शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में जेवर पुलिस ने सपा व किसान नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को ग्राम जरौली के समाजवादी पार्टी नेता योगेश चौधरी ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। बीजेपी के मंडल अध्यक्ष जेवर निवासी अशोक शर्मा ने कोतवाली में योगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में थी, पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को कस्बे की  रैना की पुलिया से गिरफ्तार किया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES