वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि भविष्य की किसी भी जंग में एयरफोर्स जीत दिलाने का रोल निभाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पड़ोसियों की तरफ से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए हमें मजबूती के साथ जंग के हर मोर्चे पर पूरी क्षमता से लड़ने की जरूरत है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि ऑपरेशनली हम बेस्ट हैं।
लद्दाख में तैनाती के बारे में एक सवाल के जवाब में एयरफोर्स चीफ ने कहा- हमने सभी जरूरी ऑपरेशनल लोकेशन पर तैनाती की है। हम किसी भी चुनौती से निपटने के लिए मजबूती के साथ तैनाती की है। हमारी पोजिशन अच्छी है और इसमें अगर विवाद की स्थिति बनती है तो चीन को हमसे बेहतर जवाब मिलेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें