शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

तुर्की कंपनी ने इमरान सरकार से माफी मांगने को कहा

पाकिस्तान सरकार की हरकत से तुर्की की एक बड़ी कंपनी नाराज हो गई है। लाहौर में मौजूद इस कंपनी के ऑफिस पर मंगलवार को पुलिस ने रेड की थी। कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया था और इनसे मारपीट भी की गई थी। कंपनी का नाम अल्बायर्क एंड ओज्पैक ग्रुप है। कंपनी पर रेड के बाद इसके प्रोजेक्ट मैनेजर केग्री ओजेल ने पाकिस्तान सरकार को खत लिखकर माफी मांगने को कहा है। कंपनी ने अगली नीलामी में हिस्सा लेने से भी इनकार कर दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes