शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

सेक्टर 83 मैं सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या

नोएडा। सेक्टर 83 की एक कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कंपनी मालिक को पता चला तब इसकी जानकारी पुलिस को दी कोतवाली फेज टू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्राथमिक जांच में पता चला है कि गार्ड बीमारी से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से जहानाबाद बिहार निवासी उपेंद्र शर्मा सेक्टर 83 की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड थे वह कंपनी के एक कमरे में अकेले रहते थे। सुबह मालिक हरदीप सिंह जब कंपनी पहुंचे तो मामले का पता चला, उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जांच शुरू की। 


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...