मिर्जापुर। वीआईपी सुविधा के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए सीबीआई का डीआईजी होने का झांसा देने वाले अलीगढ़ के ठेकेदार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
अलीगढ़ जिले के गाना देवी थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी राजीव सिंह नगर निगम के ठेकेदारी करता है और उसने सीबीआई का डीआईजी बंद कर दो दिन पहले प्रभारी पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर से मां विंध्यवासिनी के वीआईपी दर्शन के लिए फोन पर बात की थी। प्रभारी एसपी संजय कुमार ने सीओ सदर की गाड़ी से सुरक्षा व्यवस्था के साथ विद्यांचल दर्शन के लिए भेजा। वहां उसने दर्शन किया इस बीच पुलिस को उस पर शक हो गया। पुलिस ने हेड क्वार्टर दिल्ली सीबीआई के एसपी से राजीव सिंह के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि इन नाम का कोई व्यक्ति सीबीआई में डीआईजी नहीं है आरोपी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें