गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

आनंद शर्मा हिमाचल कांग्रेस की राजनीतिक व समन्वय कमेटी से बाहर

शिमला। हाईकमान ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों की कमेटी, समन्वय और अनुशासन कमेटी बनाई है। अनुशासन कमेटी से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को हटाकर विप्लव ठाकुर को इसका अध्यक्ष बनाया है। राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा को राजनीतिक मामले और समन्वय कमेटी के बाहर कर दिया गया है। तीनों कमेटियों की बैठके पार्टी प्रभारी और एआईसीसी महासचिव राजीव शुक्ला के नेतृत्व में होगी। उल्लेखनीय है कि शर्मा समेत 23 वरिष्ठ नेताओं ने कुछ समय पहले कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर नेतृत्व के मुद्दे पर सवाल उठाए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...