नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई के सबसे शीर्ष कार्यकारी निर्देशक एवं राजेश्वर राव को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति एनएस विश्वनाथन के स्थान पर की गई है स्वास्थ्य संबंधी कारणों से विश्वनाथन ने पद छोड़ दिया था। बुधवार को जारी एक अधिसूचना में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने कहा कि राजेश्वर के चयन पर केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति मामले की समिति की मुहर लगाई गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें