निर्माण के बाद अगर 3 साल के अंदर सड़क टूटती है तो उसके जिम्मेदार ठेकेदार होंगे पहले यह अवधि 2 साल तक थी। ग्रेनो अथॉरिटी ने यह नियम लागू किया है। आय दिन शिकायत आती रहती है कि निर्माण के कुछ दिनों बाद ही सड़क टूट गई है। हाल ही में दनकौर के निर्माण के 1 महीने बाद ही सड़क टूटने का मामला सामने आया था। अथॉरिटी के एसीईओ कृष्ण कुमार गुप्त ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब 3 साल तक सड़क निर्माण को लेकर जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। अगर 3 साल से पहले सड़क टूटती है तो इसे बनाने वाले ठेकेदार को निशुल्क मरम्मत करानी होगी अथॉरिटी भी क्वालिटी की जांच कराएगी।
रविवार, 11 अक्टूबर 2020
दहेज में फॉरचूनर व 25 लाख नहीं मिलने पर हत्या का आरोप
मोहियापुर गांव में दहेज में फॉरचूनर और 2500000 रुपए ना मिलने पर महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित रविंद्र भाटी ने बताया कि वह नोएडा के नया गांव में रहते हैं उनकी बेटी कोमल की शादी वर्ष 2015 में मोहियापुर गांव के सोनू से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से कोमल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। 2 वर्ष पूर्व भी आरोपी अपने कोमल को जहर दिया था। उसके बाद आरोपितों ने अतिरिक्त दहेज में फर्नीचर की मांग की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने 29 सितंबर को कोमल की हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि मामले में पति सोनू ससुर लीलू सास कृष्ण वाजेट जीते के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
कैंडल मार्च निकालने पर 60 पर मुकदमा
नोएडा। हाथरस में हुई युवती की मौत के मामले में न्याय दिलाने की मांग को लेकर ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने बीते दिनों कैंडल मार्च निकाला था। जिले में धारा 144 लागू होने से पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ नियमों के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। बता दे की एक मूर्ति गोल चक्कर के समीप पीते 1 सितंबर को आसपास के लोगों ने हाथरस की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला था। मामले में पुलिस ने सपा नेता दीपक नागर अमित निवासी सोरखा रवि वाल्मीकि अरुण संजय पंडित विक्की के अलावा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिसरख कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोरोना की वजह से नहीं होगा ट्रेड फेयर
कोरोना की वजह से इस बार प्रगति मैदान में भारतीय व्यापार मेले का आयोजन नहीं होगा। अक्टूबर से ऐसी कुछ एग्जिबिशन जरूर हो सकती हैं। यह दूसरा मौका है जब प्रगति मैदान में व्यापार मेले का आयोजन नहीं हो रहा। इससे पहले 1980 में इसका आयोजन नहीं हुआ था।
कांग्रेस ने उपचुनाव में घोषित किए 5 प्रत्याशी
लखनऊ। विधानसभा की 7 रिक्त सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने शुक्रवार को 5 सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। कांग्रेस पार्टी अमरोहा जिले की नोगवा सादात सीट पर डॉ कमलेश सिंह बुलंदशहर में सुशील चौधरी व फिरोजाबाद में टूंडला सीट पर स्नेह लता पर किस्मत आजमा रही है।
कानपुर नगर की घाटमपुर सीट से कृपाशंकर वाद देवरिया सीट से मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रत्याशियों की घोषणा की कांग्रेस उन्नाव की बागरमऊ सीट से पहले ही आरती वाजपेई को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है केवल जौनपुर जिले की मल्हनी सीट पर ही प्रत्याशी घोषित होनी बाकी है उपचुनाव के लिए 16 अक्टूबर तक ना मन नामांकन होने हैं।
लड़ाकू विमान उतरने लायक बनेगी सीमा के नजदीक की सड़कें
नई दिल्ली। युद्ध की आशंका के बीच सरकार ने सीमाओं के नजदीक के राजमार्गों को इस तरह से विकसित करने का फैसला किया है कि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल हवाई पट्टी के रूप में हो सके। इन हवाई पट्टीओं से लड़ाकू विमान और सकेंगे और उन पर उतर सकेंगे। भारत चीन और पाकिस्तान से एक साथ चुनौतियों का सामना कर रहा है। आशंका यह है कि आने वाले समय में देश को दो मोर्चों पर एक साथ युद्ध करना पड़ सकता है।
पॉलिथीन इस्तेमाल करने पर जुर्माना
नोएडा। सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन का इस्तेमाल रोकने के लिए नोएडा अथॉरिटी की कार्यवाही जारी है। अथॉरिटी टीम ने मंगलवार को सेक्टर 64 में सिग्नल यूज पॉलिथीन का उपयोग करने वाले 4 दुकानदारों का पांच ₹500 का चालान काटा। इस अभियान में अथॉरिटी का जन स्वास्थ्य विभाग चालान काटकर ₹133000 का जुर्माना वसूल चुका है।
छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार
दादरी। बादलपुर एरिया के स्कूल खेड़ा मोड पर दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया है। छात्रा एरिया की कॉलोनी से स्कूल किसी काम से वापस घर लौट रही थी। विरोध पर उसके साथ हाथापाई की. एसीपी ग्रामीणों ने बताया कि रिपोर्ट पर आरोपी अमन को अरेस्ट कर लिया गया।
अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का हुआ दुरुपयोग
नई दिल्ली। साल की शुरुआत में तबलीगी जमानत पर मीडिया रिपोर्टिंग को लेकर दिए गए हलफनामे पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का हाल के दिनों में सबसे ज्यादा दुरूपयोग हुआ है।
एम राजेश्वर राव आरबीआई के डिप्टी गवर्नर नियुक्त
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई के सबसे शीर्ष कार्यकारी निर्देशक एवं राजेश्वर राव को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति एनएस विश्वनाथन के स्थान पर की गई है स्वास्थ्य संबंधी कारणों से विश्वनाथन ने पद छोड़ दिया था। बुधवार को जारी एक अधिसूचना में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने कहा कि राजेश्वर के चयन पर केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति मामले की समिति की मुहर लगाई गई है।
ऑनलाइन रोजगार मेला 15 को
जिले में 15 अक्टूबर को जिला सेवा योजना के माध्यम से ऑनलाइन रोजगार मेले के आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश की कई कंपनी शामिल होंगी। सहायक जिला रोजगार अधिकारी संघ प्रिया आनंद ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए 14 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक सेवायोजन पोर्टल पर अपना आवेदन करना होगा।
चुनाव करवाने की मांग
नोएडा। सेक्टर 62 के रजत विहार में आरडब्लूए चुनाव करवाने को लेकर निवासियों ने मांग की है।
नोएडा के लिए निकला व्यक्ति गायब
नोएडा। सेक्टर 27 निवासी रवि पंडित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका भाई त्रिभुवन 4 दिन पूर्व नोएडा जाने के लिए घर से निकला था। नोएडा नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा है. घर से जाते वक्त उन्होंने नीले रंग का कुर्ता पहना था पुलिस का कहना था कि युवक की तलाश की जा रही है।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने की किसानों से चर्चा
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नंगला शरीफ खा व नगला गांव में इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के प्रभावित किसानों से बैठक कर क्षेत्र में फैली भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने प्रभावित किसानों की समस्याएं सुनने के बाद तो विश्वास दिलाया कि पुनर्वास व किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा गया है किसानों के रहन-सहन धार्मिक सामाजिक स्थल व अन्य आवश्यक सुविधाओं के अलावा निवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे।
मेरठ में नगर निगम अधिकारियों में मारपीट
मेरठ। वेतन मामले को लेकर शुक्रवार को नगर निगम दो अधिकारियों के बीच जंग का अखाड़ा बन गया मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा और सहायक अभियंता निर्माण राजपाल सिंह यादव के बीच जमकर लात घूंसे चले।
कर्मचारियों ने किसी तरह से दोनों का बीच-बचाव कर आया दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाकर देहली गेट थाने में तहरीर दी है नगर आयुक्त ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। शुक्रवार को नगर निगम सभागार में टेंडर कमेटी द्वारा टेंडर खोले जा रहे थे बताया गया कि रुके हुए वेतन को लेकर सहायक अभियंता निर्माण राजपाल यादव और मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई दोनों के बीच लात और घूंसे चलने लगे संतोष शर्मा ने तहरीर में आरोप लगाया कि राजपाल सिंह अपने रुके वेतन की जानकारी करने उनके कार्यालय आए थे। उन्होंने अगर आयुक्त द्वारा वेतन पर्ची का सत्यापन कराने की जानकारी दी तो राजपाल सिंह गाली गलौज करने लगे।
मिर्जापुर में सीबीआई का फर्जी डीआईजी गिरफ्तार
मिर्जापुर। वीआईपी सुविधा के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए सीबीआई का डीआईजी होने का झांसा देने वाले अलीगढ़ के ठेकेदार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
अलीगढ़ जिले के गाना देवी थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी राजीव सिंह नगर निगम के ठेकेदारी करता है और उसने सीबीआई का डीआईजी बंद कर दो दिन पहले प्रभारी पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर से मां विंध्यवासिनी के वीआईपी दर्शन के लिए फोन पर बात की थी। प्रभारी एसपी संजय कुमार ने सीओ सदर की गाड़ी से सुरक्षा व्यवस्था के साथ विद्यांचल दर्शन के लिए भेजा। वहां उसने दर्शन किया इस बीच पुलिस को उस पर शक हो गया। पुलिस ने हेड क्वार्टर दिल्ली सीबीआई के एसपी से राजीव सिंह के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि इन नाम का कोई व्यक्ति सीबीआई में डीआईजी नहीं है आरोपी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश : DSP को इंस्पेक्टर से जान का खतरा
डीजीपी से उन्होंने सुरक्षा की गुहार
इंस्पेक्टर ने आरोपों को झूठा बताया
नित नये कारनामो के लिए प्रसिद्द उप पुलिस का एक नया मामला सामने आया है, गाजियाबाद जिले में तैनात रहे डिप्टी एसपी ने एक इंस्पेक्टर से खुद की जान का खतरा बताया मुख्यमंत्री और डीजीपी से उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
एसएसपी से भी शिकायत की। तथा आरोप है कि उन्होंने बात सुनने बगैर कॉल काट दिया। वही इंस्पेक्टर ने आरोपों को झूठा बताते हुए मानहानि का दावा करने की बात है।
कानपुर के विक्रम कांड में शहीद डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा ने भी अपने अधीनस्थ इंस्पेक्टर पर ऐसा ही आरोप लगाया था। अभी महोबा में तैनात डिप्टी एसपी राजकुमार पांडे पहले लोनी के सीओ थे। एक ऑडियो बुधवार को वायरल हुआ उसमें आवाज डिप्टी एसपी राजकुमार पांडे की बताई जा रही है। डिप्टी एसपी कह रहे हैं कि इस्पेक्टर विजेंद्र सिंह बढ़ाना उनके खिलाफ जेल भेजने और जान से मरवाने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने विजेंद्र को वर्दीधारी माफिया तक बताया और मुख्यमंत्री और डीजीपी से जान की सुरक्षा की गुहार लगाई।
राजकुमार ने बताया कि जब वे कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे तब इंस्पेक्टर ने गलत तरीके से जीडी में एंट्री कर जेल भेजने की प्लानिंग कर ली। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी और एसपी रूरल को सूचना दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। राजकुमार ने दावा किया कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम को बताने के लिए एसएसपी को कॉल किया, लेकिन उन्होंने कॉल काट दिया और उनके ट्रांसफर का पेपर भेज दिया।
शनिवार, 10 अक्टूबर 2020
तेल लीक होने का झांसा देकर कार से लैपटॉप चोरी
मुरादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने कार चालक को तेल लीक होने का झांसा देकर बैग चुरा लिया। उसमें लैपटॉप व अन्य कीमती सामान था। कार चालक ने थाने में तहरीर दी मेरठ के कंकर खेड़ा निवासी राजेश दिल्ली की गारमेंट कंपनी में कार्य करते हैं करवाल सुबह वह कार से दिल्ली जा रहे थे। दुहाई गांव के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने कार से तेल लीक होने की बात कही। इस पर राजेश तुरंत बाहर निकले तभी बाइक सवारों ने कार्ड से लैपटॉप का बैग निकाल लिया।
पाक ने भी टिक टॉक बैन किया
इस्लामाबाद। भारत के बाद अब पाकिस्तान ने चाइनीस टिक टॉक को ब्लॉक कर दिया गया है। यह रोक अश्लील और अनैतिक कांटेक्ट के चलते लगाई गई। टिक टॉक को लेकर कई शिकायतें मिली थी।
साइबर ठगों ने खाते से ₹15000 निकाले
नोएडा। बिजनौर निवासी एक युवक के खाते से साइबर ठगों ने ₹15000 निकाल लिए। पीड़ित ने सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। पीड़ित रूप सिंह का आरोप है कि उनका एटीएम कार्ड जेब में था बावजूद उनके खाते से दो बार में ₹15000 निकल गए मोबाइल पर एसएमएस आने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई, इसके तुरंत बाद एटीएम कार्ड ब्लॉक करा कर कोतवाली पुलिस में सूचना दी है
दिल्ली में एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 10 पौधे
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। अब एक पेड़ काटने के बदले 10 पौधे लगाने होंगे। इनमें से अच्छी चीज है पेड़ों के जीवित रहने पर ही अजेंसी को पूरा भुगतान किया जाएगा।
किर्गिस्तान में की गई आपातकाल की घोषणा
सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबाय जीनबेकोव के विषय में 21 अक्टूबर तक आपातकाल की घोषणा कर दी है। उधर राजधानी में सैनिकों की तैनाती के आदेश के बीच गोली चलाने पर विरोधी गुटों के बीच झड़प पर भी देखने को मिल रही है। इससे पहले राष्ट्रपति ने कहा था कि वह नई कैबिनेट की नियुक्ति होते ही त्यागपत्र दे देंगे। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक राष्ट्रपति ने 9 अक्टूबर को एक डिग्री अधिकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके अनुसार विश्व केक में आपातकाल की घोषणा की गई है।
नवाज शरीफ समेत कई विपक्षी नेताओं पर देशद्रोह का केस दर्ज
इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार में नवाज शरीफ व उनकी बेटी मरियम के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराया है। गुलाम कश्मीर के कथित पीएम फारुख हैदर पर भी यही आरोप थोपा गया है। लाहौर पुलिस ने बदल रशीद नामक एक नागरिक की शिकायत पर पूर्व प्रधानमंत्री शरीफा मरियम के अलावा पी एम एल एम के 41 नेताओं के खिलाफ देशद्रोह समेत कई गंभीर आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप लगाया गया है कि शरीफ ने गत 20 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर के दौरान विपक्षी दलों के गठबंधन व पार्टी की बैठकों में सरकार और देश के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण दिए।
क्लियो काउंटी: इंजीनियर को गार्डों ने बेरहमी से पीटा, बिल्डर की गुंडागर्दी
बिजली बिल की गड़बड़ी की शिकायत करने मेंटेनेंस कार्यालय गए थे
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच गार्डों को गिरफ्तार किया
नोएडा। क्लियो काउंटी निवासी इंजीनियर को बिल्डरो के गार्डों ने बेरहमी से पीटा दिया। सेक्टर- 121 क्लियो काउंटी का मामले में पुलिस ने 5 गार्डों को गिरफ्तार किया है। बिल्डरो के गुंडों द्वारा ये पहली वारदात नहीं है इससे पहले भी ऐसी कई वारदात हो चुकी है।
नोएडा के सेक्टर 121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी निवासी इंजीनियर को मेंटेनेंस अधिकारी व गार्डों ने बृहस्पतिवार को जमकर पीट दिया। इंजीनियर बिजली बिल की गड़बड़ी की शिकायत करने मेंटेनेंस कार्यालय गए थे। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कंपनी के अधिकारिओ को गिरफ्तार करना चाहिए था जिनके आदेश पर यह सब हुआ।
पुलिस के मुताबिक शालीन माथुर इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर है, उनके पास अधिक बिजली बिल आया तो वह शिकायत करने मेंटेनेंस ऑफिस चले गए। वहां मौजूद क्लियो काउंटी सोसायटी के प्रोजेक्ट मैनेजर से बात की तो दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रोजेक्ट मैनेजर में गार्डों को बुलाया और मारपीट कर इंजीनियर को ऑफिस से बाहर निकलवाने लगा। इस दौरान 30 से 25 सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए और उन्हें जबरदस्ती घसीटते हुए बाहर निकाल कर बेरहमी से पीट दिया। इससे उनके कपड़े भी फट गए इसके बाद पीड़ित ने मेंटेनेंस कंपनी ए बी ए ग्रुप के हेड अरविंद प्रोजेक्ट मैनेजर सेलेक्ट चंद्रपुर प्रोजेक्ट हेड समेत दो दर्जन अज्ञात सिक्योरिटी गार्डों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
पुलिस ने केस दर्ज कर केवल सिक्योरिटी गार्ड रमाशंकर राहुल रजनीश मोनू व पंकज को गिरफ्तार कर बाकि के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। आरोप है कि मेंटेनेंस कंपनी की तरफ से बिजली बिल में घोटाला किया जा रहा है इस कारण उन्होंने अपना विरोध जताया था।
कोरोना को हराने के बाद वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त की मौत
नोएडा। देवरिया में तैनात वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर सुदेश राय ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। यथार्थ अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुनील कुमार ने बताया कि सुदेश राय मधुमेह रोग से ग्रस्त थे। कोरोना संक्रमित होने पर 27 सितंबर को उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया 6 अक्टूबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। लेकिन फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था वह मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे।
कार्यकर्ताओं ने कांशीराम को याद किया
नोएडा। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को बीएसपी कार्यकर्ता राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने काशीराम की फोटो पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बोलते बीएसपी नेता रवि जाटव ने कहा कि कांशीराम ने सर्व समाज को सत्ता में भागीदारी के लिए बीएसपी बनाई थी मौजूदा सरकार जातिगत भेदभाव को बढ़ाते हुए वर्ग विशेष को महत्व दे रही है। पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर ने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात पर सवाल उठाया।
गांजा तस्कर गिरफ्तार, जेल
ईकोटेक पास कोतवाली पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पहचान नितिन निवासी लुकसर के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
बिसरख कोतवाली पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट स्थित सुदामापुरी पुलिया के पास से चोरी की अपाचे बाइक के साथ एक युवक को दबोचा है, पहचान अतुल उर्फ गुल्लू निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
नोएडा अथॉरिटी करेगी गांव के विकास की समीक्षा
नोएडा। गांव के विकास और समस्याओं 12 अक्टूबर को ऑनलाइन समीक्षा बैठक करेगी। समीक्षा में गांव के निवासी सांसद महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और तेजपाल नागर जुड़ेंगे। नोएडा अथॉरिटी से खुद सीईओ ऋतु महेश्वरी सहित संबंधित वर्क सर्कल इंजीनियर इस बैठक में शामिल रहेंगे। गांव के लिए पार्टी कौन से विकास कार्य करवा रही है। आगे की तैयारी क्या है।
सेक्टर 30 में लावारिस कुत्ते ने 6 लोगों को काटा
नोएडा। सेक्टर 30 में लावारिस कुत्ते ने बृहस्पतिवार को छह लोगों को काटा। कुत्ते से डीपीएस में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा को काटा। इसके बाद एक वृद्धा, बच्ची, महिला, बुजुर्ग और युवक को भी काट लिया एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बताया कि लोगों से पता चला है कि यह कुत्ता 1 सप्ताह में करीब 25 लोगों को काट चुका है। लावारिस कुत्ते की कई बार लिखित शिकायत सीईओ को दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है।
8 वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक रेप, दो गिरफ्तार
8 वीं कक्षा की पीड़िता से रबूपुरा क्षेत्र के फलौदा गांव में नाबालिग छात्रा को अगवा कर रेप का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपित ने अपने एक दोस्त की मदद से इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने गांव के ही दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
फलावदा गांव की एक मजदूर की बेटी गांव के स्कूल में आठवीं की छात्र है। वह गुरुवार शाम करीब 9:00 बजे किसी काम के लिए अपने अहाते पर जा रही थी। आरोप है कि गांव के ही 2 युवकों ने उसका अपहरण किया और बाइक पर बिठाकर जंगल ले गए वहां ट्यूबवेल के कमरे में अर्जुन नाम के युवक ने रेप किया। उसका दोस्त राकेश भाखड़ा पहरा देता रहा पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई पीड़िता के पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की।
सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में जेवर पुलिस ने सपा व किसान नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को ग्राम जरौली के समाजवादी पार्टी नेता योगेश चौधरी ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। बीजेपी के मंडल अध्यक्ष जेवर निवासी अशोक शर्मा ने कोतवाली में योगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में थी, पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को कस्बे की रैना की पुलिया से गिरफ्तार किया है।
केरल यात्री से जप्त किया गया 31 लाख रुपए का सोना
केरल के कन्नूर हवाई अड्डे पर एयर इटेलिजेंस यूनिट ने दुबई से यहां पहुंचे एक यात्री से 3121 लाख रुपए का सोना जप्त कर लिया। कोच्चि के सीमा शुल्क आयुक्त ने कहा कि कन्नूर हवाई अड्डे की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने गो एयर के विमान में दुबई से आने वाले 1 यात्री से 12321 लाख रुपए मूल्य का 615 ग्राम सोना जप्त किया है। वह सोने को अपने गुदाद्वार में छिपाकर लाया था।
आयकर अफसरों ने जानभूझकर छोड़ें, कैग ने पकड़े 156 करोड़
कानपुर। आयकर विभाग ने आंखों के सामने से गुजरे करोड़ों रुपए के हवाला रैकेट की जगह ढूंढने के बजाय उस पर मिट्टी डाल दी, रिश्वतखोर आयकर अधिकारिओ ने ना तो रकम इधर से उधर करने वाले कारोबारी पर शिकंजा कसा और ना ही रकम हासिल करने वालों पर।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में आयकर अफसरों के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है और पुरे खेल को खोल दिया। कैग ने 13 राज्यों के आयकर विभाग से संबंधित 260 प्रकरणों को जांच का हिस्सा बनाया, इनमें दो मामले कानपुर से संबंधित पाए गए। एक मामला 156 करोड रुपए के हवाला रैकेट से जुड़ा है।
कैग की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2015 में प्रधान आयकर आयुक्त के निर्देश पर एक कारोबारी के यहां छापा मारा गया, बड़े पैमाने पर नकली ज्वेलरी संपत्तियों के दस्तावेज बनाकर तो साल तक इस प्रकरण की जांच चली। इसके बाद सिर्फ मामूली टैक्स चोरी की रकम जमा कराई गई। कैग ने आरटेट किया तो पता चला कि कारोबारी हवाला रैकेट से जुड़ा है। छापे में मिले दस्तावेजों नकदी आती है पुष्टि हुई ऑडिट के दौरान खास नंबर वाले नोटों की गलतियों का जिक्र मिला जो दर्जन भर से अधिक लोगों को भेजा गया था। कुल 156 करोड रुपए अलग-अलग जगह भेजे गए, इनका कोई हिसाब-किताब नहीं था बावजूद किसी भी पक्ष को जांच का हिस्सा नहीं बनाया गया। ना किसी से पूछताछ ना ही कर का निर्धारण ना तो कारोबारी से यह पूछने की जहमत उठाई गई।
चांद बूढ़ा हो गया !
चांद बूढ़ा हो गया है, अब नहीं लुभाता। किसी को चांद से देर तक बातें करना गुजरे समय की बात हो गई है। इमारते आसमान से बातें करती हैं। हाल-चाल पूछ लेती हैं। चांद का वह जो चांद के कसीदे पढ़ते थे, उनकी रातें फानूस को घूरते कटती हैं। नई नस्ल का लगाव नहीं, अब चांद से उनके सपने भी हाईटेक हो गए हैं। घर के बुजुर्गों जैसा हो गया है चांद। जैसे झुर्रियां बनकर उसके चेहरे पर उदासी आंखों से ताकता है जमीन पर शायद कभी कोई बच्चा चंदामामा कहकर आवाज लगा दे
नदियों के पास अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं
नोएडा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को नाडा कैंप कार्यालय में गंगा संरक्षण समिति की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि यमुना और हिंडन नदी के आसपास अतिक्रमण को हटाया जाए, उन्होंने कहा कि नदियों में अतिक्रमण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण की जानकारी तहसील रहेंगे इस मौके पर प्रदेश सह संयोजक 52 अधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
बिजली कर्मचारियों से मारपीट केस दर्ज
नोएडा। सेक्टर 72 में बिजली का खंबा लगाने गए विद्युत निगम के कर्मचारियों से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। अवर अभियंता ने कोतवाली सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके मुताबिक सेक्टर 72 में बिजली का खंभा गिर गया था। बुधवार शाम को विभाग के कर्मचारी खंभा लगा रहे थे तभी सतपाल व उसके दो अन्य साथियों ने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की। पुलिस ने मामले में मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
सेक्टर 83 मैं सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या
नोएडा। सेक्टर 83 की एक कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कंपनी मालिक को पता चला तब इसकी जानकारी पुलिस को दी कोतवाली फेज टू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्राथमिक जांच में पता चला है कि गार्ड बीमारी से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से जहानाबाद बिहार निवासी उपेंद्र शर्मा सेक्टर 83 की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड थे वह कंपनी के एक कमरे में अकेले रहते थे। सुबह मालिक हरदीप सिंह जब कंपनी पहुंचे तो मामले का पता चला, उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जांच शुरू की।
लूट और चोरी करने वाले दो दबोचे
नोएडा। लूट और चोरी करने वाले गैंग के दो बदमाशों को सेक्टर 58 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि बदमाशों की पहचान नया बस अड्डा गाजियाबाद निवासी राशिद और मसूरी गाजियाबाद निवासी आसिफ के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से चोरी की चार बाइक एक स्कूटी और 7 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020
OFFICE SPACE FOR RENT (3000 SQFTS)
TO -LET
OFFICE SPACE, 3000 SQFTS, SECTOR-10, DND ROAD, NOIDA.
- 5 CABINS
- 70 WORKSTATIONS
- 100 Kw GEN. SET (POWER BACKUP)
- 2 WASHROOMS
- PANTRY
- SPACE FOR PARKING AND OTHER AMENTIES.
CONTACT:
TARUN BHARDWAJ: 9910928346
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान नहीं रहे
नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मसालों के मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे पासवान पांच दशक से राजनीति में सक्रिय थे उनके बेटे वालों को शक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बृहस्पतिवार रात उठकर पिता के निधन की जानकारी दी। उनका शव शुक्रवार को पटना ले जाया गया।
सीएम पर टिप्पणी करने वाला शिक्षक निलंबित
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ हमें आर्थिक टिप्पणी करने वाले लाड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर पर तैनात शिक्षक अरविंद कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए संतोष कुमार राय के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि लाड क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिवारीपुर के सहायक अध्यापक अरविंद कुमार यादव ने 7 अक्टूबर को अपने फेसबुक अकाउंट पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट डाला है। बिहार की जांच रिपोर्ट में इनकी पुष्टि हुई।
दो आईएएस व 1 पीसीएस की तैनाती में बदलाव
लखनऊ .प्रदेश सरकार ने 2 आईएएस एक पीसी एस अधिकारी राजेश कुमार त्यागी को विशेष सचिव वाणिज्य कर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ-साथ सचिव रहरा का भी प्रभार दिया गया है .इसी तरह डॉ विजय कुमार सिंह को अप्पर निदेशक जल जीवन मिशन से हटाकर विशेष सचिव ऊर्जा बनाया गया है .पीसीएस अधिकारी अंजलि गंगवार को एसडीएम पीलीभीत से हाथरस भेजा गया है .
सांसद के 10 ठिकानों पर छापा
नई दिल्ली। सीबीआई ने कर्ज धोखाधड़ी के मामले में वाई एस आर सी पी के सांसद रामकृष्ण राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सांसद के 10 ठिकानों पर छापा मारा गया है। राजू नरसापुरम लोकसभा सीट से सांसद है।
राहुल को कहां से मिलता है ऐसा नशा: नरोत्तम मिश्रा
भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 15 मिनट में चीन को उखाड़ बार देखने के बयान पर तंज कसते हुए कहा आखिर राहुल को ऐसा नशा मिलता कहां से है। मिश्रा ने कहा 10 दिन में कर्ज माफ करने और चीन को 15 मिनट में साफ करने जैसी बातें राहुल को कौन सिखाता है। मैं उस व्यक्ति को झुक कर सलाम करता हूं। उन्होंने कहा मुझे समझ नहीं आता है ऐसा ऊंची क्वालिटी का नशा राहुल को मिलता कहां से है।
मराठी एक्टर अविनाश का निधन
मराठी एक्टर अविनाश खर्षिकार का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है 68 साल के थे फिल्म और टीवी धारावाहिक और नाटकों में अपनी हास्य भूमिकाओं को लेकर वह जाने जाते थे। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह खर्षिकार को दिल का दौरा पड़ा था।
जिलाधिकारी ने की उद्यमिओ के साथ मीटिंग
नोएडा। जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने व उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण करने के उद्देश्य से डीएम सुहास एलवाई की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई। इस दौरान कहा गया कि उद्यमी अपने वर्कर को कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग सोशल डिस्टेंसिंग सैनिटाइजेशन आदि प्रोटोकॉल का पालन करें। मीटिंग में उद्यमिओ ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओ से भी अवगत कराया।
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020
3 ROOM SET FOR RENT IN SECTOR-27
TO LET 3 ROOM SET, 2ND FLOOR, SECTOR-27, NOIDA. 2 BATHS, KITCHEN ON TOP FLOOR IS AVALABLE FOR RENT.
RENT @ 15000/- PER MONTH
SMALL FAMILY
CONTACT:
9910928346
TO - LET
OFFICE SPACE: 2200 SQFTS, 2ND FLOOR, DND ROAD, SECTOR-10, NOIDA. FULLY FURNISHED, 32 WORKSTATIONS, 3 GLASS CABINS, WASHROOM, PANTRY, RECEPTION SPACE. LIFT, SPACE FOR PARKING AND OTHER AMENITIES. ADDRESS: A-6, SECTOR-10, NOIDA
TARUN BHARDWAJ
9910928346
SITUATION VACANT
NOIDA DARPAN PUBLICATION REQUIRES RECEPTIONIST (FEMALE) FOR ITS NOIDA OFFICE. CANDIDATE MUST BE GRADUATE WITH GOOD COMPUTER KNOWLEDGE.
CANDADIDATE MAY WALK IN WITH THEIR RESUME AT:
NOIDA DARPAN
A-6, 2ND FLOOR, SECTOR-10, NOIDA-201301
PH: 0120-4913496
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020
तहसील दिवस का आयोजन
जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते जनता की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की प्रक्रिया अभी जारी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी, पुलिस के अधिकारी गण, तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण भी मौके पर मौजूद हैं।
फेडरेशन ने दी हाथरस की बेटियां को श्रद्धांजलि
नोएडा।फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज के पदाधिकारिओं ने अपने सेक्टर -10 कार्यालय मे हाथरस की बिटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज, सचिव विपिन, महासचिव तरुण अनेजा, सचिव सुरेश गुप्ता कोषाध्यक्ष वीरेंदर गर्ग सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे ।
सांसद ने सहरानीय कार्य के लिए सम्मानित किया
डॉ महेश शर्मा जी द्वारा कोरोना कॉल के समय में भाजपा के वरिष्ठ अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा अपनी जान की परवाह ना करते हुए किया सराहनीय कार्य, गरीब मजदूरों, एवं प्रवासी मजदूरों की हर संभव मदद पहुंचा कर सर्वश्रेष्ठ कार्य किया, जिसके उपरांत दिया गया, विशेष रूप से पात्र जनाब सरफराज अली सदस्य उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार, एहसान खान क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं नोएडा महानगर संयोजक,यूनुस अल्वी मोहम्मद, सलीम सिद्दीक़ी, माननीय मंत्री जी ने स्वयं अपने हाथों से प्रशंसा पत्र देकर गौरवान्वित किया, जिससे कि जिले के मुस्लिम समाज व भाजपा मुस्लिम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है
योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी
ग्रेटर नोएडा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नोएडा के सपा नेताओं ने तहसील दादरी में भाजपा की मोदी एवं योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गई और लोग बेरोजगार है। काम धंधे भी चौपट हो गए हैं जिससे लोगों को अपना जीवन अंधकारमय नजर आ रहा है। वरिष्ठ नेता भरत प्रधान ने कहा कि सरकार द्वारा निजीकरण में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी जिससे पुनः विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। वहीं यूथ ब्रिगेड के पूर्व अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। हत्या, लूट, बलात्कार की बाढ़ सी आई हुई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इस अवसर पर युवजनसभा अध्यक्ष अनिल पंडित, मोनू खारी, तेजप्रकाश त्यागी, बसीम कुरेशी, बलराम यादव, राहुल त्यागी, सचिन यादव, मोहित पंडित, बॉबी भाटी, रविंदर चौहान, अर्जुन चौहान, प्रदीप शर्मा, संजय यादव, अजब सिंह यादव, हर्ष चैहान सहित तमाम नेता मौजूद रहे।
सोमवार, 5 अक्टूबर 2020
एक्टिव केस में 7116 मरीजों की कमी आई
देश में कोरोना के एक्टिव केस में फिर एक बार गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 75 हजार 479 केस आए, 81 हजार 655 मरीज ठीक हो गए और 937 मरीजों की मौत हो गई, इस तरह एक्टिव केस में 7116 की कमी आई। देश में कोरोना से हो रही मौत की औसत दर 1.6% है। इनमें पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पुडुचेरी में यह 2-3% है।
मौत की दर सबसे ज्यादा पंजाब में 3% है। इसके बाद महाराष्ट्र में 2.6%, गुजरात में 2.5%, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पुड्डुचेरी में यह 1.9%, जबकि मध्यप्रदेश में 1.8% है। झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, तेलंगाना, बिहार, ओडिशा, असम, केरल, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली और मिजोरम में यह एक फीसदी से भी कम है। मिजोरम में तो अब तक 2103 केस आ चुके हैं, लेकिन राहत की बात है कि अब तक एक भी मौत नहीं हुई है।
जुलाई 2021 तक देश के 25 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुंचेगी : डॉ. हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार देश के हर एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचाने की तैयारियां कर रही है। इस पर एक हाई लेवल कमेटी काम कर रही है। उन्होंने कहा, ''सरकार का लक्ष्य है जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ भारतीयों तक कोविड-19 वैक्सीन पहुंचाई जा सके। हमारा फोकस है कि हम तब तक वैक्सीन की 40 से 50 करोड़ डोज हासिल कर सकें। इसकी प्लानिंग पर काम चल रहा है।''
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ''वैक्सीन तैयार होने के बाद, टीकाकरण का काम होगा। हेल्थ मिनिस्ट्री इसके लिए एक फॉर्म तैयार कर रही है। इसमें सभी स्टेट ऐसे लोगों की डिटेल्स देंगे, जिन्हें वैक्सीन की पहले जरूरत है। खासतौर पर कोविड-19 के मैनेजमेंट में लगे हेल्थ वर्कर्स, पुलिस स्टाफ आदि शामिल हैं। अक्टूबर तक इसकी प्लानिंग पर काम हो जाएगा। वैक्सीन के स्टोरेज के लिए स्टेट से कोल्ड चेन के अलावा वैक्सीन स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है।''
24 घंटे में 74 हजार मरीज बढ़े
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 66 लाख 22 हजार 136 हो गई है। राहत की बात है कि अब तक 55 लाख 83 हजार 414 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 1 लाख 2 हजार 714 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर 74 हजार 426 नए केस बढ़े, 76 हजार 674 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 902 मरीजों ने दम तोड़ दिया।
इस बीच, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक माओवादी कमांडर की मौत हो गई। पुलिस को शक है की वह कोरोना संक्रमित था। एसपी दंतेवाड़ा के मुताबिक मदकम रमेश की उम्र 50 साल थी। उसमें पिछले कई दिनों से कोरोना के लक्षण थे।
कर्नाटक कांग्रेस लीडर डीके शिवकुमार के 14 ठिकानों पर सीबीआई के छापे
सीबीआई ने सोमवार को कर्नाटक कांग्रेस लीडर डीके शिवकुमार और उनके भाई के 14 ठिकानों पर छापा मारा। देशभर में मारे गए छापों में डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश से जुड़े व्यावसायिक ठिकाने और उनका घर भी शामिल है। सीबीआई ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के मामले में की है। एजेंसी ने 50 लाख कैश जब्त किया है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है।
सुबह 6 बजे शुरू की गई छापे की कार्रवाई
कर्नाटक सरकार ने 25 सितंबर 2019 को इस मामले में सीबीआई को जांच की इजाजत दी थी। सीबीआई ने बताया कि डीके शिवकुमार और अन्य के खिलाफ बेहिसाबी संपत्ति का केस दर्ज किया गया था और आज देशभर में कई जगह छापे की कार्रवाई की गई है। इनमें कर्नाटक में 9, दिल्ली में 4 और मुंबई में एक ठिकाने पर छापा मारा गया है। छापे की कार्रवाई सुबह 6 बजे कनकपुरा स्थित शिवकुमार के घर से शुरू हुई। डीके शिवकुमार इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं।
‘वायुसेना किसी भी विवाद से निपटने को तैयार’
वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के मुताबिक, वायुसेना किसी भी विवाद से निपटने के लिए तैयार है। अगर दो मोर्चों पर जंग होती है तो उस स्थिति में भी हम लड़ने के लिए मुस्तैद हैं। हमने रिकॉर्ड समय में राफेल, अपाचे और चिनूक को ऑपरेशन में शामिल किया और इन्हें अपने ऑपरेशन के कॉन्सेप्ट से जोड़ा। अगले तीन साल में राफेल और एलसीए मार्क 1 स्क्वॉड्रन अपनी पूरी क्षमता के साथ ऑपरेट करेगी और इसके साथ एडिशनल मिग-29 भी शामिल होंगे, जिनका ऑर्डर किया जा रहा है। हमने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट में भरोसा दिखाया है और अगले 5 साल में हम 83 एलएसी मार्क 1ए को शामिल करने की शुरुआत करेंगे।
दो मोर्चों पर जंग के लिए भी हम तैयार: वायुसेना प्रमुख
वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि भविष्य की किसी भी जंग में एयरफोर्स जीत दिलाने का रोल निभाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पड़ोसियों की तरफ से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए हमें मजबूती के साथ जंग के हर मोर्चे पर पूरी क्षमता से लड़ने की जरूरत है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि ऑपरेशनली हम बेस्ट हैं।
लद्दाख में तैनाती के बारे में एक सवाल के जवाब में एयरफोर्स चीफ ने कहा- हमने सभी जरूरी ऑपरेशनल लोकेशन पर तैनाती की है। हम किसी भी चुनौती से निपटने के लिए मजबूती के साथ तैनाती की है। हमारी पोजिशन अच्छी है और इसमें अगर विवाद की स्थिति बनती है तो चीन को हमसे बेहतर जवाब मिलेगा।
शनिवार, 3 अक्टूबर 2020
औद्योगिक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति का समय बदला जाए
नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी को पत्र लिखकर मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्रों में जलापूर्ति का समय उद्योगों की जरूरत के हिसाब से बदला जाए।
फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि छह-सात महीने पहले इस पर सीईओ ने आदेश भी दिया था कि जलापूर्ति का समय बदल दिया जाए। सभी उद्योग पानी के चार्ज तो दे रहे हैं, लेकिन सप्लाई का समय 7:00 बजे शाम को 6:00 से 7:00 बजे तक का है इन दोनों ही समय फैक्ट्री इन का उपयोग नहीं कर पाती हैं जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है इसलिए जलापूर्ति समय में परिवर्तन किया जाए।
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020
बसी खान बने एंप्लोई ऑफ द मंथ
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में प्रॉपर्टी डिपार्टमेंट के मैनेजर बसी खान को सितंबर माह के लिए एंप्लॉय ऑफ द मंथ घोषित किया है। अथॉरिटी के एसीईओ कृष्ण कुमार गुप्त ने बताया कि बसी खान ने आवंटन से समन्वय करते हुए प्लीज वेट कर आई समय पर उन्हें पोजीशन दिला दी।
यमुना अथॉरिटी की बोर्ड बैठक कल
यमुना अथॉरिटी की बोर्ड बैठक शनिवार को होगी इसमें फिल्म सिटी और एयरपोर्ट से संबंधित प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसके अलावा उद्योगों को बढ़ावा देने पर भी कुछ फैसले लिए जा सकते हैं। इसकी तैयारियां की जा रही है।
धीर सिंह गौतम बने अध्यक्ष नोएडा विधानसभा
चुनाव 2022 के लिए राजनीतिक पार्टियां कसर कर रही है। इसी कड़ी में बीएसपी ने गुरुवार को नोएडा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गच्छा निवासी धीर सिंह गौतम को दी है। यह निर्णय संगठन मजबूत करने के लिए लिया गया है।
एस एच ओ का फर्जी एफबी प्रोफाइल बना मांग रहे कैश
नोएडा कमिश्नरेट मैं तैनात एक इंस्पेक्टर का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनके दोस्तों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। कई लोगों ने इसकी शिकायत ट्विटर पर की है। नोएडा की एक थाने में तैनात एस एच ओ अभी कोविड-19 संक्रमित है उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। जब इंस्पेक्टर के नजदीकी लोगों से बातचीत की गई तो पता चला कि यह बिल्कुल फर्जी प्रोफाइल है। वही नोएडा में काफी चर्चा में इस केस पर कुछ लोगो की टिप्पणी यह भी थी कि पोलिसवाले तो बिना फर्जी प्रोफाइल बनाये कैश मांगते है उस पर तो वरिष्ठ अधिकारी सज्ञान नहीं लेते, पहली बार चोर के घर में मोर आया है !
अहमद पटेल को कोरोना
नई दिल्ली। सीनियर कांग्रेस नेता अहमद पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं भारत में कोरोना के कुल मामले 63 लाख से ज्यादा हो गए हैं।
अनिल कसाना बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष
नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपी चंद गुर्जर ने उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष अनिल कसाना को घोषित किया है। मीडिया क्लब सेक्टर 29 में यूपी के अध्यक्ष अनिल कसाना ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। चंद्रवीर सिंह नागर को उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष, प्रवीण पवार को मेरठ का कार्यकारी, अध्यक्ष दिनेश सिंह गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी गई है। मेरठ के कर्मवीर प्रधान बागपत के अमित बैसला गाजियाबाद के चौधरी खड़क सिंह बुलंदशहर के प्रधान तरसे राम गुर्जर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सुंदरलाल शर्मा बने जिला अध्यक्ष
दनकौर सप्ताहिक बाजार संरक्षण एसोसिएशन के मेरठ मंडल अध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने गुरुवार को बिलासपुर निवासी सुंदरलाल शर्मा को एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
अधिकारियों ने जानी समस्या
ग्रेटर नोएडा। स्वास्थ्य विभाग के ओएसडी शिव प्रताप शुक्ला साहिब प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों ने गुरुवार को sector-p 3 दौरा कर यहां की समस्याएं जाने अधिकारियों ने सेक्टर वासियों से साफ सफाई का ध्यान रखने और खुले में कूड़ा ना जलाने की अपील की।
किसानों ने ए सी ई ओ सौंपा मांग पत्र
ग्रेटर नोएडा के 39 गांवों में लीजबैक शुरू कराने आबादी शिफ्टिंग 10% आबादी के प्लॉट शिक्षा चिकित्सा रोजगार की मांग करते हुए किसानों ने गुरुवार को अथॉरिटी पहुंचकर ए सी ई ओ केके गुप्ता को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान बिजेंद्र नागर अजय पाल भाटी वीरसेन नागर राजकुमार बेसला हरेंद्र खारी सूबेदार ब्रह्मपाल संदीप खेड़ा शामिल रहे।
यूपी में लगाए राष्ट्रपति शासन: मायावती
मेरा सरकार से कहना है कि बेहतर होगा अगर योगी आदित्यनाथ को उनकी असली जगह यानी गोरखपुर के मठ में बैठा दें योगी की जगह किसी ऐसे काबिल आदमी को मुख्यमंत्री बनाएं जो जनता को अच्छी कानून व्यवस्था दे सके। अगर ऐसा संभव ना हो तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।
अधिवक्ता से रंगदारी मांगने वाला यूट्यूबर धरा
दक्षिणी दिल्ली अधिवक्ता को निजी बातचीत का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपित जन सत्य नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है। उसकी पहचान अफसर अली के रूप में हुई है पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि ग्रेटर कैलाश 1 निवासी अधिवक्ता ने रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।
निजी क्षेत्र को दिया 10 लाख हैंड ग्रेनेड बनाने का ठेका
नई दिल्ली। भारत सरकार ने निजी क्षेत्र की कंपनी इकोनामिक एक्सप्लोजिव्स लिमिटेड को 1000000 हैंड ग्रेनेड बनाने का ठेका दिया है। यह पहली बार है कि जब किसी निजी कंपनी को हैंड ग्रेनेड बनाने का ठेका दिया जा रहा है।
नए हैंड ग्रेनेड पुराने h36 ग्रेनेड की जगह लेंगे जो आयुध फैक्ट्री में बनते थे या फिर आयात किए जाते थे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आधुनिक हैंड ग्रेनेड की आपूर्ति के लिए बृहस्पतिवार को इकोनामिक एक्सप्लोजिव्स लिमिटेड के साथ करार किया गया है 400 करोड रुपए से ज्यादा के इस सौदे के तहत कंपनी अगले 2 साल तक इनकी आपूर्ति करेगी।
नए हैंड ग्रेनेड यानी मल्टीमॉडल हैंड ग्रेनेड एमएम एचजी को डीआरडीओ के टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री ने डिजाइन किया है। यह पूरी तरह देश में बना है। युद्ध के दौरान सेना के लिए हैंड ग्रेनेड को कुछ अहम् हथियारों में गिना जाता है। दुश्मन सेना को कमजोर करने और उनके बंकरो को नष्ट करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
गोरखपुर सांसद रवि किशन को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा
लखनऊ .बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा संसद में उठाने वाले भोजपुरी कलाकार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन को उत्तर प्रदेश सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है .अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है .वहीं दूसरी और रवि किशन ने भी ट्वीट कर सुरक्षा मुहैया कराए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है .बता दें कि रवि किशन ने पिछले दिनों में बॉलीवुड में ट्रक के नक्सल के खिलाफ आवाज उठाई थी माना जा रहा है कि उसी के बाद से माफिया से होने वाले खतरे को देखते हुए उनको यह सुरक्षा मुहैया कराई गई है .
पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर के बेटे चिराग वीर भाजपा में शामिल
लखनऊ। विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग वीर बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में हुए समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
वहीं बसपा से निलंबित चल रहे रामवीर का इस मामले में कहना है की चिराग अब बालिग है मैं अपना निर्णय लेने में खुद सक्षम है। उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि वह भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हाथरस के सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी रहे हैं हाथरस कांड के बाद मचे बवाल के बीच भाजपा ने पश्चिमी यूपी में बसपा के ब्राह्मण चेहरा रहे रामवीर के बेटे चिराग को भाजपा की सदस्यता दिला कर बड़ा दांव खेला है। रामवीर का हाथरस सहित आसपास के जिलों में वर्चस्व है वही कालपी के पूर्व विधायक डॉक्टर अरुण मेहरोत्रा फिर भाजपा में शामिल हो गए।
नोएडा की प्रॉपर्टी डीलर ने की खुदकुशी
मेरठ। गुरुवार को नोएडा के प्रॉपर्टी डीलर ने होटल में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद आत्महत्या की पुष्टि की है कमरे में सल्फास की गोलियां मिली है। माना जा रहा है कि सल्फास खाने के बाद ही प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारी है पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली टीपी नगर के शंभू नगर निवासी आशीष उर्फ सोनू पुत्र श्रीपाल हाल में नोएडा के ए 105 सेक्टर 55 में रहते थे।
नोएडा के स्कूलों कीबदमाशी: फीस दो नहीं तो CBSE पंजीकरण नहीं
जिले के अभिभावकों की शिकायत है कि कई निजी स्कूल बच्चों की पूरी फीस नहीं मिलने पर उनका बोर्ड पंजीकरण करने से इंकार कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में कोरोना से लोगों के काम धंधे या तो ठप हैं या बहुत कम चल रहे हैं, इससे कई ज्यादा की शिक्षा पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
अभिभावक संघ को कई अभिभावकों की शिकायत आने पर उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से मदद की गुहार लगाई और बृहस्पतिवार को उनसे मिलने गए। अभिभावक ने कहा कि आर्थिक संकट के कारण बच्चों की स्कूल फीस देने में असमर्थ हो गए हैं। ऐसी परिस्थितियों में स्कूल निरंतर बोर्ड में पंजीकरण के बहाने पूरी फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया का समय निश्चित है यदि समय रहते बच्चों का पंजीकरण नहीं हो पाया तो उनका भविष्य अधर में लटक जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अभिभावक इस बारे में स्कूलों को ईमेल कर निवेदन कर सकते हैं वह भी अपने स्तर से विद्यालयों से इस बात पर चर्चा करेंगे।
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...