देश में कोरोना मरीजों की संख्या 66 लाख 22 हजार 136 हो गई है। राहत की बात है कि अब तक 55 लाख 83 हजार 414 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 1 लाख 2 हजार 714 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर 74 हजार 426 नए केस बढ़े, 76 हजार 674 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 902 मरीजों ने दम तोड़ दिया।
इस बीच, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक माओवादी कमांडर की मौत हो गई। पुलिस को शक है की वह कोरोना संक्रमित था। एसपी दंतेवाड़ा के मुताबिक मदकम रमेश की उम्र 50 साल थी। उसमें पिछले कई दिनों से कोरोना के लक्षण थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें