथवा सरकार के बिना संपन्न नहीं किया जा सकता है। शिकायतकर्ता उपभोक्ता साल 2015, 16 और 17 में होने वाले नुकसान के लिए मुआवजा पाने का हकदार है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर भी फास्टैग होगा लागू
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर भी फास्टैग प्रणाली लागू की जाएगी। अभी तक जेपी कंपनी इसके लिए तैयार नहीं थी, लेकिन हाल ही में यमुना प्राधिकरण के साथ बातचीत के बाद कंपनी इसे लगाने के लिए तैयार हो गई है। 1 जनवरी से देशभर में सभी राजमार्गों पर टोल पार करने के लिए फास्टैग अनिवार्य होगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग लगाने के लिए जेपी कंपनी भी तैयार हो गई है।
20 जनवरी को लगेगा कंपलीशन सर्टिफिकेट कैंप
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 30 जनवरी को कंपलीशन सर्टिफिकेट (सीसी) कैंप लगाएगा। कैंप में औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-1, एक्सटेंशन व एक्सटेंशन-1 के आवंटियों के अलावा संस्थागत श्रेणी के तहत सेक्टर-नालेज पार्क-1 व नालेज पार्क-2 के आवंटियों के लिए नक्शा स्वीकृति व कंपलीशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
पुलिस आयुक्त ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
नोएडा। गौतमबुधनगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह बुधवार रात सेक्टर 15 पहुंचे। उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल बांटे। पुलिस आयुक्त ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चला रहा है। जरुरतमंदो को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। बुधवार को अभियान चलाकर कई जरुरतमंदो को कंबल वितरित किए हैं।
ग्रेटर नोएडा रहा देश का सबसे प्रदूषित शहर
ग्रेटर नोएडा। जिले में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 476 और नोएडा का 462 दर्ज किया गया। इसमें ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा जबकि नोएडा तीसरे स्थान पर रहा।
घूसखोरी में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार
जयपुर। पाकिस्तान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने घूस लेने के आरोप में बुधवार को बारा के पूर्व कलेक्टर आईएएस अधिकारी इंद्रसिंह राव को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने सिंह के निजी सहायक को 1.4 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। उसने बताया था कि मैं कलेक्टर के लिए वसूली कर रहा है। इसके बाद सिंह को पद से हटा दिया गया था।
आनंद शर्मा हिमाचल कांग्रेस की राजनीतिक व समन्वय कमेटी से बाहर
शिमला। हाईकमान ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों की कमेटी, समन्वय और अनुशासन कमेटी बनाई है। अनुशासन कमेटी से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को हटाकर विप्लव ठाकुर को इसका अध्यक्ष बनाया है। राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा को राजनीतिक मामले और समन्वय कमेटी के बाहर कर दिया गया है। तीनों कमेटियों की बैठके पार्टी प्रभारी और एआईसीसी महासचिव राजीव शुक्ला के नेतृत्व में होगी। उल्लेखनीय है कि शर्मा समेत 23 वरिष्ठ नेताओं ने कुछ समय पहले कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर नेतृत्व के मुद्दे पर सवाल उठाए थे।
कई दुश्मनों को एक साथ मार गिराएगी एमआरएसएएम
भारत में बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर से जमीन से हवा में मार करने वाली मध्यम रेंज की शक्तिशाली मिसाइल (एमआरएसएएम-मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल) का सफल परीक्षण किया। कई विशिष्ट क्षमताओं से लैस यह मिसाइल 70 किलोमीटर के दायरे में आने वाली किसी भी मिसाइल, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, ड्रोन, निगरानी विमानों और हवाई शत्रुओ को मार गिराने में सक्षम है। बता दे, मिसाइल का 17 मई 2019 को नौसेना के जहाज से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।मिसाइल के लिए तुरंत विध्वंसक क्षमता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके परीक्षण के लिए प्रशासन ने चांदीपुर के परीक्षण केंद्र के निकट स्थित चार पंचायतों के 8 गांवों के 10000 लोगों को अस्थाई शिविरों में भेज दिया था, ताकि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे।
ऐसे किया गया परीक्षण :चांदीपुर के लांचिंग पैड एलसी-1 से इसके परीक्षण के लिए बंसी नामक एक अनमैंड एयर व्हीकल (यूएवी) को हवा में उड़ाया गया, जिस पर सटीक निशाना लगाते हुए एमआरएसएएम ने ध्वस्त कर दिया। इस मिसाइल को इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीस के सहयोग से डीआरडीएल हैदराबाद और डीआरडीओ ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड में एमआरएसएएम का निर्माण किया गया है।
फ्रांस ने 3 पुलिस अफसरों की गोली मारकर हत्या
पैरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के उप-नगरीय क्षेत्र में 3 पुलिस अफसरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय हुई जब घरेलू हिंसा की एक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अपनी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा करने वाले ने ही बंदूक से पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। एक पुलिस अफसर गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह घटना दक्षिण-पूर्व पेरिस सेंट जस्ट में हुई। घरेलू हिंसा में पहले इस सिरफिरे व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। जब अपनी जान बचाकर घर की छत पर पहुंच गई और पुलिस को सूचना दे दी। वह बंदूक लेकर खड़ा हो गया और पुलिस के पहुंचते ही गोली चलाने लगा। हमलावर व्यक्ति बाद में वहीं पास में अपनी कार में मृत मिला। फ़्रांस के गृह मंत्री ने बताया कि चौथे घायल पुलिस अफसर खतरे से बाहर है।
विधायकों पर दर्ज केस हटवाने के लिए योगी सरकार कोर्ट में
उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 साल पहले मुजफ्फरनगर में हुए दंगे से जुड़े एक केस को वापस लेने के लिए बुधवार को ADJ कोर्ट में अर्जी लगाई। इस केस में BJP के 3 मौजूदा विधायक संगीत सोम, सुरेश राणा और कपिल देव के नाम भी शामिल हैं। इन पर 7 सितंबर 2013 में नगला मंदोर गांव में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। केस वापस लेने की अर्जी पर सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है। लेकिन, राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।
राज्यमंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि उस वक्त समाजवादी पार्टी की सरकार थी। सपा सरकार ने राजनीतिक बदले के लिए भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों पर केस दर्ज कराया था। ये फर्जी मुकदमे थे।
प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 29वां दिन है। विपक्ष का डेलिगेशन राहुल गांधी के नेतृत्व में विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालना चाहता था, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बावजूद मार्च निकालने पर प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया।
इससे पहले प्रियंका ने कहा कि इस सरकार के खिलाफ किसी भी तरह के असंतोष को आतंक के नजरिए से देखा जा रहा है। हम किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद करने के लिए यह मार्च कर रहे हैं। कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे किसानों के समर्थन में विपक्षी नेता आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। राष्ट्रपति भवन से 3 नेताओं को अपॉइंटमेंट मिला है। वे 2 करोड़ किसानों के साइन किए हुए ज्ञापनों को राष्ट्रपति को सौंपेंगे।
कांग्रेस के मार्च को पुलिस ने रोका
कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे किसानों के समर्थन में विपक्षी नेता आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। राष्ट्रपति भवन से 3 नेताओं को अपॉइंटमेंट मिला है। वे 2 करोड़ किसानों के साइन किए हुए ज्ञापनों को राष्ट्रपति को सौंपेंगे। विपक्ष का डेलिगेशन राहुल गांधी के नेतृत्व में विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालना चाहता था, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।
इसके बावजूद पार्टी नेताओं ने मार्च शुरू किया, जिसे थोड़ी ही दूरी पर पुलिस ने रोक दिया। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सरकार के खिलाफ किसी भी तरह के असंतोष को आतंक के नजरिए से देखा जा रहा है। हम किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद करने के लिए यह मार्च कर रहे हैं।
देश के नौ मुस्लिम संगठनों ने कहा- चीन की वैक्सीन में पोर्क जिलेटिन का इस्तेमाल हुआ
कोरोना वैक्सीन में पोर्क जिलेटिन का विवाद बढ़ता जा रहा है। देश के नौ मुस्लिम संगठनों ने कहा है कि वे चीन में बनने वाली वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उन्होंने इस पर एक फतवा जारी किया है। दरअसल, चर्चा है कुछ वैक्सीन में पोर्क जिलेटिन, यानी सूअर की चर्बी का इस्तेमाल किया गया है। इस्लाम में पोर्क से बने किसी भी उत्पाद को हराम है।
ब्रिटेन में एक हफ्ते में कोरोना का दूसरा वैरिएंट मिला
ब्रिटेन में एक हफ्ते में कोविड-19 के दूसरे और नए वैरिएंट का पता चला है। हेल्थ सेक्रेटरी मैट हैन्कॉक ने इसे बहुत फिक्र की बात बताया। हैन्कॉक के मुताबिक, नए वैरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। दोनों ही संक्रमित कुछ दिन पहले साउथ अफ्रीका से लौटे थे। मैट ने कहा- अब नई बातें सामने आ रही हैं। जो लोग कुछ हफ्तों में साउथ अफ्रीका से लौटे हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वे क्वारैंटाइन हो जाएं और हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन से संपर्क करें।
कोरोना का डर! साल के 40 दिन विदेश में रहने वाले मोदी का 2020 देश में ही बीता
इस साल 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश की राजधानी ढाका जाना था। वहां बांग्लादेश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती का शताब्दी समारोह होना था। इसी समारोह में मोदी को शामिल होना था, लेकिन मार्च में ही कोरोना के मामले देश में तेजी से सामने आने लगे। इसी वजह से उनका ये दौरा रद्द हो गया। बाद में बांग्लादेश की सरकार ने भी इस समारोह को रद्द कर दिया। इससे पहले मोदी का बेल्जियम दौरा भी रद्द हो गया था।
मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से ये पहला साल है, जब वो किसी विदेश दौरे पर नहीं गए। 2019 में मोदी साल के 35 दिन विदेश में थे, लेकिन इस बार साल के 365 दिन वो भारत में ही रहे।
सरकार हमारी अनदेखी कर आग से खेल रही
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 29वां दिन है। उन्होंने सरकार से बातचीत का प्रपोजल बुधवार को ठुकरा दिया। किसानों ने कहा कि सरकार के प्रपोजल में दम नहीं, नया एजेंडा लाएं तभी बात होगी। किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा, सरकार किसानों की अनदेखी कर आग से खेल रही है, उसे जिद छोड़नी चाहिए।
बुधवार, 23 दिसंबर 2020
अपराधियों के निशाने पर अकेले रहने वाले बुजुर्ग
घर परिवार से अलग रह रहे बुजुर्ग अपराधियों के लिए सॉफ्ट टारगेट होते हैं। आए दिन खबर आती रहती है कि अकेले बुजुर्ग दंपत्ति को लूटपाट के इरादे से अपराधियों ने मार डाला। ऐसे में बुजुर्गों की सुरक्षा बड़ी चिंता का विषय है। अभी हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में अकेले रहने रह रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग के पी अग्रवाल की मुंह दबाकर की गई हत्या ने एक बार फिर अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केपी अग्रवाल के घर के अंदर व नीचे तलघर पर चल रहे उनके सर्विस सेंटर में सारा सामान बिखरा पड़ा मिला।
उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा अपने परिवार के साथ दुबई में रहता है। खुश दिल व मिलनसार के पी अग्रवाल सभी सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हिस्सा लेते थे, वे अपना घर अपने पड़ोसियों का जान पहचान वालों को छोड़कर नई जगह नहीं जाना चाहते थे क्योंकि वह यहां अपने लोगों के बीच अपना अपनेपन की भावना महसूस करते थे। अकेले रहने की जिद ने आखिरकार उनकी जान ले ली। अकेले रह रहे कि पी अग्रवाल किसी शातिर अपराधी की निगाहों में आ गए जिस ने लूट की नीयत से बड़ी आसानी से उन्हें अपना शिकार बना डाला। 2019 में दिल्ली के ही पोश इलाके बसंत विहार में रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी विष्णु माथुर और उनकी पत्नी का कत्ल कर दिया गया था। यही नहीं उनके साथ रह रही उनकी फुल टाइम मैड को भी हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। शायद हत्यारे लूट के इरादे से घर में घुसे थे। देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य महानगरों में भी अकेले रह रहे बुजुर्ग आज इन अपराधियों के रडार पर है बल्कि देखा जाए तो देश के तकरीबन हर शहर में इस तरह की घटनाएं अब आम हो चली है।
साइबर सिटी गुरुग्राम के डीएलएफ फेस वन इलाके में 70 वर्षीय महिला की उसके घर में गला घोट कर हत्या कर दी गई। वृद्ध महिला के शरीर से चूड़ियां और सोने की चेन सहित कदी कीमती सामान गायब मिले। यूपी के लखनऊ में अकेले रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति कृष्ण दत्त पांडे और उनकी पत्नी माधुरी पांडे भी निर्मम हत्या कर दी गई। जान लेने के बाद हत्यारे घर में रखी नकदी एवं लाखों रुपए के गहने लूटकर ले गए। कृष्ण दर्शन डे रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी थे। उनकी एक बेटी मंजू शादीशुदा है और बेटा आम मरीज दुबई में डॉक्टर है। उनके घर में रह रहे किरायेदारों के आने पर उक्त घटना का पता चल सका उपरोक्त सभी घटनाएं समाज में बुजुर्गों के खिलाफ बढ़ते अपराधों की सूची में नितिन गए नाम जोड़ दी जा रही है।
विश्व के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले शहरों में से एक कोलकाता में भी ऐसे मामलों में वृद्धि वृद्धि हुई है। यूनाइटेड नेशनल पॉपुलेशन यूएनपीएफ ने भी बीते साल अपनी रिपोर्ट में कहा था कि 2050 में भारत में बुजुर्गों की संख्या बढ़कर 3 गुना हो जाएगी। आंकड़ों की यह सूची स्थिति की गंभीरता पर प्रकाश डालने के लिए काफी है ऐसे में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा उनके बच्चों के लिए खासी चिंता का विषय बन जाती है। आज के दौर में व्यस्त जिंदगी की तेज रफ्तार और उस से कदमताल करते बच्चे पहले अपनी उच्च शिक्षा फिर सफल कैरियर के लिए पूरी इच्छाशक्ति से कृत संकल्प है। इसमें उनके अभिभावकों का भी अहम रोल रहता है पर यही बच्चे जब हौसलों के पंख मजबूत कर ख्वाहिशों की उड़ान भरते हैं तो पीछे रह जाते हैं। थके हुए कमजोर कदमों की धीमी पदचाप जिसे समाज में रह रहे शातिर अपराधी आसानी से ढूंढ लेते हैं और उनका शिकार कर अपने घिनौना मकसद पूरा कर लेते हैं और अधिकतर मामलों में सामने आया है कि इन हत्याओं के पीछे अपराधी का मुख्य मकसद लूटपाट करना था।
ऐसी हालत में तर्कसंगत दृष्टि से यह समझने की आवश्यकता है कि आखिर बुजुर्गों के अकेले रहने में के कौन कौन से कारण हो सकते हैं व्यर्थ की विद्या अकड़, परिवर्तन प्रकृति का नियम है परंतु कुछ बुजुर्ग समय अनुसार आए बदलावों को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते। दूसरे शब्दों में कहें तो पूरी जिंदगी अपने हिसाब से चलने वाले बुजुर्ग, इस दौर में बच्चों के कहे अनुसार चलने में अपनी शान को कम समझते हैं। नतीजतन अपने विद्या, अकड़ में बच्चों के साथ जाना या रहना पसंद नहीं करते हैं। उपरोक्त तथ्य और भी पुख्ता तरीके से मजबूत हो जाता है जब वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो यानी उसके पास घर मकान या रुपए पैसों की कमी ना हो। 65 वर्षीय रमाकांत शहर के जाने-माने वकील थे आज भी घर परिवार में उनका बहुत जलवा था। एकलौती बेटी का ससुराल उसी शहर में था और दोनों बेटों में से एक मलेशिया तो दूसरा यूके में था। बेटों के पास घूमने फिरने के इरादे से जाना उन्हें कभी नहीं पसंद नहीं आया, लेकिन जब पत्नी की अचानक हुई मौत के बाद बेटो ने उन्हें अपने पास शिफ्ट हो जाने को कहा तो उन्होंने यह कहकर साफ इनकार कर दिया कि किसी और के पास रहने के बजाय वे अकेले अपने तरीके से रहना अधिक पसंद करेंगे।बच्चे भी क्या करते उनके हट के आगे किसी की एक ना चलती, 1 साल तब तक तो सब ठीक चलता रहा पर एक रात उनके घर पर चोरों ने धावा बोल दिए बोला और उन्हें बांधकर एक कोने में डाल दिया वह काफी माल लूट कर भाग गए। बाद में पुलिस तहकीकात में पता चला कि घर में खाना बनाने वाली बाई ने उनके अकेले रहने और घर की संपन्नता का बखान काफी कभी अपने पति से किया था उसी के बाद में अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें लूटने की योजना बनाई थी। पैसा रूपया तो वापस नहीं मिला। गनीमत रही एक रमाकांत की जान बच गई। अपनेपन का मुंह कई बार बुजुर्ग अपने पुश्तैनी या बनाए मकान में रहने का मोह नहीं छोड़ पाते और अकेले रहने का जोखिम उठाते हैं। उस वातावरण या जगह से उन्हें अपनेपन की महक महसूस होती है लिहाजा वे किसी भी कीमत पर अपने निवास स्थान को छोड़ने को राजी नहीं होते जहां वे सालों से रहते आए हैं। नई जगह में एडजस्ट ना हो पाने का डर कई बार माता-पिता अपने बच्चों के साथ जाने या रहने से भी कतराते हैं क्योंकि नई जगह में नए लोगों के साथ सामंजस्य बैठाने में उन्हें घबराहट या परेशानी होती है। अन्य वजह है इस सचाई से इन इस सच्चाई से इनकार नहीं किया जा सकता कि बच्चों के गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण भी कई बुजुर्ग अकेले रहने को मजबूर हैं। कई बार बच्चे भी पेरेंट्स के साथ रहना पसंद नहीं करते, ना ही उन्हें अपने साथ रखने को राजी होते हैं।
कारण कोई भी हो पर शारीरिक रूप से अशक्त हो चुके यह बुजुर्ग अकेले रहते हुए अक्सर ही किसी अपराधी मनोवृति का शिकार हो अपनी जान गवा बैठे हैं।
सुस्त और कमजोर काया !
अधिक मोटापे की तरह अधिक दुबलापन भी परेशानी का सबब हो सकता है। कमजोरी से शरीर की स्वाभाविक कार्य प्रणाली ठीक से क्रियाशील नहीं हो पाती, जिसके चलते दुबले इंसान को कई बीमारियों से ग्रस्त होने का भय बना रहता है। हर इंसान हमेशा स्वस्थ रहना चाहता है। आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपने खान-पान और दिनचर्या पर गौर करें कमजोर शरीर किसी ना किसी बीमारी को नाता देता है।
आज एक तरफ जहां दुनिया के 60% लोग भयंकर मोटापे से परेशान हैं तो वहीं 40% अपने कमजोर और पतलेपन से परेशान हैं। चंद लोग हैं जो संपूर्ण सेहत का लाभ उठाकर जीवन का आनंद प्राप्त कर रहे हैं काया की कमजोरी सबसे पहले शरीर के बाहरी हिस्से पर दिखती है। हड्डियां दिखने के साथ ही गाल अंदर की और धस्ते चले जाते हैं और कमजोर शरीर धीरे-धीरे कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त होता जाता है। इन उपायों से दूर करें समस्या सुबह जागे तो बहुत मीठा।
कई लोग यह मानते हैं कि मीठा बस वजन बढ़ाता है जबकि यह सच है कि बहुत मीठा शरीर को कमजोर और खोखला भी करता है। आयुर्वेद में रोज सुबह एक सेब खाना शरीर की मजबूती के लिहाज से बहुत अच्छा बताया जाए। सुबह की ताजा हवा शरीर के लिए संजीवनी है। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें तो सोने पे सुहागा क्योंकि इससे भूख लगती है। सुबह 40 घंटा 20 मिनट का भ्रमण बहुत लाभदायक है। छत पर भी पैदल वॉक की जा सकती है, इससे ताजा हवा मिलने के साथ जिस्म में मेटाबॉलिज्म भी सही रहेगा मिस रात में भिगो दें और सुबह दो-तीन महीने में फर्क नजर आने लगी है किशमिश लाइट को हेल्दी कैलोरी में बदलने का काम भी करती है। दुबलेपन को दूर करने के लिए अखरोट का गुड खाना भी अच्छा ऑप्शन रहेगा क्योंकि इनमें मोनू अनसेंटेड फैट होता है। यह काफी फायदेमंद होता है। प्रतिदिन नाश्ता जरूर करें। सुबह जागने की 4 घंटे तक पौष्टिक नाश्ता जरूर ग्रहण कर लेना चाहिए। नूडल्स वाला ब्रेक फ़ास्ट कभी ना लें, बल्कि पराठा दूध दही मक्खन और घी आदि का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें शरीर को सेहतमंद रखने के साथ ही यह वजन बढ़ाने में मददगार होते हैं। प्रोटीन शरीर को ताकत देने का अच्छा स्रोत हो होता है इसके लिए पनीर दाल पर चिकन मटन और अंडा खाना ठीक रहेगा केले को पूर्ण आहार माना गया है।
रोजाना तीन चार केले खाने से जल्दी फल दिखाई देने लगता है। मगर केले को लेकर एक नियम है कि अकेला सुबह से दो बार तकरीर के लिए स्वर्ण भस्म के समान लाभ देने वाला है, लेकिन सूरज जलने के बाद यह नुकसान करता है पल सुबह से दोपहर तक ही गुणकारी होते हैं। डेरी प्रोडक्ट जैसे दूध दही और पनीर में फैटी एसिड मौजूद होते हैं और साथ ही बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी भी अलग अलग तरीके से इनका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। वजन बढ़ाने के लिए चाय कॉफी शराब सिगरेट आदि से दूर रहना बहुत जरूरी है। भरपूर नींद में बहुत कम सोने वाले भी दुबले-पतले वा कमजोर हो जाते हैं। भरपूर नींद लेने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है मन में अधिक चिंताएं तनाव हर समय कुछ ना कुछ अनावश्यक विचार आदि से भी शरीर कमजोर होता है। खजूरिया खवारे भी वजन बढ़ाने के शानदार विकल्प हैं इनको कुछ देर दूध में उबालें रात को सोने से पहले अच्छे से चबाकर खाएं और सर दूध पी ले दो-तीन महीने तक लगातार खाने से फायदा होगा दूध में शहद डालकर पीना भी फायदेमंद होता है।
कब्ज और गैस की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि कई बार कमजोरी के पीछे यह कारण भी होते हैं। खून की कमी से भी शरीर बहुत दुबला हो जाता है। टमाटर का सेवन रक्त की पूरी कमी पूरी करता है अगर 100 ग्राम चुकंदर का सलाद 15 दिन दिखाया जाए तो खून की कमी दूर हो जाती है। दुबला होना आनुवंशिक भी हो सकता है लेकिन कमजोर होना उचित नहीं है। इसी दूर- की सेहतमंद बन सकते हैं।
महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए 3 जज, बर्खास्त
पटना। बिहार सरकार ने तीन जजों की कदाचार में बर्खास्तगी पर मुहर लगा दी है 2013 में तीनों जजों नेपाल के होटल में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक समस्तीपुर परिवार न्यायालय के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश हरीनिवास गुप्ता तदर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अररिया जितेंद्र नाथ सिंह व अररिया के एसीजेएम कोमल राम को बर्खास्त किया गया है। बर्खास्तगी 12 फरवरी 2014 से प्रभावी होगी तीनों जजों बकाया व अन्य सुविधाओं से वंचित रहेंगे होटल में पकड़े जाने के बाद न्यायिक अधिकारी होने के कारण नेपाली सूची पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया था। तीनों विराट नगर स्थित पार्क में मेट्रो के गेस्ट हाउस में अलग-अलग कमरों में महिलाओं के साथ मिले थे।
कोरोना काल में पार्टियां प्रतिबंधित की जाए: फेडरेशन
नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज ने मांग की है कि जिला प्रशासन क्रिसमस व नए साल पर होने वाली तमाम पार्टियों पर रोक लगाएं क्योंकि इससे कोरोना के फैलने का डर है। जिला अधिकारी को पत्र लिखकर फेडरेशन अध्यक्ष ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
आवासीय सेक्टरों में पीजी चलाना अवैध, वैध करने की मांग
नोएडा। पीजी संचालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष से मुलाकात की और कहा है कि पीजी को वैध किया जाये। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नोएडा शिक्षा का केंद्र है। यहां हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं आते हैं। प्राधिकरण व प्रदेश सरकार ने उनके लिए पीजी की व्यवस्था नहीं की है। इसकी भरपाई के लिए लोगों ने सेक्टरों में पीजी की व्यवस्था की है वहां पर छात्र-छात्राओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। अब प्राधिकरण का कहना है कि सेक्टरों में पीजी नहीं चलने दिया जाएगा। साथ ही आप रजिस्ट्री निरस्त करने की धमकी दी जा रही है।
वही सेक्टरों में रहने वालों ने निवासिओं ने पीजी प्रतिबंधित करने की मांग की है और कहा है कि वे नोएडा में सेक्टर में शांति से रहना चाहते हैं और पीजी के कारण हर वक्त शोर-शराबा हंगामा रहता है इसलिए प्राधिकरण को पीजी अवैध घोषित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
अवैध वसूली में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए
नोएडा। मध्य प्रदेश सरकार ने सब इंस्पेक्टर राशिद क्लोज, पंकज साहू और सिपाही आसिफ खान तीनों को बर्खास्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को इस संबंध में एमपी सरकार की ओर से एक ट्वीट भी किया गया। जल्द ही एक टीम नाडा कर पूरे प्रकरण की जांच करेगी और सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी।
उधर नोएडा पुलिस ने पिस्टल लूट के मामले में मेरठ और उत्तराखंड में डेरा डाल दिया है। कुछ दिनों पहले आरोपियों की लोकेशन मेरठ और फिर उत्तराखंड में मिली है। पोंजी स्कीम मामले की जांच करने आए मध्यप्रदेश के दो सब इंस्पेक्टरों से 18 दिसंबर को गाजियाबाद निवासी मनोज तिवारी ने चार साथियों संग मिलकर सर्विस पिस्टल लूट ली थी, सब इंस्पेक्टरों ने नोएडा पुलिस से शिकायत की जांच की गई तो मामला कुछ और ही निकला पुलिसकर्मी ही पोंजी स्कीम के 2870 रुपए हड़प चुके थे। करीब ₹800000 और पढ़ने की तैयारी की जा रही थी पोंजी स्कीम संचालक सूर्यभान के दोस्त मनोज ने इस पर ऐतराज जताया था। इसी बात पर सेक्टर 58 में मारपीट तक हो गई थी। वहीं पिस्टल लूट की वारदात हुई थी। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अंदेशा है कि कुछ आरोपी उत्तराखंड में छिपे हैं आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस में कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। संरक्षण देने में मनोज का भाई गिरफ्तार पिस्टल लूट के आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस ने मनोज तिवारी के भाई का आशीर्वाद निवासी संतोष तिवारी को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सर्विस पिस्टल बरामद की जाए। विवेचक ऊपर नजर एमपी पुलिस जैसी गड़बड़ी ना कर बैठे। नोएडा मध्य प्रदेश की पुलिस द्वारा जांच करने के नाम पर अवैध वसूली के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने गंभीरता से लिया है आला अधिकारियों ने डीसीपी और एडीसीपी वाईसीपी को निर्देश दिए हैं कि आर्थिक मामलों से जुड़े इसकी जांच कर रहे अधीनस्थ अफसर व कर्मचारियों पर नजर रखें आला अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर 108 में हुई बैठक में यह मुद्दा उठा था। इतने पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नोएडा में भी धोखाधड़ी के मामलों की भरमार है ऐसे में सतर्कता बरतनी जरूरी है अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी पर संदेश है तो जांच अधिकारी बदला जाए अधिकारियों को चिंता है कि कहीं एमपी पुलिस जैसी कोई गड़बड़ी यहां ना हो जाए।
निलंबित आईपीएस अनंत देव खिलाफ विजिलेंस जांच
लीपापोती के लिए होती है विजिलेंस जांच
पुलिस वाला ही पुलिस वालों की जांच करेगा
निलंबित आईपीएस के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश कानपुर विकरु कांड में निलंबित आईपीएस अनंत देव की मुश्किलें बढ़ना तय है। एसआईटी ने उनके खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश की है हालांकि अभी शासन में कार्रवाई की संबंध में कोई निर्देश नहीं आया है। आईपीएस अनंत देव पर विकास दुबे और जय बाजपेई से सांठगांठ और से देने के अलावा विभागीय कार्य शैली में लापरवाही बरतने का आरोप है।
शहर के एक बड़े पुलिस अफसर ने बताया कि एसआईटी ने जांच के दौरान अनंत देश के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। इसके आधार पर शासन से विजिलेंस जांच की सिफारिश की गई है सूत्रों के मुताबिक कानपुर में तैनाती के दौरान अनंत देव ने भ्रष्टाचार किया। शुरुआती तथ्य एसआईटी ने उपलब्ध कराए हैं वही लोगों का कहना है कि अनंत देव की माफियाओं से मिली भगत जग जाहिर है शासन को अगर कोई कार्यवाही दी थी करनी थी तो पहले इन पर आयकर के छापे पड़ पाए जाते और उनकी प्रॉपर्टी देखी जाती। उसी से मालूम चल जाता की अनंत देव बेईमान पुलिस अधिकारी हैं। विजिलेंस जांच एक दिखावा है एक जूनियर अधिकारी अपने ही विभाग के आईपीएस के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर पाएगा, मौजूदा सरकार के कुछ नेता और अधिकारी अनंत देव को बचाना चाहते हैं इसलिए जांच का ढोंग किया जा रहा है।
किसानों की गुंडागर्दी, एसएसपी की गाड़ी तोड़ी, एसएसपी जख्मी
मुरादाबाद। दिल्ली कूच कर रहे पीलीभीत बरेली और आसपास के किसानों को रोके जाने पर मंगलवार को बवाल हो गया रामपुर में नाकेबंदी ध्वस्त करते हुए किसान मुरादाबाद सीमा तक पहुंच गए जहां उन्हें रोकने आए मुरादाबाद बार रामपुर के पुलिस कप्तानों को घेर लिया तक का मुक्ति के बीच गाड़ियों में तोड़फोड़ की इस में एसएसपी मुरादाबाद को हल्की चोट आई है किसानों ने दिल्ली हाईवे स्थित नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया हाईवे पर जाम लग गया जो रात 10:30 बजे खुल सकार रामपुर में पुलिस मंगलवार दिन भर किसानों को रोकती रही शाम को किसान उग्र हो गए बैरियर तोड़कर मुरादाबाद सीमा तक पहुंच गए एसपी शगुन गौतम ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ धक्का-मुक्की की वह गाड़ी में तोड़फोड़ का प्रयास किया मुरादाबाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी की भी गाड़ी गेर ली तोड़फोड़ की कोशिश की इससे चौधरी की पैर में हल्की चोट आ गई लिस्ट में शामिल एक गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई
AIDS रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कहा- न ब्रिटेन का वायरस हमारे यहां आया
नेशनल AIDS रिसर्च इंस्टीट्यूट (NARI) का कहना है कि ब्रिटेन में पाया गया नया कोरोना वायरस हमारे यहां हुई जांचों में नहीं पाया गया है। NARI इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ब्रांच है।
NARI के डायरेक्टर डॉ. समिरन पांडा ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी से कहा कि हमने देश के अलग-अलग हिस्सों से इकट्ठा किए गए सैम्पल्स की जांच की है। इनमें कोरोना का ब्रिटेन वाला नया स्ट्रेन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इस वायरस का फैलाव और गंभीरता किस तरह की इसे अभी समझने की जरूरत है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह वायरस लोगों की सेहत के लिए बहुत खतरनाक होगा।
इमरान खान ने मंत्रियों से कहा- अब परफॉर्मेंस देने का वक्त
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने मंत्रियों से काम का दबाव लेने को कहा है। इमरान ने राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने मंत्रियों की टीम से कहा- अब हमें काम करके दिखाना होगा। सरकार के बाकी बचे करीब ढाई साल के कार्यकाल में हमें परफॉर्मेंस देना होगा।
इमरान का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब 11 विपक्षी दलों का गठबंधन लाहौर में पिछले हफ्ते मेगा रैली कर चुका है और अगले महीने इस्लामाबाद तक मार्च निकालने की तैयारी कर रहा है। सरकार पर भारी दबाव है।
चुनाव आयोग 25 दिसंबर के बाद तीराखों का ऐलान
मध्य प्रदेश चुनाव आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश के 344 निकायों में वोटिंग 2 फेज में होगी। आयोग अगले कुछ दिनों में चुनाव की घोषणा कर सकता है। हालांकि, विधानसभा के शीतकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुए जनवरी के पहले सप्ताह तक इसे टाला जा सकता है। पहली बार पार्षद प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा तय कर दी गई है। उन्हें अपने चुनाव खर्च की डिटेल भी बतानी होगी।
इजराइल में 2 साल में चौथा चुनाव होगा
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार मंगलवार को गिर गई। अब यह साफ हो गया है कि देश में अगले साल फिर चुनाव होंगे। दो साल में यह चौथा मौका है जब इजराइली नई सरकार के लिए वोटिंग करने निकलेंगे। नेतन्याहू की लिकुड और रक्षा मंत्री बेनी गेंत्ज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी ने मई में गठबंधन सरकार बनाई थी, क्योंकि उस चुनाव में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।
सरकार और किसान पास होकर भी दूर-दूर हैं
कृषि कानूनों का मसला इतना लंबा खिंच गया कि इतने समय में तो किसानों की एक फसल कटकर मंडियों में आ जाती। जून में कृषि सुधार के लिए अध्यादेश लाए गए थे। कानून बनने से लेकर अब तक इस पर विवाद की ऐसी फसल खड़ी हो गई है कि बात अब ‘बॉर्डर’ पर प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखी जाने लगी है। दोनों ओर से नरमी तो पूरी दिख रही है, लेकिन दोनों पक्ष पास होकर भी दूर-दूर हैं। बात सिरे तभी चढ़ेगी, जब दिल मिलेंगे।
नेपाल में कोई PM पांच साल राज नहीं कर सका
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पूर्व प्रधानमंत्रियों की परंपरा को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। नेपाल में पिछले कई साल में किसी प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ। ओली के दो साल बाकी थे, लेकिन उन्होंने संसद भंग कर नए चुनावों की घोषणा कर दी।
नेपाली संविधान में संसद भंग करने की सुविधा तभी दी गई है जब कोई सरकार अल्पमत में चली जाए, लेकिन ओली ने वह नौबत ही नहीं आने दी। उनकी कम्युनिस्ट पार्टी के 91 सदस्यों ने उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा तो उन्होंने संसद ही भंग करवा दी। संसद के 275 सदस्य परेशान हैं। दो साल पहले ही ओली ने उन्हें घर बिठा दिया।
बच्चों के गले में खराश और बुखार हो सकता है रूमैटिक फीवर
कोरोना और ठंड का समय चल रहा है। यह समय हेल्थ को लेकर सतर्कता रखने का है। इस समय सीजनल बीमारी का खतरा भी ज्यादा रहता है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है। अगर बच्चों में सर्दी-खांसी और हाई डिग्री बुखार की शिकायत है, तो उसे नजरअंदाज न करें। हालांकि, यह प्रॉब्लम बहुत ज्यादा दिन तक नहीं रहती, लेकिन इसी के कुछ संक्रमण बच्चों को लंबे समय तक परेशान कर सकते हैं। इन्ही प्रॉब्लम में एक रूमैटिक फीवर है।
भोपाल के डॉ. तेजप्रताप तोमर बताते हैं कि यह बीमारी बच्चों में होती है। यह उनके इम्युन सिस्टम पर असर डालती है। इससे उनका शारीरिक, मानसिक विकास रुक जाता है। यदि सही से ट्रीटमेंट नहीं मिल पाता है, तो आगे जाकर प्रॉब्लम खड़ी कर सकता है।
किसान आज सरकार की चिट्ठी का जवाब देंगे
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 28वां दिन है। सरकार ने बातचीत के न्योते की जो चिट्ठी रविवार रात भेजी थी, उसका जवाब किसान आज देंगे। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने कहा कि हम 24 घंटे बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार बात नहीं करना चाहती, क्योंकि उनके मन में खोट है।
पाक सेना की पोल खोलने वाली करीमा बलूच की हत्या
टोरंटो। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सरकार और सेना के अत्याचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाने वाली करीमा बलूच कि कनाडा के में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
वह पिछले 3 दिनों से लापता थी। उनका शव एक झील से मिला है। उनके करीबी लोगों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पर हत्या करने का शक है।
बैंक के सहायक प्रबंधक व कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार
गाजियाबाद। सीबीआई गाजियाबाद की भ्रष्टाचार निवारण शाखा की टीम ने लोनी से बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक व एक अन्य कर्मचारी को 25,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दोनों आरोपितों को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत में कोरोना जाँच के बाद दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए।
महमूदपुर गांव के रहने वाले प्रवीण कुमार ने मवेशियों पर ऋण के लिए लोनी के रिस्तल स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आवेदन किया था। आरोप है कि बैंक के सहायक प्रबंधक आकाश कुमार व एक अन्य कर्मचारी सुबे सिंह ने ढाई लाख का ऋण स्वीकृत करने के नाम पर 30,000 रुपए की रिश्वत मांगी। बाद में 25,000 रुपए का रिश्वत की बात तय हुई। पीड़ित प्रवीण कुमार ने मामले की शिकायत सीबीआई गाजियाबाद के भ्रष्टाचार निवारण शाखा से की। इसके बाद सीबीआई इंस्पेक्टर हिमांशु सिंह के नेतृत्व में टीम ने योजना के तहत मंगलवार को पीड़ित को रिश्वत के 25,000 रुपए लेकर आरोपित आकाश कुमार व सुबे सिंह के पास भेजा। इनके पास द्वारा पैसा लेते ही सीबीआई ने तुरंत छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया।
अंगूठा टेक न लड़ सकेंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार और विकास कार्यों में शिक्षितों को सहभागी बनाने के लिए सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है। ऐसा होगा तो किसी अंगूठा टेक व्यक्ति का प्रधान, ब्लाक प्रमुख अथवा जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रतिनिधि बन पाना संभव नहीं होगा। इस बारे में हरियाणा, राजस्थान और उड़ीसा जैसे राज्यों की पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया का अध्ययन किया जा रहा है। उक्त राज्यों में ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान से लेकर क्षेत्रीय व जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव लड़ने वालों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। यहां अलग-अलग पदों के लिए कक्षा 8 से लेकर इंटरमीडिएट परीक्षा तक पास होना जरूरी है। सूत्रों का कहना है कि पंचायतों की बदली व्यवस्थाओं में निर्वाचित प्रतिनिधियों का शिक्षित होना जरूरी है। ऐसा नहीं होने के कारण वार्षिक विकास योजना तैयार कराने व विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित करने में मुश्किलें आती हैं वित्तीय खातों के संचालन में असुविधाए झेलनी पड़ती है। यही वजह है कि अनपढ़ ग्राम प्रधान होने के कारण पंचायत सचिवों के भरोसे ही सभी व्यवस्थाएं चलती हैं।
फाइल दबा कर बैठने वाले अफसरों पर कार्रवाई नहीं होती : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार नाराजगी जताने के बावजूद सरकारी अधिकारियों द्वारा अपील दायर करने में विलंब के 38 जिले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह विडंबना ही है कि फाइल दबा कर बैठने वाले अधिकारियों के खिलाफ कभी कोई कार्यवाही नहीं होती। जस्टिस संजय किशन कौल, दिनेश महेश्वरी और ऋषिकेश राय की पीठ ने बांबे हाईकोर्ट के पिछले साल फरवरी के आदेश के खिलाफ उप वन संरक्षक की अपील खारिज करते हुए विलंब से अपील दायर करने के रवैए की निंदा की। पीठ ने न्यायिक समय बर्बाद करने के लिए याचिकाकर्ता पर 15,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पीठ ने अपने आदेश में कहा कि इस मामले में तो अपील 462 दिन की देरी से दायर की गई और इस बार भी इसकी वजह अधिवक्ता बदला जाना बताई गई है। हमने सिर्फ औपचारिकता के लिए इस कोर्ट में आने के लिए बार-बार राज्य सरकारों की इस तरह के प्रयासों की निंदा की है। शीर्ष अदालत ने कहा कि सरकारी पद अधिकारी इस न्यायालय में विलंब से अपील इस तरह दाखिल करते हैं जैसे कानूनों में निर्धारित समय सीमाओं के लिए नहीं है।
हाई कोर्ट का सख्त रुख, देहरादून के जिला जज निलंबित
नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए देहरादून के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी को निलंबित कर दिया है। निलंबित अवधि में उन्हें रुद्रप्रयाग जिला कोर्ट से संबंध किया गया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि गया है कि देहरादून के जिला जज प्रशांत जोशी ने 21 व 22 दिसंबर को मसूरी में आयोजित कैंप में जाने के लिए प्राइवेट आडी कार हायर की और उसमें जिला जज का बोर्ड लगा दिया। यह आडी कार केवल कृष्ण के नाम से पंजीकृत है। केवल कृष्ण के खिलाफ देहरादून के राजपुर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य संगीन अपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज है। हाईकोर्ट ने इससे पूर्व भी इसी साल भ्रष्टाचार व अनुशासनात्मक मामले में दो न्यायिक अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था।
PM मोदी को भाई कहने वाली करीमा बलोच की कनाडा में हत्या
बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के हनन को लेकर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली करीमा बलोच कनाडा में मृत पाई गईं। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को करीमा का शव टोरंटो के पास हर्बर फ्रंट में मिला। करीमा के पति हम्माल हैदर और भाई ने शव की पहचान की है। आरोप लग रहे हैं कि पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी ISI ने करीमा की हत्या करवाई है।
मंगलवार, 22 दिसंबर 2020
आसाराम ने जिस शहर की बेटी से रेप किया
उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जेल प्रशासन विवादों में घिर गया है। दरअसल, यहां रेप के दोषी आसाराम की फोटो लगाकर कैदियों को कंबल बांटे गए। इसी शहर की लड़की के साथ रेप करने का आसाराम पर आरोप है। पीड़ित के पिता ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है और जांच की मांग की है। उधर, जेल प्रशासन ने चुप्पी साध ली है।
फारूक-महबूबा अलायंस को लीड
जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (DCC) चुनाव की 280 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। ताजा अपडेट्स के मुताबिक, पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लरेशन (PAGD) दो सीट जीत चुका है और उसे 62 पर बढ़त हासिल है। भाजपा 48 सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वो एक सीट जीत चुकी है जबकि 18 पर उसे बढ़त हासिल है। अपनी पार्टी भी एक सीट पर कब्जा कर चुकी है, उसे चार सीटों पर बढ़त हासिल है। अन्य 38 सीटों पर आगे चल रहे हैं
हम किस मजहब में पले, हमारी आकांक्षाएं देश से कैसे जुड़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के शताब्दी कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। 56 साल में लाल बहादुर शास्त्री के बाद AMU में भाषण देने वाले मोदी दूसरे प्रधानमंत्री हैं। अपने भाषण में मोदी ने यूनिवर्सिटी के इतिहास, एल्युमिनाई, यहां की रिसर्च और महिला शिक्षा पर बात रखते हुए सेक्युलरिज्म पर भी विचार रखे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम किस मजहब में पले-बढ़े हैं, इससे बड़ी बात ये है कि कैसे हम देश की आकांक्षाओं से जुड़ें। मतभेदों के नाम पर काफी वक्त जाया हो चुका है। अब मिलकर नया आत्मनिर्भर भारत बनाना है।
महामारी के दौरान सबकी लाइफस्टाइल बदली
जब हम 2020 की आमद को सेलिब्रेट कर रहे थे और सबके साथ खुशियां बांट रहे थे। तब लोगों ने अपनों को तरह-तरह के गिफ्ट दिए होंगे। इसमें फोटो कैलेंडर, बेल्ट और घड़ी से लेकर तमाम ऐसी चीजें शामिल होंगी। किसने सोचा था कि साल बदलते ही कुछ महीनों बाद सारी चीजें बदल जाएंगी।
क्योंकि कोरोना के बाद पूरी दुनिया की लाइफस्टाइल में बदलाव आया है और लोगों हेल्थ रिस्क को लेकर भी सचेत हुए हैं। पहनावे से लेकर खान-पान तक बदला है। 2020 की विदाई का आखिरी दौर है। कुछ दिनों बाद हम 2021 में एंट्री कर जाएंगे, लेकिन कोरोना का असर पूरी तरह खत्म होगा, ये सोचना पूरी तरह गलत होगा। अगर आप भी अपने चाहने वालों की सेहत का ख्याल रखते हैं और उन्हें नए साल या क्रिसमस पर गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो कोरोना के बाद बदली हुई लाइफस्टाइल में ऐसे गिफ्ट दे सकते हैं, जो उनके काम आएं। आइए ऐसे 10 गिफ्ट के बारे में जानते हैं। वो कौन से गिफ्ट हैं, जो लोगों के काम आ सकते हैं।
पाकिस्तान ने UAE से कहा- इजराइल को मान्यता नहीं देंगे
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि उनकी सरकार इजराइल को मान्यता नहीं देगी। कुरैशी के मुताबिक, पाकिस्तान के लिए फिलिस्तीन का मसला सबसे अहम है। पहले इसे सुलझाना होगा। दूसरी तरफ, सऊदी अरब के कर्ज की दो किस्तें चुकाने के बाद इमरान खान ने यहां के राजदूत से मुलाकात की। मुलाकात के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई।
भोपाल के तीन वृद्धाश्रम : 147 बुजुर्ग
आसरा, आनंदधाम और अपना घर... शहर के इन तीन वृद्धाश्रमों में 147 बुजुर्ग रहते हैं। इनकी चर्चा इसलिए भी कि यहां सभी बुजुर्ग कोरोना संक्रमण से दूर हैं। कई बार कोरोना जांच भी हुई, लेकिन इन सबकी रिपोर्ट निगेटिव ही आई। वजह सिर्फ एक- वृद्धाश्रम संचालकों ने सख्ती से कोविड गाइडलाइन का पालन किया, इसलिए कोरोना ने भी उनसे दूरी बनाकर रखी।
लंदन से दिल्ली लौटी फ्लाइट में 5 पॉजिटिव मिले
लंदन में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन मिलने से दहशत है। बीती रात वहां से दिल्ली लौटी एक फ्लाइट में सवार 266 लोगों में से पांच की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके सैम्पल रिसर्च के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (NCDC) भेजे गए हैं। सभी पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स को आइसोलेशन में रखा गया है। दिल्ली में कोविड-19 के नोडल ऑफिसर ने मंगलवार को यह जानकारी न्यूज एजेंसी को दी।
ग्राहकों को मिला 24*7 बिजली सप्लाई का अधिकार
देशभर के बिजली ग्राहकों को कई अधिकार देने वाले 'द इलेक्ट्रिसिटी (राइट्स ऑफ कंज्यूमर्स) रूल्स: 2020' को सोमवार को नोटिफाई कर दिया। इसमें ग्राहकों को 24*7 बिजली आपूर्ति पाने का अधिकार भी शामिल है। यदि कंपनियां तय समय से ज्यादा कटौती करती है तो उन्हें ग्राहकों को मुआवजा देना होगा। नए नियम नोटिफिकेशन वाले दिन से ही लागू हो गए हैं।
MP और राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में तापमान बढ़ा
पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़कड़ाती ठंड के बाद अब सर्दी का सितम कम होता नजर आ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया है। राजस्थान के भी कई जिलों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है, लेकिन माउंट आबू में पारा अब भी माइनस 2 डिग्री पर बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में ठंडक बढ़ने के कारण अब प्रवासी पक्षी भी मैदानी इलाकों की तरफ लौटने लगे हैं।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर टैंकर से टक्कर के बाद कार में आग लगी
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार (22 दिसंबर) सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार टैंकर में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर के तेल की टंकी फट गई, जिससे कार में आग लग गई। कार में सवार 5 लोग जिंदा जल गए। पुलिस का कहना है कि मरने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन युवक हैं। अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
कभी तवायफों के कोठे से लिया चंदा
दुनियाभर में अपनी तालीम के लिए मशहूर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) आज 100 साल की हो गई। यूनिवर्सिटी बनाने वाले सर सैयद में एक अलग ही जुनून था। उन्होंने पैसा जुटाने के लिए तवायफों के कोठे से चंदा लिया। खुद लैला-मजनूं के नाटक में लैला बनकर मंच पर उतर आए थे। ऐसे ही कई वाकयों के साथ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का इतिहास बड़ा रोचक है।
यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से इसमें शिरकत कर रहे हैं। लाल बहादुर शास्त्री के बाद मोदी ऐसे पहले पीएम होंगे, जो AMU के प्रोग्राम में अपनी बात रखेंगे। 56 साल बाद ऐसा होगा। हालांकि AMU का एक तबका PM मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर खफा भी है।
US प्रेसिडेंट इलेक्ट बाइडेन और पत्नी ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया
अमेरिका में बढ़ते मामलों और वैक्सीनेशन को लेकर आशंकाओं के बीच प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने पब्लिकली फाइजर वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। बाद में कहा- बेफिक्र रहें, यह बिल्कुल सेफ है। बाइडेन के वैक्सीनेशन कराने के कुछ घंटे पहले उनकी पत्नी जिल ने भी वैक्सीनेशन कराया। दोनों को यह वैक्सीन नेवार्क डेलावेयर के क्रिस्टीना हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में लगाया गया। इस दौरान टीवी कैमरों की मौजूदगी रही।
PM मोदी को लीजन ऑफ मेरिट दिया गया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च मिलिट्री सम्मान लीजन ऑफ मेरिट (Legion of Merit) से सम्मानित किया गया। मोदी को यह अवॉर्ड भारत-अमेरिका के रणनीतिक रिश्ते बढ़ाने के लिए दिया गया। मोदी की तरफ से यह सम्मान अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने स्वीकार किया।
सरकार से बातचीत के न्योते पर किसान आज फैसला लेंगे
किसान आंदोलन का आज 27वां दिन है। सरकार से बातचीत को लेकर किसान आज मीटिंग करेंगे। इसमें पंजाब और राष्ट्रीय किसान संगठनों के नेता शामिल होंगे। वे तय करेंगे कि सरकार से चर्चा करनी है या नहीं। सरकार की तरफ से रविवार रात किसानों को बातचीत के न्योते की चिट्ठी भेजी गई थी। दूसरी तरफ किसान नेता हन्नान मुला ने कहा कि सरकार दिखावा कर रही है। एजेंडे पर चर्चा नहीं चाह रही। बातचीत करनी है तो हमारे एजेंडे पर ही हो।
सोमवार, 21 दिसंबर 2020
मोती लाल जी का जाना मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री, भारत सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मन्त्री व् पूर्व महामहिम राज्यपाल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के लम्बे समय तक कोषाध्यक्ष रहे श्रद्धेय मोती लाल वोरा जी के निधन से मुझे गहरा दुःख एवं पीड़ा हुई है ।
बार मध्यप्रदेश के CM रहे वोरा का 93 साल की उम्र में निधन
कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा (93) का सोमवार को निधन हो गया। दिल्ली के फोर्टिंस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
वे दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2000 से 2018 तक (18 साल) पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे थे। वोरा ने कल (20 दिसंबर) ही अपना 93वां जन्मदिन भी मनाया था।दुनियाभर में मौजूद बुद्ध के साहित्य पर भारत में लाइब्रेरी बनाने को तैयार : नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडो-जापान संवाद कॉन्फ्रेंस को वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचारों को प्रमोट करने में इस फोरम का अहम योगदान रहा है। बुद्ध का संदेश भारत से दुनिया के कई हिस्सों में पहुंचा। बुद्ध का साहित्य और दर्शन कई देशों के मठों में और कई भाषाओं में मौजूद है। मैं चाहूंगा कि बुद्ध से जुड़े साहित्य की एक लाइब्रेरी बने। हम भारत में इसे बनाने के लिए तैयार हैं, इसके लिए जरूरी संसाधन मुहैया करवाएंगे।
किसानों की भूख हड़ताल जारी
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 26वां दिन है। किसानों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर जहां-जहां प्रदर्शन चल रहा है, वहां 11-11 किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 24 घंटे बाद 11 दूसरे किसान इस सिलसिले को आगे बढ़ाएंगे। वहीं, हरियाणा में 25 से 27 दिसंबर तक टोल फ्री किए जाएंगे। किसानों ने रविवार को ये ऐलान किया। इसके 5 घंटे बाद ही सरकार ने बातचीत के न्योते की चिट्ठी भेज दी। इसमें तारीख तय करने के लिए किसानों से ही कहा गया है। किसान आज इस पर फैसला लेंगे।
बंगाल में भाजपा के लिए दहाई का आंकड़ा
बंगाल में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर माहौल गरम हो गया है। भाजपा 200 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रही है। उधर, तृणमूल (TMC) के चुनावी स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर दावा किया कि बंगाल में भाजपा को दहाई (डबल डिजिट) का आंकड़ा पार करने में भी मुश्किल होगी। उन्होंने कहा कि इस पोस्ट को सेव कर लीजिए, भाजपा अगर इस दावे से बेहतर कुछ भी कर सकी तो, यह स्पेस छोड़ देंगे।
पंजाब के किसानों ने 1960 तक जहरमुक्त रखी खेती
60 के दशक में पंजाब में 10% क्षेत्र में ही सिंचाई की सुविधा थी। किसान एक हेक्टेयर में एक किलो खाद भी नहीं डालते थे। गेहूं और धान की औसत पैदावार भी आठ क्विंटल हेक्टेयर के आसपास थी। फसलों का पालन गोबर से होता था। पहली दो पंचवर्षीय योजनाओं में सिंचाई क्षेत्र बढ़ा और लोगों ने यूरिया डालना शुरू किया। इसके बाद 1966 में जैसे ही हरित क्रांति आई तो फसलों में जहर घुलना शुरू हो गया।
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमेजन को दखल देने से रोकने की मांग
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) के बीच हुए सौदे पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने FRL की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उसने अमेजन को इस सौदे में दखल देने से रोकने की मांग की थी। अमेजन ने सिंगापुर की मध्यस्थता अदालत का हवाला देते हुए BSE-SEBI समेत कई अथॉरिटी से RIL-FRL सौदे को मंजूरी ना देने की मांग की है।
भारत-चीन तनाव के कारण अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स पर संकट
भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के कारण अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स के सामने संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, जनरल मोटर्स भारत में अपने महाराष्ट्र स्थित आखिरी प्लांट को क्रिसमस से पहले बेचना चाहती है। इस प्लांट को लेकर जनरल मोटर्स का चीन की सबसे बड़ी SUV निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स के साथ 2,000 करोड़ रुपए में सौदा हो चुका है। लेकिन सरकार ने इस सौदे के प्रस्ताव को अभी तक मंजूरी नहीं दी है और इसे रोक दिया है।
गुरदासपुरपाक की नापाक हरकतरात में ड्रोन की हलचल
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पाक कहलाता है, पर अपनी नापाक हरकतों से कतई बाज नहीं आ रहा। हाल ही में पंजाब के गुरदासपुर में फिर से एक ऐसी ही नापाक हरकत सामने आई है। पता चला है कि रात में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल महसूस की गई। BSF ने 18 राउंड फायरिंग करके इसे लौटा दिया और फिर अगले दिन सुबह जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो 11 पाकिस्तानी ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कुछ ही देर में चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के महानिदेशक दिनकर गुप्ता या दूसरे बड़े अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ा खुलासा कर सकते हैं।
भारत में CAA-NRC और कृषि कानूनों के विरोध
2020 इंसानियत के लिए सबसे खराब सालों में से एक माना जा रहा है। अमेरिका की चर्चित टाइम मैगजीन ने भी यही कहा है। कोरोना महामारी से अब तक 7.5 करोड़ से ज्यादा लोग पीड़ित हैं और 15 लाख से ज्यादा की जान जा चुकी है।
अकेले भारत में एक करोड़ लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 2020 सिर्फ कोरोना के नाम नहीं रहा, इस साल विवाद भी जमकर हुए। भारत में 2020 की शुरुआत संशोधित नागरिकता कानून यानी CAA और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस यानी NRC के विरोध-प्रदर्शन से हुई तो इसका अंत कृषि कानूनों के विरोध पर हो रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- देश में जनवरी में वैक्सीनेशन शुरू हो सकता है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने उम्मीद जताई है कि देश में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम जनवरी में शुरू हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में शायद कोरोना महामारी का सबसे बुरा दौर खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि जनवरी के किसी भी हफ्ते में भारत अपने नागरिकों को वैक्सीन देने की स्थिति में होगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, ‘मुझे निजी तौर पर लग रहा है कि जनवरी के किसी हफ्ते में वैक्सीन का पहला डोज दे दिया जाएगा। हम इस स्थिति में पहुंच चुके हैं। हालांकि, हमारी पहली प्राथमिकता है कि वैक्सीन सुरक्षित और इफेक्टिव रहे। इसके साथ हम किसी भी तरह का समझौता नहीं कर सकते हैं।’
सरकार से बातचीत के न्योते पर किसान आज फैसला लेंगे
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 26वां दिन है। किसानों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर जहां-जहां प्रदर्शन चल रहा है, वहां 11-11 किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 24 घंटे बाद 11 दूसरे किसान इस सिलसिले को आगे बढ़ाएंगे। वहीं, हरियाणा में 25 से 27 दिसंबर तक टोल फ्री किए जाएंगे। किसानों ने रविवार को ये ऐलान किया। इसके 5 घंटे बाद ही सरकार ने बातचीत के न्योते की चिट्ठी भेज दी। इसमें तारीख तय करने के लिए किसानों से ही कहा गया है। किसान आज इस पर फैसला लेंगे
रविवार, 20 दिसंबर 2020
लियाक़त चौधरी एव प्रदेश सचिव समसेर अब्बाशी का स्वागत
अस्तित्व की लड़ाई लड़ती कांग्रेस
राज बाला शर्मा
पिछले कुछ सालों से कांग्रेस पार्टी युवराज राहुल गांधी के अघोषित नेतृत्व में एक के बाद एक चुनावों में करारी हार का सामना कर रही है और उसकी स्थिति कई प्रदेशों में क्षेत्रीय पार्टी से भी बदतर हो गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 100 सालों से भी ज्यादा पुरानी इस पार्टी का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, जिसके चलते क्षेत्रीय पार्टियां भी अब कांग्रेस से मिलकर चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं। आलम यह है कि कुछ पिछलग्गू उन्हें फिर से अध्यक्ष बनाने पर भी तुले है।
जिला व प्रदेश स्तर के कांग्रेसी कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है, व दबे स्वर में हाईकमान पर सवाल उठा रहा है लेकिन खुलकर सामने आने से अभी भी कतरा रहा है क्योंकि वह जानता है कि वह चाहे कुछ भी कर ले पार्टी पर कब्ज़ा नेहरू गांधी परिवार का ही रहेगा क्योकि कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जिसके चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दोनों ही नेहरू गाँधी परिवार के सदस्य ही बन सकते है। ऐसे में खुलकर पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ बोलना सुबह के हित में नहीं होगा। पार्टी नेतृत्व की क्षमता कांग्रेस में निम्न स्तर पर आ गई है, जिसका जीता जागता प्रमाण बिहार चुनावों में देखने को मिला। प्रत्याशी तक नहीं चाहते कि राहुल व प्रियंका गांधी में से किसी एक की भी सभा अथवा रैली उनके क्षेत्र में हो क्योंकि वे जानते हैं कि उनके आने के बाद जमानत तक बचाना मुश्किल हो जाएगा।
वहीं पार्टी नेतृत्व चुनावों को लेकर गंभीर नहीं दिखाई देता है और एक दो रैलियों के बाद ही कांग्रेस के 52 वर्षीय युवा नेता थकान मिटाने के लिए अपनी बहन के घर रिचार्ज होने पहुंचे मिलते हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की भटकाने वाली यह स्थिति सभी कार्यकर्ताओं को खासी कर रही है अगले वर्ष बंगाल में वामदलों से मिलकर चुनाव लड़ने की कांग्रेस की तैयारी यही बताती है कि वह अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए ऐसे कदम उठा रही है जो अंततः उसे और कमजोर करने का ही काम करेंगे। वामदलों से कांग्रेस का तालमेल इस धारणा पर महर्षि लगाएगा कि उसका उस वामपंथी विचारधारा की ओर झुकाव बढ़ता जा रहा है जो दुनिया के साथ-साथ भारत में भी अपना महत्व खो रही है। एक समय वामदल बंगाल और केरल के साथ त्रिपुरा में भी थे जो अब केवल केरल में सिमट कर रह गए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस वामदलों के साथ खड़े होने में अपना भविष्य देख रही है यह कांग्रेस से भटकाव का सूचक तो है ही इसका भी संकेत है कि वह अपने मूल विचारधारा की ओर लौटने को तैयार नहीं।
कोई नहीं जानता कि कांग्रेस यह समझने को तैयार क्यों नहीं कि मध्य मार्ग भी उसकी ताकत हुआ करता था आश्चर्य का विषय केवल यह नहीं है कि केरल में वाम दलों से मुकाबला करने वाली कांग्रेस बंगाल में उनके ही साथ जाना पसंद कर रही है बल्कि यह भी है कि उसकी रीति नीति भी वामपंथी से प्रभावित होती जा रही है। पी चिदंबरम अनुच्छेद 370 की वापसी की मांग करते हैं और कांग्रेस नेतृत्व चुप रहना पसंद करता है इसी तरह तेलंगाना में कांग्रेस के नेता फ्रांस के उत्पादों पर रोक लगाने की मांग करते हैं और पार्टी नेतृत्व मौन धारण किए रहता है। पार्टी नेतृत्व का यही रवैया भोपाल के अपने और विधायक के मामले में भी देखा जिसमें फ्रांस के विरोध में हजारों लोगों की भीड़ उतार दी। कांग्रेस अपने हिसाब से राजनीति करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन उसकी मौजूदा नीति देखकर यह कहना कठिन है कि वह राष्ट्रवादी विचारों वाली पार्टी है। ध्यान रहे इसके पहले खुद राहुल गांधी ने जेएनयू के छात्र नेताओं के साथ खड़े होना पसंद किया था, जिन्होंने बेहद आपत्तिजनक नारे लगाए थे। इसकी भी अनदेखी नहीं की जा सकती कि राम मंदिर और तीन तलाक के सवाल पर कांग्रेस का रवैया कैसा रहा।
नोएडा व्यापार कर विभाग: 'पंखा अभी भी खराब है '
नोएडा। स्टेट जीएसटी विभाग अभी भी अपनी भ्रष्ट कार्यशैली से बाज नहीं आ रहा है। सपा कार्यकाल के दौरान भी इनका इजाद किया हुआ था 'कोड पंखा ठीक है' जो ऐसा प्रतीत होता है कि 'अभी भी खराब पड़ा हुआ है' इस विभाग को राज्य सरकार ने सुरक्षा के लिए पुलिस दी हुई है, जिसका विभाग के सुचारू संचालन की जगह उगाही करना है। उद्यमी व्यापारियों को धमकाने में इन पुलिसकर्मियों का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा दिन अथवा रात में एंट्री पॉइंटो पर यह पुलिसकर्मी खड़े दिखाई देते हैं और खुलेआम उगाई करते हैं।
प्रदेश के आला अधिकारी या प्रदेश के मंत्री या मुख्यमंत्री जब चाहे इन्हें खुलेआम लड़कों लूटपाट करते हुए देख सकते हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को इस विभाग के बारे में सब मालूम है लेकिन कभी कोई कर्यवाही नहीं करते क्योंकि इनके द्वारा कमाई का एक बड़ा हिस्सा उनके पास भी पहुंचाता हैं और घर चलता है, आंखें बंद कर लेते हैं। एक तरफ तो प्रदेश के मुखिया विदेशों तक से निवेश चाहते हैं और निवेशकों को बुला रहे हैं। दूसरी तरफ प्रदेश के ही अधिकारी उद्यमी व्यापारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं ऐसे में निवेश लाना काफी कठिन साबित होगा।
स्टेट जीएसटी: मन मुताबिक रेट नहीं लगाए तो अधिकारी ने SIB को भेजा
दर्पण संवाददाता
नोएडा। नोएडा शहर के स्टेट जीएसटी विभाग अपने कारनामों के चलते हमेशा ही चर्चा में रहता हैं। मोदी की सख्ती के कारण रिश्वत में आई कमी को अपने ही निराले अंदाज में काम कर भरपाई की जा रही है। रिश्वतखोरी के लिए चोरों की ही तरह इनके अंदाज निराले हैं। मोदी -योगी अगर डाल-डाल तो यह पात - पात।
स्टेट जीएसटी विभाग के अधिकारी पहले दुकानों /शोरूम पर जाते हैं और अपने रुतबे की धौंस देकर माल मुक्त लेना चाहते हैं, लेकिन जब दुकानदार माल देने से इनकार करता है तो खुद ही इनकी शिकायत लिखकर विभाग के द्वारा कार्यवाही की जाती है। नोएडा शहर में इस प्रकार की कोई घटना हो चुकी है, जहां विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यशैली में काम कर रहे हैं और व्यापारी उद्यमी को परेशान व् प्रताड़ित भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि भाजपा सरकार द्वारा पिछले कुछ समय से जीएसटी लागू करने के बाद से इस विभाग की खास तौर पर कमाई पर असर पड़ा है और इसकी भरपाई का भी विभाग के होनहार अधिकारियों ने अच्छा तोड़ निकाला है। मोदी जी और योगी जी की गलतियों का खामियाजा व्यापारियों को भरना पड़ रहा है
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020
किसान बोले- प्रधानमंत्री को हमसे बात करनी चाहिए
तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन का आज 23वां दिन है। किसान कानून वापसी की मांग पर अड़े हैं। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने कहा है कि प्रधानमंत्री को उनसे बात करनी चाहिए। कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी लड़ाई नहीं छोड़ेंगे।
भाजपा नेताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का ममता सरकार को नोटिस
बंगाल में भाजपा नेताओं पर क्रिमिनल केस दर्ज करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर आदेश दिया है कि अगली सुनवाई तक प्रदेश में भाजपा नेताओं पर सख्ती न की जाए। मामले की अगली सुनवाई जनवरी में होगी। यह याचिका बीजेपी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, सांसद अर्जुन सिंह और अन्य लोगों ने दायर की है। इसमें कहा गया है कि बंगाल में उनके ऊपर चल रहे केस रद्द किए जाएं या उन्हें दूसरे राज्यों में ट्रांसफर किया जाए। याचिका में कहा गया है कि ये केस झूठे और जानबूझकर लगाए गए हैं
राजस्थान और पंजाब में शीतलहर का अलर्ट
ठंड अब लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने राजस्थान और पंजाब में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। टेंपरेचर सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे आने पर ये अलर्ट जारी किया जाता है। राजस्थान में जैसलमेर के चांदन इलाके में बीती रात टेंपरेचर माइनस (-)1.5 डिग्री रह गया। कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है। हिमाचल के कई इलाकों में भी टेंपरेचर माइनस में जाने से वहां बर्फ जमने लगी है।
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...









