नई दिल्ली। भारत सरकार ने निजी क्षेत्र की कंपनी इकोनामिक एक्सप्लोजिव्स लिमिटेड को 1000000 हैंड ग्रेनेड बनाने का ठेका दिया है। यह पहली बार है कि जब किसी निजी कंपनी को हैंड ग्रेनेड बनाने का ठेका दिया जा रहा है।
नए हैंड ग्रेनेड पुराने h36 ग्रेनेड की जगह लेंगे जो आयुध फैक्ट्री में बनते थे या फिर आयात किए जाते थे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आधुनिक हैंड ग्रेनेड की आपूर्ति के लिए बृहस्पतिवार को इकोनामिक एक्सप्लोजिव्स लिमिटेड के साथ करार किया गया है 400 करोड रुपए से ज्यादा के इस सौदे के तहत कंपनी अगले 2 साल तक इनकी आपूर्ति करेगी।
नए हैंड ग्रेनेड यानी मल्टीमॉडल हैंड ग्रेनेड एमएम एचजी को डीआरडीओ के टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री ने डिजाइन किया है। यह पूरी तरह देश में बना है। युद्ध के दौरान सेना के लिए हैंड ग्रेनेड को कुछ अहम् हथियारों में गिना जाता है। दुश्मन सेना को कमजोर करने और उनके बंकरो को नष्ट करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें