रविवार, 11 अक्टूबर 2020

दहेज में फॉरचूनर व 25 लाख नहीं मिलने पर हत्या का आरोप

मोहियापुर गांव में दहेज में फॉरचूनर और 2500000 रुपए ना मिलने पर महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित रविंद्र भाटी ने बताया कि वह नोएडा के नया गांव में रहते हैं उनकी बेटी कोमल की शादी वर्ष 2015 में मोहियापुर गांव के सोनू से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से कोमल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। 2 वर्ष पूर्व भी आरोपी अपने कोमल को जहर दिया था। उसके बाद आरोपितों ने अतिरिक्त दहेज में फर्नीचर की मांग की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने 29 सितंबर को कोमल की हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि मामले में पति सोनू ससुर लीलू सास कृष्ण वाजेट जीते के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES