शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

एस एच ओ का फर्जी एफबी प्रोफाइल बना मांग रहे कैश

नोएडा कमिश्नरेट मैं तैनात एक इंस्पेक्टर का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनके दोस्तों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। कई लोगों ने इसकी शिकायत ट्विटर पर की है। नोएडा की एक थाने में तैनात एस एच ओ अभी कोविड-19 संक्रमित है उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। जब इंस्पेक्टर के नजदीकी लोगों से बातचीत की गई तो पता चला कि यह बिल्कुल फर्जी प्रोफाइल है। वही नोएडा में काफी चर्चा में इस केस पर कुछ लोगो की टिप्पणी यह भी थी कि पोलिसवाले तो बिना फर्जी प्रोफाइल बनाये कैश मांगते है उस पर तो वरिष्ठ अधिकारी सज्ञान नहीं लेते, पहली बार चोर के घर में मोर आया है !


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes