शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

कोविंद और मोदी ने सदैव अटल जाकर पूर्व PM को श्रद्धांजलि दी

 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई नेता मौजूद थे। इससे पहले PM मोदी ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, संसद में PM मोदी ने अटलजी पर आधारित एक किताब 'अटल बिहारी वाजपेयी इन पार्लियामेंट : अ कॉमेमोरेटिव वॉल्यूम' भी लॉन्च की।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES