शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

औद्योगिक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति का समय बदला जाए

नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी को पत्र लिखकर मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्रों में जलापूर्ति का समय उद्योगों की जरूरत के हिसाब से बदला जाए। 



फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि छह-सात महीने पहले इस पर सीईओ  ने आदेश भी दिया था कि जलापूर्ति का समय बदल दिया जाए। सभी उद्योग पानी के चार्ज तो दे रहे हैं, लेकिन सप्लाई का समय 7:00 बजे शाम को 6:00 से 7:00 बजे तक का है इन दोनों ही समय फैक्ट्री इन का उपयोग नहीं कर पाती हैं जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है इसलिए जलापूर्ति समय में परिवर्तन किया जाए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes