शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

बिजली कर्मचारियों से मारपीट केस दर्ज

नोएडा। सेक्टर 72 में बिजली का खंबा लगाने गए विद्युत निगम के कर्मचारियों से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। अवर अभियंता ने कोतवाली सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके मुताबिक सेक्टर 72 में बिजली का खंभा गिर गया था। बुधवार शाम को विभाग के कर्मचारी खंभा लगा रहे थे तभी सतपाल व उसके दो अन्य साथियों ने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की। पुलिस ने मामले में मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...