शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

क्लियो काउंटी: इंजीनियर को गार्डों ने बेरहमी से पीटा, बिल्डर की गुंडागर्दी

बिजली बिल की गड़बड़ी की शिकायत करने मेंटेनेंस कार्यालय गए थे


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच गार्डों को गिरफ्तार किया 


नोएडा। क्लियो काउंटी निवासी इंजीनियर को बिल्डरो के गार्डों ने बेरहमी से पीटा दिया। सेक्टर- 121 क्लियो काउंटी का मामले में पुलिस ने 5 गार्डों को गिरफ्तार किया है।  बिल्डरो के गुंडों द्वारा ये पहली वारदात नहीं है इससे पहले भी ऐसी कई वारदात हो चुकी है।


नोएडा के सेक्टर 121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी निवासी इंजीनियर को मेंटेनेंस अधिकारी व गार्डों ने बृहस्पतिवार को जमकर पीट दिया। इंजीनियर बिजली बिल की गड़बड़ी की शिकायत करने मेंटेनेंस कार्यालय गए थे। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कंपनी के अधिकारिओ को गिरफ्तार करना चाहिए था जिनके आदेश पर यह सब हुआ।


पुलिस के मुताबिक शालीन माथुर इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर है, उनके पास अधिक बिजली बिल आया तो वह शिकायत करने मेंटेनेंस ऑफिस चले गए। वहां मौजूद क्लियो काउंटी सोसायटी के प्रोजेक्ट मैनेजर से बात की तो दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रोजेक्ट मैनेजर में गार्डों को बुलाया और मारपीट कर इंजीनियर को ऑफिस से बाहर निकलवाने लगा। इस दौरान 30 से 25 सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए और उन्हें जबरदस्ती घसीटते हुए बाहर निकाल कर बेरहमी से पीट दिया। इससे उनके कपड़े भी फट गए इसके बाद पीड़ित ने मेंटेनेंस कंपनी ए बी ए ग्रुप के हेड अरविंद प्रोजेक्ट मैनेजर सेलेक्ट चंद्रपुर प्रोजेक्ट हेड समेत दो दर्जन अज्ञात सिक्योरिटी गार्डों के खिलाफ केस दर्ज कराया।



पुलिस ने केस दर्ज कर केवल सिक्योरिटी गार्ड रमाशंकर राहुल रजनीश मोनू व पंकज को गिरफ्तार कर बाकि के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। आरोप है कि मेंटेनेंस कंपनी की तरफ से बिजली बिल में घोटाला किया जा रहा है इस कारण उन्होंने अपना विरोध जताया था। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES