शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

कार्यकर्ताओं ने कांशीराम को याद किया

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को बीएसपी कार्यकर्ता राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने काशीराम की फोटो पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बोलते बीएसपी नेता रवि जाटव ने कहा कि कांशीराम ने सर्व समाज को सत्ता में भागीदारी के लिए बीएसपी बनाई थी मौजूदा सरकार जातिगत भेदभाव को बढ़ाते हुए वर्ग विशेष को महत्व दे रही है। पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर ने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात पर सवाल उठाया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES