नोएडा। लूट और चोरी करने वाले गैंग के दो बदमाशों को सेक्टर 58 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि बदमाशों की पहचान नया बस अड्डा गाजियाबाद निवासी राशिद और मसूरी गाजियाबाद निवासी आसिफ के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से चोरी की चार बाइक एक स्कूटी और 7 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें