सीबीआई ने सोमवार को कर्नाटक कांग्रेस लीडर डीके शिवकुमार और उनके भाई के 14 ठिकानों पर छापा मारा। देशभर में मारे गए छापों में डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश से जुड़े व्यावसायिक ठिकाने और उनका घर भी शामिल है। सीबीआई ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के मामले में की है। एजेंसी ने 50 लाख कैश जब्त किया है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है।
सुबह 6 बजे शुरू की गई छापे की कार्रवाई
कर्नाटक सरकार ने 25 सितंबर 2019 को इस मामले में सीबीआई को जांच की इजाजत दी थी। सीबीआई ने बताया कि डीके शिवकुमार और अन्य के खिलाफ बेहिसाबी संपत्ति का केस दर्ज किया गया था और आज देशभर में कई जगह छापे की कार्रवाई की गई है। इनमें कर्नाटक में 9, दिल्ली में 4 और मुंबई में एक ठिकाने पर छापा मारा गया है। छापे की कार्रवाई सुबह 6 बजे कनकपुरा स्थित शिवकुमार के घर से शुरू हुई। डीके शिवकुमार इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें