मेरठ। वेतन मामले को लेकर शुक्रवार को नगर निगम दो अधिकारियों के बीच जंग का अखाड़ा बन गया मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा और सहायक अभियंता निर्माण राजपाल सिंह यादव के बीच जमकर लात घूंसे चले।
कर्मचारियों ने किसी तरह से दोनों का बीच-बचाव कर आया दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाकर देहली गेट थाने में तहरीर दी है नगर आयुक्त ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। शुक्रवार को नगर निगम सभागार में टेंडर कमेटी द्वारा टेंडर खोले जा रहे थे बताया गया कि रुके हुए वेतन को लेकर सहायक अभियंता निर्माण राजपाल यादव और मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई दोनों के बीच लात और घूंसे चलने लगे संतोष शर्मा ने तहरीर में आरोप लगाया कि राजपाल सिंह अपने रुके वेतन की जानकारी करने उनके कार्यालय आए थे। उन्होंने अगर आयुक्त द्वारा वेतन पर्ची का सत्यापन कराने की जानकारी दी तो राजपाल सिंह गाली गलौज करने लगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें